दैनिक उपयोग की विद्युत सामग्री पर जीएसटी की दर 5 फ़ीसदी करे सरकार



इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स और मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी सभा में प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों विद्युत व्यापारी, भव्य इलेक्ट्रिकल एक्सपो ने सबका ध्यान किया आकर्षित
उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों से विद्युत उत्पादों की बिक्री को मिली रफ्तार
बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योग प्रोत्साहन की सरकारी नीतियों के चलते देशभर में उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश बना सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र : राकेश गर्ग
बाबा न्यूज़
आगरा। आगरा इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित हैवंस गार्डन में प्रदेश कार्यकारिणी सभा एवं विद्युत व्यापार मेला का भव्य आयोजन किया गया। *मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग* द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किए जाने के बाद सुबह से देर रात तक चले इलेक्ट्रिकल एक्स्पो ने सबका ध्यान आकर्षित किया। आगरा में आयोजित इस तरह के पहले भव्य और विशाल अनूठे व्यापार मेला की सबने भूरि भूरि प्रशंसा की। 60 स्टालों पर प्रदर्शित विद्युत उत्पादों को देखने के लिए देर तक व्यापारियों और आगरावासियों का ताँता लगा रहा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सभा को संबोधित करते हुए *मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग* ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्पादन बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन इकोनामी की तरफ तेजी से जा रहा है जबकि पूरे देश की इकोनॉमी चार ट्रिलियन की है। बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योग प्रोत्साहन की सरकारी नीतियों के चलते देशभर में उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश आज सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र बन गया है।
*प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना* ने सरकार से अपील की कि वह आम उपभोक्ताओं के दैनिक उपयोग की विद्युत सामग्री पर जीएसटी की दर 5 फीसदी करे। उन्होंने उपभोक्ताओं से आईएसआई मार्क उच्च गुणवत्ता वाले विद्युत उत्पाद इस्तेमाल करने के साथ शादी-विवाह व अन्य सार्वजनिक समारोहों में अस्थाई विद्युत वायरिंग का कार्य लाइसेंस प्राप्त विद्युत ठेकेदार से ही संपन्न कराने की अपील की ताकि शॉर्ट सर्किट आदि से होने वाली जन-धन हानि से बचा जा सके।
*प्रदेश महामंत्री संजीव चान्दना* ने कहा कि पहले बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं.. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अबाधित विद्युत आपूर्ति के साथ भय मुक्त व्यापार का माहौल देने से विगत 12 वर्षों में विद्युत उत्पादों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हर परिवार को घर दिए जाने वाली योजना के तहत गरीबों के मकान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री पर पांच फीसदी जीएसटी किए जाने की मांग की।
आगरा संगठन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता* ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने भी सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर जीएसटी की दर 5 फीसदी करने की मांग रखी। विद्युत व्यापारियों से एकजुट होने की अपील करते करते हुए उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए। हम सबको अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि वे ऑनलाइन ट्रेडिंग न करें।
इस दौरान संगठन के इतिहास, मेमोरेंडम और नियमावली विषयक सामग्री का विमोचन किया गया। वरिष्ठ विद्युत व्यापारियों को सम्मानित किया गया। शाम ढले सांस्कृतिक कार्यक्रम और दाल बाटी का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सभा का शुभारंभ शंभू नाथ भार्गव जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का *संचालन महासचिव राकेश गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल और उपाध्यक्ष स्वदेश बंसल* ने किया। *प्रदेश संरक्षक महेश चंद शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, आगरा संरक्षक चंद्र मोहन अग्रवाल, आगरा कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल* भी मंच पर मौजूद रहे।
रवि प्रकाश अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, संजय कुंडलानी, ललित जैन, दीपक गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, राकेश अग्रवाल, राजेश यादव, संजीव गुप्ता, दिलीप आहूजा, राहुल अग्रवाल, विपुल गोयल, नवीन बंसल, पवन गोयल, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश जैन, निशु बंसल, गणेश गुप्ता* भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

