Breaking News
जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का खाका तैयार

 

क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराना होगी हमारी प्राथमिकता : राजू यादव

बाबा न्यूज 

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से जनकपुरी आयोजन समिति ने तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया । आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी तथा समिति के पदाधिकारियों ने के.के. नगर, शिवा कुंज, विनायक नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से भावना एस्टेट की ओर आने वाली मुख्य रोड, गणपति आशियाना आवासीय परिसर के चारों तरफ की रोड, महर्षि पुरम से होली पब्लिक स्कूल की तरफ आने वाली मुख्य रोड, नेशनल हाईवे बुलेट अड्डा से महर्षि पुरम की ओर आने वाली मुख्य रोड, सहित समूचे प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विकास कार्यों का विस्तृत आकलन किया ।

निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, नालियों एवं नालों की सफाई, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था, जल निकासी, स्थानीय स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया । समिति ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां तत्काल विकास कार्य कराए जाने आवश्यक हैं, ताकि महोत्सव से पूर्व संपूर्ण क्षेत्र आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में विकसित हो सके ।

आयोजन समिति के अनुसार जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के बहुआयामी विकास का माध्यम है । महोत्सव के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, नालों की सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, पेयजल एवं जल निकासी व्यवस्था में सुधार, विशेष स्वच्छता अभियान, चौराहों एवं प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, दिशा-सूचक बोर्ड, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे अनेक जनहितकारी कार्य कराए जाएंगे ।

आयोजन समिति का मानना है कि इन विकास कार्यों का लाभ केवल जनकपुरी महोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षों तक क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी । इससे क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, सौंदर्य एवं नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन के जीवन स्तर पर प्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के साथ अरविंद शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. अवीजीत कुमार अवस्थी, प्रभाकर शर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, डॉ. संजीव चौहान, भूपेंद्र, निमित्त पोरवाल, शिवा यादव एवं ठाकुर सतीश जादौन सहित समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से जनकपुरी महोत्सव 2026 न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक होगा, बल्कि विकास कार्यों के माध्यम से यह क्षेत्र के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा और भविष्य में भी जनसुविधाओं का स्थायी आधार बनेगा ।

चार दिवसीय महोत्सव में गोवर्धन धाम महोत्सव में शामिल होंगे सैकड़ो पदयात्री

आगरा से गोवर्धन धाम पदयात्रा के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर दिया नगर को आमंत्रण
बाबा न्यूज
आगरा। आगरा से श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा संस्था की ओर से गोवर्धन धाम पदयात्रा 30 जुलाई को आगरा से श्री गोवर्धन धाम प्रस्थान करेगी। वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2026 के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर नगर को आमंत्रण दिया।
संस्थापक अध्यक्ष रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि 30 जुलाई को शाम चार बजे पदयात्रा में सैकड़ों पदयात्रियों का समूह अपने-अपने क्षेत्रों से टोलियां बनाकर प्रारम्भ स्थल नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर पर एकत्रित होंगे और वहां से ठाकुर जी की झांकी के समक्ष संकीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से पदयात्रा कर रात्रि नौ बजे प्रसादी के लिए सिकंदरा स्थित समाधिया फार्म हॉउस पहुंचेंगे। पदयात्रा का उद्घाटन अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और आरती समाजसेवी भगवानदास बंसल करेंगे।
सचिव मनोज गर्ग ने बताया कि पदयात्रा 1 अगस्त को गोवर्धन पहुँचेगी तथा रात्रि में सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा कर 2 अगस्त को प्रात: आठ बजे गिरिराज महाराज का अभिषेक, नौ बजे भजन कीर्तन, ग्यारह बजे साधु संत सेवा और दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन गोवर्धन में गुरु शरणानंद के काष्णेय गुरु आश्रम पर होगा। लगभग 1500 पदयात्रियों की पदयात्रा में महिलाओं की भागीदारी इस बार भी अधिक रहेगी। यात्रा में पदयात्रियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेन्द्र दत्त गोयल, राजेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश मंगल, संयोजक विजय वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंघल मोनू, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, संजय मित्तल, आशीष अग्रवाल, शांति स्वरूप गोयल, नीरज जैन, जगदीश बगला, संतोष शर्मा, रमेश चन्द आदि मौजूद रहे।

 

 जनकल्याण की कामना के साथ सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का पूणार्हुति हवन संपन्न

महाहवन, पूणार्हुति एवं प्रसादी के साथ हुआ समापन, संतों और श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
बाबा न्यूज
आगरा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर सूर्यसुता फाउंडेशन द्वारा खंदारी हनुमान चौराहा स्थित नालंदा प्राइड में आयोजित नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का समापन गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा सप्तशती के दशांश महाहवन, पूणार्हुति एवं प्रसादी वितरण के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का 100 बार संपुटित पाठ कर विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति तथा समस्त मानव समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
योगी आलोक नाथ (बागेश्वर धाम) ने कहा कि दुर्गा सप्तशती केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदिशक्ति का साक्षात स्वरूप है। गुप्त नवरात्रि में संपुटित सप्तचंडी पाठ और यज्ञ से व्यक्ति के भीतर आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के प्रति आस्था का जागरण होता है। उन्होंने कहा कि जब सामूहिक रूप से मां भगवती का स्मरण किया जाता है, तो उसका शुभ प्रभाव पूरे समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। विश्व में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना से यह महायज्ञ संपन्न कराया गया है।
सूर्यसुता फाउंडेशन के सचिव पुष्कल गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और वैदिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना भी है। गुप्त नवरात्रि के इस नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की अपार आस्था और सहयोग ने आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से यह महायज्ञ निर्विघ्न संपन्न हुआ और सभी श्रद्धालुओं ने पूणार्हुति एवं प्रसादी में सहभागी होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। संस्था भविष्य में भी जनकल्याण और राष्ट्रहित के ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रखेगी।
श्री मन:कामेश्वर मठ मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि गुप्त नवरात्रि में मां भगवती की आराधना और चंडी यज्ञ से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है। ऐसे आयोजन समाज को सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
हनुमंत धाम मंदिर, लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु और भरत उपाध्याय ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। सामूहिक रूप से किए गए मंत्रोच्चार और हवन से वातावरण पवित्र होता है तथा जनकल्याण की भावना मजबूत होती है।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना का संदेश देते हैं। विश्व शांति के लिए किया गया यह महायज्ञ अत्यंत प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर कैलाश महादेव मंदिर के महंत निर्मल गिरी, गुरु का ताल गुरुद्वारा के बाबा अमरीक सिंह, योगी निर्भय नाथ, अनुज उपाध्याय, अजय राजोरिया, राजदीप ग्रोवर, डॉ दीपेश उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कीर्ति जी आदि उपस्थित रहे।

 

भावना एस्टेट परिसर से गूंजा जनकपुरी महोत्सव 2026 का शंखनाद

अशोक कुमार गोयल बने राजा जनक और लता गोयल होंगी रानी सुनयना

वैदिक हवन के साथ जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन, आयोजन के लिए कार्यकारिणी घोषित, राणा सुशील सिंह बने मीडिया प्रभारी

बाबा न्यूज
आगरा । उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल श्री जनकपुरी महोत्सव 2026 का विधिवत श्री गणेश गुरुवार को भावना एस्टेट आवासीय परिसर में स्थित क्लब हाउस में हुआ । वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इसी अवसर पर एकेजी ग्रुप के प्रमुख अशोक कुमार गोयल को राजा जनक तथा उनकी धर्मपत्नी लता गोयल को रानी सुनयना के स्वरूप के रूप में घोषित किया गया । समारोह में जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई तथा आयोजन को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया । वैदिक रीति के अनुसार जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने पत्नी अनीता यादव के साथ हवन पूर्ण किया । इसके पश्चात श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय का उद्धघाटन किया ।
अपने संबोधन में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार भावना एस्टेट क्षेत्र को उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है । प्रभु श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग से जुड़ा यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा । उन्होंने कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों में भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा और गौरव का भाव जागृत करेगा ।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ घोषणा की कि जनकपुरी महोत्सव 2026 में राजा जनक का स्वरूप अशोक कुमार गोयल तथा रानी सुनयना का स्वरूप लता गोयल निभाएंगी । उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है । उन्होंने महोत्सव की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि शेष पदाधिकारियों के नाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।
घोषित कार्यकारिणी में मार्गदर्शक के रूप में भगत सिंह बघेल, डॉ. ए के सिंह एवं अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल (पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा), मुख्य संयोजक मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा), मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल , महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, एवं मीडिया प्रभारी के रूप में राणा सुशील सिंह तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में अरविन्द शर्मा को दायित्व सौंपा गया ।

वैदेही का कन्यादान करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य : अशोक कुमार गोयल
राजा जनक के स्वरूप की घोषणा होने के बाद अशोक कुमार गोयल और उनकी धर्मपत्नी लता गोयल भावुक हो उठे । अशोक कुमार गोयल ने कहा कि माता जानकी के पिता के रूप में कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है । उन्होंने कहा कि यह प्रभु श्रीराम और माता जानकी की असीम कृपा है । मूल रूप से रावतपाड़ा और वर्तमान में नेहरू नगर निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट उद्यमी अशोक कुमार गोयल ने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र शोभित गोयल और मोहित गोयल, पुत्री अनुप्रिया गोयल (कंपनी सेक्रेटरी), पुत्रवधुएं स्मृति एवं रिनी, तथा नाती-पोते खुश, अवंतिका, अनाया और वेदा हैं । उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह अभी होना शेष है, उससे पहले माता जानकी के पिता बनने का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा और विधाता का अद्भुत विधान है ।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व घोषित राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल, उनके पुत्र एवं पुत्रवधु रजत सिंघल एवं निमिषा सिंघल एवं मोनिका जौहरी, अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 की ओर से राजा सिंह चौहान, जी.पी. सिंह, रामचंद्र राणा, आर.डी. सारस्वत, नीरज मिश्रा, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज, जी.पी. अग्रवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निमित्त पोरवाल , अखिलेश दुबे, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, प्रभाकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिनव (शिवा) यादव, ठाकुर सतीश जादौन, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, राजकुमार खत्री, डॉ. शीतल अग्रवाल, सचिन जैन, तिलक राज अरोड़ा, सुनील पाठक, डॉ. अनुराधा चौहान, भोले शंकर चौहान, बृजभूषण मिश्रा, हेमंत जादौन सहित श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, मुकेश जौहरी, विजय गोयल, संजय तिवारी, जगदीश बागला, अंजुल बंसल (कोआॅर्डिनेटर), रमेश शर्मा (उपमंत्री), महेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल (सहायक मंत्री), राहुल गौतम (मीडिया प्रभारी) एवं आनंद मंगल (कोआॅर्डिनेटर) आदि उपस्थित रहे।