Breaking News
आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर


100 करीब मरीजों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, हुई नि:शुल्क जांच
बाबा न्यूज
आगरा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी में किया गया। शिविर की शुरूआत खाटू श्याम जी के चित्र के समक्ष समिति के अध्यक्ष अमन गर्ग, मोहित अग्रवाल संस्थापक ने दीप प्रवज्जलित कर की ।
अध्यक्ष अमन गर्ग सचिव गगन गर्ग ने बताया कि शिविर में रक्तदान के प्रति जागरूकता को देखते हुए पिछले वर्ष से अधिक दानदाताओ ने रक्तदान किया। शिविर में समर्पण ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से 70 यूनिट रक्त संचय किया गया। शिविर में समर्पण ब्लड बैंक की टीम भी उपस्थित रही जिसमें डॉ सनी अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ, सोना झा दंत रोग विशेषज्ञ, सौरव यादव फिजिशियन उपस्थित रहे इन्होंने शिविर में आए सभी मरीजों का परीक्षण किया। इस अवसर पर अमन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ बंसल, सचिन अग्रवाल,यश अग्रवाल,विशाल विदाल, सौरभ अग्रवाल विष्णु अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।

वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश

बाबा न्यूज
आगरा। वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा प्रकल्प संस्थान, गांधी नगर की 37 बालिकाओं के लिए रविवार को लायंस क्लब प्रयास की ओर से विशेष आउटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को ह्यहनुमान अंशह्ण फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बालिकाओं ने मनोरंजन के साथ सनातन धर्म, संस्कारों, भारतीय संस्कृति और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर प्राप्त किया।
फिल्म शुरू होते ही बालिकाओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने पूरे मनोयोग से फिल्म देखी और उसके विभिन्न प्रसंगों को रुचि के साथ समझा। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या से अलग सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ना रहा।
लायंस क्लब प्रयास की अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं से परिचित कराना भी जरूरी है। ह्यहनुमान अंशह्ण जैसी फिल्में मनोरंजन के साथ बच्चों को भारतीय मूल्यों और भगवान हनुमान के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम बनती हैं। बालिकाओं के चेहरों पर फिल्म देखते समय दिखाई दिया उत्साह ही इस आयोजन की सफलता है।
पूर्व अध्यक्ष आशु मित्तल ने कहा कि बच्चों के लिए ऐसी गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। फिल्म के माध्यम से बालिकाओं को साहस, संस्कार, भक्ति और सेवा जैसे जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब की ओर से बालिकाओं के लिए इसी तरह के रचनात्मक और संस्कारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर शालू अग्रवाल, रुचि बागला, रुपाली अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, अनु गोयल आदि मौजूद रहे।

आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान

आगरा। शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर में हुए समारोह में कला-साहित्य, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में शानदार काम के लिए शिवहरे रत्न अवार्ड भी प्रदान किए गए।

झांसी से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे के मुख्य आतिथ्य एवं एमएलसी विजय शिवहरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से आए ह्यजय महिष्मतीह्ण फिल्म के निमार्ता एल.एन. मालवीय और निर्देशक रामशंकर शिवहरे को ह्यशिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्डह्ण प्रदान किया गया। पिछले चार वर्षों से सामूहिक विवाह कराते आ रहे एवं अब तक करीब सौ कन्याओं का का विवाह करा चुके झांसी के नितेंद्र राय ह्यफौजीह्ण को ह्यशिवहरे सेवा रत्न सम्मानह्ण और उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ह्यशिवहरे शिक्षा रत्न सम्मानह्ण प्रदान किया गया। भिंड की रुचि शिवहरे, आगरा के हर्षित शिवहरे एवं कनक शिवहरे को ह्यशिवहरे प्रतिभा सम्मानह्ण दिया गया। आगरा की डा. शिवा गुप्ता को ह्यशिवहरे गौरवह्ण से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विजनेश शिवहरे, अरविंद गुप्ता, केके शिवहरे, मनोज शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, अविरल गुप्ता, सोम साहू, कविता गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, उपाध्याय एड.वरुण गुप्ता, विकास शिवहरे, नवीन शिवहरे, सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमन गुप्ता, उदय गुप्ता, सचिन शिवहरे, मयंक गुप्ता, गौरव गुप्ता, कुशल गुप्ता,एड. गौरव शिवहरे , विवेक गुप्ता, सुगम शिवहरे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों को मिला नया रूप

सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार पूरा लोकार्पण की तैयारी; गढ़ी ईश्वरा में वानप्रस्थ आश्रम की दी गई जानकारी
बाबा न्यूज
आगरा। श्री मन: कामेश्वर मठ मंदिर द्वारा धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज हित एवं जनकल्याण के सेवा प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में बालूगंज स्थित सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार के लिए मठ की ओर से दो कक्षाओं की मरम्मत का कार्य कराया गया है। दोनों कक्ष अब लोकार्पण के लिए तैयार हैं।
इसी संदर्भ में दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी से श्री मन: कामेश्वर मठ मंदिर के श्री महंत योगेश पुरी एवं मठ मंदिर प्रशासक हरिहर पुरी ने भेंट की। इस दौरान सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज, बालूगंज के जीर्णोद्धार कार्य को मूर्त रूप दिए जाने की जानकारी दी गई।
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि प्रधानाचार्य नीलम यादव द्वारा विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए आग्रह किया गया था। मठ की परंपरा और उद्देश्य के अनुरूप समाज हित में दान का अधिक से अधिक उपयोग जनकल्याण के कार्यों में हो, इसी भावना से दो कक्षाओं की मरम्मत की सेवा मठ द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मठ की गौशाला, विद्यालय, वानप्रस्थ वृद्धाश्रम सहित अन्य सेवा प्रकल्पों के अलावा जहां भी जनसेवा की आवश्यकता सामने आती है, वहां अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्य करने का प्रयास किया जाता है।

वानप्रस्थ आश्रम की संपूर्ण योजना से कराया अवगत
भेंट के दौरान मठ मंदिर द्वारा गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर में बनवाए जा रहे वानप्रस्थ आश्रम की संपूर्ण जानकारी भी डॉ. कृष्ण गोपाल जी को दी गई। हरिहर पुरी ने बताया कि लगभग 10,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में तैयार किए जा रहे इस वानप्रस्थ आश्रम में जीवन की संध्याकाल में लोग हॉस्टल के रूप में प्रवास कर सकेंगे। यहां 13- 13 बेड के दो कमरे, दंपतियों के लिए तीन कमरे तथा व्यक्तिगत कक्षा में 11 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है।
आश्रम के प्रांगण के बीचो-बीच भगवान धन्वंतरि की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा किचन गार्डन, बाल विद्यालय, गौशाला, देवालय, यज्ञशाला आदि प्रकल्प भी विकसित किए जा रहे हैं। यहां प्रवास करने वाले लोग अपनी इच्छा एवं सामर्थ्य के अनुसार विभिन्न सेवा कार्यों में योगदान दे सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था कोई अन्य सेवा प्रकल्प आरंभ करना चाहती है तो उसके लिए भी मठ मंदिर के द्वार खुले हैं।

सेवा और संस्कार के केंद्र बनें संस्थान
इस अवसर पर सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि समाज में सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शिक्षा, वृद्ध सेवा, गौसेवा और अन्य जनकल्याणकारी कार्य समाज को जोड़ने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।
भेंट के दौरान सुधीर यादव, सूर्यप्रताप सिंह (सूरज) एवं विजय गुप्ता उपस्थित रहे।

 

251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

16 जिलों के गायत्री परिजन जुटे, 16 से 19 दिसंबर तक सेक्टर-11 मैदान में होगा भव्य महायज्ञ
बाबा न्यूज
आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज के तत्त्वावधान में आगामी 16 से 19 दिसंबर तक आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 मैदान में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल के सभागार में महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक हुई। बैठक में आगरा सहित 16 जिलों के गायत्री परिजनों एवं कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। इसमें कार्यकर्ता नियोजन, जिम्मेदारियों के वितरण और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं के नियोजन और जिम्मेदारियों पर मंथन
बैठक की शुरूआत आंवलखेड़ा जोन के समन्वयक जगदीश कुशवाहा एवं उपजोन समन्वयक सुरेश यादव के मार्गदर्शन में हुई। इसके बाद जन्मभूमि आंवलखेड़ा के व्यवस्थापक जीतेंद्र द्विवेदी ने आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकतार्ओं के कुशल नियोजन और जिम्मेदारियों के प्रभावी वितरण पर जोर देते हुए सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
अश्वमेध का रूप ले रहा है राष्ट्र शौर्य समृद्धि महायज्ञ
गोष्ठी को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए उत्तर जोन के प्रभारी श्री परमानंद द्विवेदी जी ने कहा कि यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि आगरा की धरती पर 16 से 19 दिसंबर तक सेक्टर 11 मैदान, आवास विकास कॉलोनी में 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य महायज्ञ अब धीरे-धीरे ह्यअश्वमेध यज्ञह्ण का विराट रूप लेता जा रहा है। उन्होंने सभी परिजनों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार एक क्षेत्र या कुछ गाँवों को चुनकर उन्हें गायत्री-मय बनाने के लिए आज से ही जुट जाएं।
जाति-धर्म से ऊपर उठकर घर-घर दें आमंत्रण
परमानंद द्विवेदी जी ने साधक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मंत्र लेखन और मंत्र जप पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकतार्ओं, युवाओं, वरिष्ठों और बहनों को प्रचार-प्रसार में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि वे परम पूज्य गुरुदेव और वंदनीया माताजी के सच्चे प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाएं। जाति, वंश, धर्म, संप्रदाय और लिंगभेद की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग को इस महायज्ञ के लिए सादर आमंत्रित करें, क्योंकि ऋषि-युग्म (गुरुसत्ता) हमें कुछ न कुछ देने के लिए ही इस यज्ञ में बुला रहे हैं।
स्वस्तिवाचन मंत्र की व्याख्या और यज्ञ के लाभ
बैठक के दौरान उन्होंने ऊँ गणानां त्वा गणपतिं हवामहे… के संपूर्ण मंत्र का पाठ कर वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्र की अत्यंत मार्मिक और विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समझदार, सुसंस्ड्डत और जागरूक बनाने के लिए गायत्री महामंत्र की परम आवश्यकता को रेखांकित किया। साथ ही, यज्ञ के माध्यम से होने वाले व्यक्तिगत, मानसिक, सामाजिक, पारिवारिक और वैश्विक हितों व लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
16 जिलों के कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी 16 जिलों के कार्यकर्ताओं ने आगामी दिसंबर में होने वाले इस राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को ऐतिहासिक और वैचारिक क्रांति का माध्यम बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इन्होनें संभाली व्यवस्थाएं
कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, डॉ. रवि सोनी, अरविन्द श्रीवास्तव, गिरधर गोपाल, डॉ. अजय यादव, शिवांक उपाध्याय, सुधीर शर्मा, उमेश कुशवाह, गौरीश सक्सेना, पूजा तिवारी सहित अन्य युवाओं ने व्यवस्था संभाली।

सुन ले ओ सांवरिया, मुझे तेरा ही सहारा है … पर झूमे सांवरिया भक्त

 

श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति ट्रस्ट के परिचय सम्मेलन में सजी भजन संध्या,
अखंड ज्योति के समक्ष भक्तों ने लगाई हाजिरी, दाल-बाटी महाप्रसाद में उमड़ा उत्साह
बाबा न्यूज
आगरा। श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से रविवार को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर (एसी हॉल) में परिचय सम्मेलन, ह्यएक शाम सांवरिया सेठ जी के नामह्ण भजन संध्या एवं दाल-बाटी महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखंड ज्योति के समक्ष भव्य दरबार सजाया गया। सांवरिया सेठ के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।
भजन संध्या में कलाकार विकास वर्मा, प्रीति शर्मा और सूर्यांश गहलोत ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। जैसे ही भजन ह्यमेरा बंगला, मेरी गाड़ी, सब कुछ है तेरा सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं… की स्वर लहरियां गूंजीं, भक्तों ने हाथ उठाकर सांवरिया सेठ के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
इसके बाद सांवरिया है सेठ, मेरी राधा जी सेठानी है… और ह्यसुन ले ओ सांवरिया, मुझे तेरा ही सहारा है… जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। ह्यसांवरिया ले चल पल्ली पार… और सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया… ने वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।
भजन संध्या का विशेष आकर्षण रहा मन चल वृंदावन… भजन। इसकी धुन पर सांवरिया भक्त देर तक झूमते रहे और पूरा मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयघोष से गूंज उठा। भजनों के बीच भक्तों ने सांवरिया सेठ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
संस्थापक विकास मित्तल ने बताया कि सांवरिया सेठ की भक्ति मन को जोड़ने और परिवारों को एक सूत्र में बांधने वाली है। संस्था की स्थापना के साथ परिचय सम्मेलन का उद्देश्य भी यही है कि समिति के परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और सेवा एवं भक्ति की भावना को आगे बढ़ाएं।
अध्यक्ष सियाराम पवन कुमार ने कहा कि एक शाम सांवरिया सेठ जी के नाम केवल भजन संध्या नहीं, बल्कि भक्तों के आपसी स्नेह और सामाजिक एकता का उत्सव है।
महामंत्री नीरज वर्मा ने बताया कि समिति आगामी समय में धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को भी विस्तार देगी। इसके तहत निर्धन एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सांवरिया सेठ की भक्ति तभी सार्थक है, जब उसके साथ सेवा की भावना भी जुड़ी हो।
कार्यवाहक अध्यक्ष अविनाश राणा ने कहा कि सांवरिया सेठ के दरबार में आने वाला हर भक्त अपनेपन का अनुभव करता है। भजन, दर्शन और महाप्रसाद के इस आयोजन का उद्देश्य भक्तों को एक साथ जोड़ना और उनमें सेवा व भक्ति की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में समिति के पारिवारिक सदस्यों एवं अतिथियों के लिए परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और सामाजिक एवं पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने दाल-बाटी महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक विकास मित्तल, अध्यक्ष सियाराम पवन कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष वाईपी गुप्ता, संरक्षक मोहन गर्ग, अभय गुप्ता, आशीष सक्सेना, उपाध्यक्ष रीतेश गुप्ता, अतुल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मंत्री अमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, उमेश यादव, डिंपू चौधरी आदि उपस्थित रहे।