Breaking News
TGT-PGT भर्ती को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग:युवा मंच ने पत्र लिखकर पुरानी नियमावली पर विज्ञापन जारी करने की अपील की

TGT-PGT के करीब रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन पुराने नियमों और पैटर्न के आधार पर जारी करने की मांग तेज हो गई है।उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में 20 हजार पद खाली हैं। युवा मंच ने यूपी के राज्यपाल को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पांच अभ्यर्थी 5 सितंबर से आमरण अनशन पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि भर्ती की मांग को लेकर पांच अभ्यर्थी 5 सितंबर से प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन कर रहे हैं। लगातार अनशन के कारण अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लाखों अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से TGT-PGT भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। करीब 20 हजार पद लंबे समय से खाली हैं। इससे एक ओर युवाओं के रोजगार का सवाल जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इन शर्तों को हटाने की मांग युवा मंच ने मांग की है कि भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर जारी किया जाए। संगठन के मुताबिक TET/CTET, GK/GS और स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त की जाए। संगठन की प्रमुख मांगें अनिल सिंह ने कहा कि यह मामला केवल कुछ अभ्यर्थियों की भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के समान अवसर, रोजगार और भविष्य से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *