Breaking News
संभल में घर लौटी विवाहिता का फंदे पर मिला शव:9 महीने पहले हुई थी शादी, हिरासत में लेकर पति-ससुर से पूछताछ

संभल में सोमवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला मायके से पति के साथ ससुराल लौटने के करीब चार घंटे बाद कमरे में गई थी। दोपहर 2 बजे पति ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे का है। सुबह पति के साथ मायके से लौटी थी मृतका की पहचान मंशा देवी मोहल्ला निवासी मधु (21) पत्नी निगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पति निगेंद्र उसे बुलाने के लिए संभल कोतवाली क्षेत्र के हिंडोली गांव स्थित मायके गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों नरौली लौट आए।ससुराल पहुंचने के बाद मधु कुछ देर पड़ोसियों के साथ बैठी। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। खिड़की से फंदे पर लटकी दिखी दोपहर करीब 2 बजे पति ने मधु को आवाज देकर कमरे का दरवाजा खोलने को कहा। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो मधु फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वाले पहुंचे, पति-ससुर से पूछताछ घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी ससुराल पहुंच गए। थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पति समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस पति निगेंद्र और उसके पिता प्रेमपाल को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। निगेंद्र सिलाई का काम करता है। वह सात भाई-बहनों में छठे नंबर का है। परिजनों के मुताबिक, मधु की शादी करीब 9 महीने पहले निगेंद्र से हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि विवाहिता की खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पहली नजर में मामला खुदकुशी का लग रहा है। मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *