Breaking News
भावना एस्टेट परिसर से गूंजा जनकपुरी महोत्सव 2026 का शंखनाद

अशोक कुमार गोयल बने राजा जनक और लता गोयल होंगी रानी सुनयना

वैदिक हवन के साथ जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन, आयोजन के लिए कार्यकारिणी घोषित, राणा सुशील सिंह बने मीडिया प्रभारी

बाबा न्यूज
आगरा । उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल श्री जनकपुरी महोत्सव 2026 का विधिवत श्री गणेश गुरुवार को भावना एस्टेट आवासीय परिसर में स्थित क्लब हाउस में हुआ । वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इसी अवसर पर एकेजी ग्रुप के प्रमुख अशोक कुमार गोयल को राजा जनक तथा उनकी धर्मपत्नी लता गोयल को रानी सुनयना के स्वरूप के रूप में घोषित किया गया । समारोह में जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई तथा आयोजन को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया । वैदिक रीति के अनुसार जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने पत्नी अनीता यादव के साथ हवन पूर्ण किया । इसके पश्चात श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय का उद्धघाटन किया ।
अपने संबोधन में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार भावना एस्टेट क्षेत्र को उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है । प्रभु श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग से जुड़ा यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा । उन्होंने कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों में भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा और गौरव का भाव जागृत करेगा ।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ घोषणा की कि जनकपुरी महोत्सव 2026 में राजा जनक का स्वरूप अशोक कुमार गोयल तथा रानी सुनयना का स्वरूप लता गोयल निभाएंगी । उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है । उन्होंने महोत्सव की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि शेष पदाधिकारियों के नाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।
घोषित कार्यकारिणी में मार्गदर्शक के रूप में भगत सिंह बघेल, डॉ. ए के सिंह एवं अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल (पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा), मुख्य संयोजक मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा), मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल , महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, एवं मीडिया प्रभारी के रूप में राणा सुशील सिंह तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में अरविन्द शर्मा को दायित्व सौंपा गया ।

वैदेही का कन्यादान करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य : अशोक कुमार गोयल
राजा जनक के स्वरूप की घोषणा होने के बाद अशोक कुमार गोयल और उनकी धर्मपत्नी लता गोयल भावुक हो उठे । अशोक कुमार गोयल ने कहा कि माता जानकी के पिता के रूप में कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है । उन्होंने कहा कि यह प्रभु श्रीराम और माता जानकी की असीम कृपा है । मूल रूप से रावतपाड़ा और वर्तमान में नेहरू नगर निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट उद्यमी अशोक कुमार गोयल ने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र शोभित गोयल और मोहित गोयल, पुत्री अनुप्रिया गोयल (कंपनी सेक्रेटरी), पुत्रवधुएं स्मृति एवं रिनी, तथा नाती-पोते खुश, अवंतिका, अनाया और वेदा हैं । उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह अभी होना शेष है, उससे पहले माता जानकी के पिता बनने का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा और विधाता का अद्भुत विधान है ।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व घोषित राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल, उनके पुत्र एवं पुत्रवधु रजत सिंघल एवं निमिषा सिंघल एवं मोनिका जौहरी, अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 की ओर से राजा सिंह चौहान, जी.पी. सिंह, रामचंद्र राणा, आर.डी. सारस्वत, नीरज मिश्रा, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज, जी.पी. अग्रवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निमित्त पोरवाल , अखिलेश दुबे, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, प्रभाकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिनव (शिवा) यादव, ठाकुर सतीश जादौन, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, राजकुमार खत्री, डॉ. शीतल अग्रवाल, सचिन जैन, तिलक राज अरोड़ा, सुनील पाठक, डॉ. अनुराधा चौहान, भोले शंकर चौहान, बृजभूषण मिश्रा, हेमंत जादौन सहित श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, मुकेश जौहरी, विजय गोयल, संजय तिवारी, जगदीश बागला, अंजुल बंसल (कोआॅर्डिनेटर), रमेश शर्मा (उपमंत्री), महेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल (सहायक मंत्री), राहुल गौतम (मीडिया प्रभारी) एवं आनंद मंगल (कोआॅर्डिनेटर) आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *