प्रियांश गुप्ता पहले और शुभम मित्तल दूसरे स्थान पर रहे

 

 


सदाबहार नगमे गा कर तनाव मुक्त रहने का दिया सन्देश
सीए माह के अन्तर्गत संगीत स्पर्धा का हुआ आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की छात्र इकाई सिकासा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत संगीत स्पर्धा का आयोजन खंदारी स्थित आई सर्व स्टूडियो पर किया गया। मुख्य अतिथि नितेश गुप्ता ने बताया कि जीवन की आपाधापी और तनाव से जब मन थकने लगे, तो संगीत वो जादू है जो बिना कहे सब समझ जाता है। संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक नेचुरल थेरेपी भी है जो मूड को बेहतर बनाती है। संगीत सुनना डिप्रेशन, एंग्जायटी और स्ट्रेस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
चेयरमैन सीए अंकित मित्तल ने बताया कि संगीत स्पर्धा में इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक की धुन पर करीब 30 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। 80 और 90 के दर्शक के एक से बढ़कर एक सदाबहार नगमो से सभागार को खुशनुमा बना दिया। प्रियांश गुप्ता को प्रथम स्थान, शुभम मित्तल को द्वितीय स्थान और हिमांशी अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका रोहित दुआ व समित शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर नमन, आर्यन, वैभव, अभिषेक, इशिका, तनिष्क, अंशिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *