कबड्डी टूर्नामेंट के लिए DDU की महिला टीम का चयन:एफिलिएटेड कॉलेजों के खिलाड़ी भी शामिल, छत्तीसगढ़ में होगा आयोजन
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए DDU की महिला टीम का चयन कर लिया गया है। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर में 6 अक्टूबर को किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर सोमवार को हुए ट्रायल के बाद 12 खिलाड़ियों की अस्थाई टीम का चयन गया। चयनित खिलाड़ियों में विश्वविद्यालय, बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज, चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला कॉलेज, सर्वोदय किसान महाविद्यालय कौड़ीराम की छात्राएं शामिल हैं। इन कॉलेजों की खिलाड़ियों का हुआ सिलेक्शन
स्पोर्ट्स काउंसिल के सेक्रेटरी प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस से गरिमा चौबे, अर्चना यादव, अलका सिंह और पूजा यादव का सेलेक्शन हुआ है। इसके अलावा बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज से पूजा गोंड, नीतू गुप्ता और अंजली मौर्या चुनी गई हैं। चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला कॉलेज से अनीता, एसडी कॉलेज नंदापार से रागिनी यादव, द्रोपदी देवी महाविद्यालय से मेनका यादव, महाराणा प्रताप महाविद्यालय से खुशी निषाद और सर्वोदय किसान महाविद्यालय कौड़ीराम से सुधा को टीम में जगह मिली है। प्रो. राजवीर सिंह ने सभी सिलेक्टेड प्लेयर्स को मंगलवार दोपहर 2:00 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय पर उपस्थित होने रहने के लिए निर्देश दिए हैं।

