Breaking News
जनकपुरी महोत्सव को मिला विकास का उपहार, 12 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन

महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा—जनकपुरी महोत्सव के इतिहास में क्षेत्र के लिए अब तक का सबसे बड़ा विकास बजट

बाबा न्यूज़ 

आगरा। जनकपुरी महोत्सव के उल्लास के बीच भावना एस्टेट रोड जनकपुरी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली। क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का समस्त विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ उद्घाटन किया गया। इन कार्यों के अंतर्गत सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी सड़क, हॉटमिक्स सड़क सुधार और नालों को कवर करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
महापौर हेमलता दिवाकर ने विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव के अब तक के आयोजनों में इस बार क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा विकास बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा और क्षेत्र में भरपूर विकास कराया जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात महापौर हेमलता दिवाकर ने जनकपुरी आयोजन समिति अध्यक्ष राजू यादव के निवास पर पहुंच उनका हाल-चाल जाना व मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजू यादव के कुशल नेतृत्व में समस्त जनकपुरी क्षेत्र की कायापलट होने वाली है। महापौर ने कहा कि जनकपुरी क्षेत्र में होने जा रहे विकास का जो खाका राजू यादव और उनकी समस्त टीम द्वारा तैयार किया गया था उसको वास्तविक रूप प्रदान करने में उन्हें बहुत खुशी हो रही है ।

सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
विकास कार्यों के तहत हरीपर्वत जोन के कक्ष संख्या 88 में यथार्थ हॉस्पिटल से बाबरपुर पानी की टंकी तक हॉटमिक्स सड़क सुधार कराया जाएगा। इसी मार्ग पर साइड पटरी की मरम्मत और डिवाइडर की रंगाई-पुताई भी प्रस्तावित है।
भावना स्टेट क्षेत्र में पुरुषोत्तम हॉस्पिटल से भावना एस्टेट गेट तक, ठाकुर साहब के मकान से सुरेंद्र सिंह के मकान तक, कैफेटेरिया से भावना एस्टेट मार्ग तक तथा सचखंड हॉस्पिटल से भावना एस्टेट मार्ग तक नाली मरम्मत, साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी सड़क निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
बुलेट शोरूम से बलदेव आशियाना होते हुए के.आर. नगर तिराहे तक तथा नशा मुक्ति केंद्र तक नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और हॉटमिक्स सड़क निर्माण कराया जाएगा। महर्षिपुरम तिराहे से भावना एस्टेट रोड तक तथा शकुंतला कॉम्प्लेक्स, खाटू श्याम प्रॉपर्टी डीलर और पावर हाउस जिम वाली गली में भी साइड पटरी, नाली और सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।

शिवाकुंज से विनायक नगर तक होंगे निर्माण कार्य
शिवाकुंज में नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। कावेरी कौस्तुभ के पीछे उमा कुंज गली नंबर-1 में सीसी सड़क और नाली निर्माण प्रस्तावित है। विनायक नगर में बृजेश सदन से बाबरपुर होते हुए नगर निगम मैरिज होम तक सीसी सड़क बनाई जाएगी।
अमर उजाला प्रेस से के.आर. नगर तिराहे तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली और हॉटमिक्स सड़क निर्माण के कार्य भी कराए जाएंगे।

नालों को कवर करने और ताजनगरी में भी होंगे कार्य
यथार्थ हॉस्पिटल से बाबरपुर पानी की टंकी तक तथा भावना एस्टेट रोड से होली पब्लिक स्कूल तक दोनों ओर नाला कवर करने का कार्य प्रस्तावित है। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के बगल से उमा कुंज गली नंबर-4 में पार्षद सुनील शर्मा के निवास को जाने वाली सड़क के दोनों ओर साइड पटरी, सीसी नाली और सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा।

आयोजन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, कपिल पोरवाल, निमित्त पोरवाल, पंकज पाठक, नरेंद्र शर्मा, डॉ. धीरज शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष अमृता पोरवाल, मुख्य संरक्षक आरती शर्मा, मुख्य संयोजक शुचि खंडेलवाल, अनुराधा वर्मा, वाणी चौहान, सीमा सिंह सहित आदि उपस्थित रहे। नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव एवं जूनियर इंजीनियर हरिओम सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *