Breaking News
राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : नवीन जैन

 

बाबा न्यूज 

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को कमला नगर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक संबोधन 140 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार, ईंधन बचत और जनभागीदारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण तथा वैज्ञानिक सोच अपनाकर अंधविश्वास से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से देशवासियों का मार्गदर्शन किया।

नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भारत की नई ताकत बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी, नवाचार और आधुनिक तकनीक को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाले हैं।

भाविप संस्कार शाखा ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती पर नगला हवेली, दयालबाग स्थित केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सेवा) टीटू गोयल ने फीता खोलकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। शाखा संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने डॉ. सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाजोत्थान और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई व सचिव प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाखा द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने संस्कार शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वाटर कूलर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बंसल, जगदीश बंसल, जय किशन गुप्ता, विजय मोहन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अविवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव : अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव समेत अन्य प्रत्याशियों ने पर्चे किए दाखिल

 

29 को होगी नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच 30 को
बाबा न्यूज
आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव 26 के अन्तर्गत आज नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन विभिन्न पदों के लिये कुल 13 मांकन किये गये। जिसमें अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी, एवं अनिल कुमार वास्तव, उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह, महामंत्री पद पर सुमित चौधरी, संजय सिंह चौहान एवं सुनील श्रीवास्तव, सह मंत्री पद पर सतीश कुमार मौर्या, राहुल चाहर, प्रभा शंकर एवं कोषाध्यक्ष पद पर निशांत पचौरी, अशोक कुमार, नली चरण यादव एवं ईशान शर्मा ने अपने नामांकन किये।
इस प्रकार अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर चार, महामंत्री पद पर चार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु पॉच लोगों ने नामांकन किया। सोमवार 29. जून को नांमांकन पत्रों की जाँच की जायेगी तथा नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 30 जून को किया जायेगा। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रो . ब्रजेश रावत एवं सहयोग के लिये अधीक्षक प्रशासन नवीन अग्रवाल, पराग दीक्षित एवं मोहित भटनागर उपस्थित रहे। सभागार की व्यवस्था शिवम एवं राजू ने सम्भाली।

इन लोगों ने दाखिल किए पर्चे

अध्यक्ष : अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव। उपाध्यक्ष : कुलदीप यादव, आशु सिंह। महामंत्री : सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह चौहान, निखिल शर्मा, सुमित कुमार। सहमंत्री : सतीश कुमार मौर्य, राहुल चाहर, प्रभा शंकर गौड़, तथा राहुल पचौरी। कोषाध्यक्ष : निशान्त पचौरी, पवन कुशवाह, ईशान शर्मा, अशोक कुमार, काली चरण यादव।

विहिप ने पुलिस आयुक्त का किया सम्मान

बाबा न्यूज
आगरा । विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष राय ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रभावी पुलिसिंग एवं समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने कहा कि संगठन महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन सामाजिक अभियानों में पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार का समय-समय पर विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। संगठन उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी पर वार्ष्णेय महिला मंडल ने निभाई सेवा की परंपरा

बाबा न्यूज
आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अंतर्गत संचालित श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पश्चिमपुरी स्थित श्री अक्रूर चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शर्बत एवं फल-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शर्बत व फल वितरित कर सेवा और धर्म का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीना गुप्ता ने अक्रूर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण कर जनसेवा का कार्य किया।
महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय (पूर्व पार्षद), मंत्री रीनू गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सरिता वार्ष्णेय, मेघा गुप्ता, मोहिनी वार्ष्णेय, सुनीता अत्री, अंजना वार्ष्णेय, नीतू गुप्ता, अनीता गुप्ता, संध्या गुप्ता, कविता अत्री, सोनिया गुप्ता, नूतन वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।

भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम, श्याम अरदास संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

बाबा न्यूज
आगरा। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर रविवार को श्याम नाम के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य श्याम अरदास संकीर्तन में देश के विभिन्न स्थानों से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक प्रथम शर्मा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था अध्यक्ष अमन गर्ग ने बाबा श्याम की मंगल आरती कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की।
संकीर्तन में भजन गायिका आरोही दीक्षित ने हमारी दौलत है लवली किशोरी एवं थक सा गया हूं मैं बाबा… जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दीपक ठाकुर ने “हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे… भजन प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को श्याममय बना दिया।
इसके बाद अकुश शर्मा ने जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मंडराएगा, बाबा दौड़ा आएगा… भजन सुनाकर श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। वहीं नरेश खत्री, भरतपुर ने आयो सांवरिया… की मधुर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे दिल्ली से पधारे भजन गायक प्रथम शर्मा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने बाबा श्याम को शीश नवाकर “जन्म-जन्म तक तेरा मेरा साथ कभी ना छूटे बाबा… भजन से संकीर्तन को भक्तिरस में डुबो दिया। इसके बाद खाटू जाकर सुन लो भक्तों मैं बाबा ले आया…, सुन लो मेरी पुकार बाबा खाटू श्याम…, मैं खाटू जाऊंगा, निशान चढ़ाऊंगा, निशान चढ़ाकर तेरा दर्शन पाऊंगा… तथा “सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं… जैसे लोकप्रिय भजनों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, दिव्यांश गोयल, यश गोयल, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ बीएम एस के राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, आलोक शर्मा क्षेत्रीय मंत्री बने

 

 

बाबा न्यूज
आगरा।उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध (भारतीय मजदूर संघ) आगरा क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव आज ईदगाह बस स्टेशन प्रांगण में चुनाव अधिकारी मनोज राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शैलेंद्र सिंह यादव की देखरेख संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, आलोक शर्मा क्षेत्रीय मंत्री, नेत्रपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रेश शर्मा संगठन मंत्री एवं चंद्रवीर सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गये। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश भगौर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने किया। उक्त बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिसमें 2001 तक के सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, संविदा कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, नियमित कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिए जाने, तकनीकी कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने, विभाग में परिचालकों की आपूर्ति हेतु सीधे विभाग द्वारा भर्ती किए जाने एवं रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरे जाने, संविदा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने इत्यादि विषयों पर अविलंब उच्च प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता आर बी लाल शर्मा, रमाकांत त्यागी, जयप्रकाश शुक्ला जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, शैलेंद्र लवानिया, अशोक त्यागी, के के पचौरी, राहुल शर्मा, आलोक शर्मा, अजय शर्मा, श्यामवीर सिंह, राजेंद्र चतुर्वेदी, नितिन शर्मा, धीरेंद्र सिंह, कृष्णकांत सिंह, गिरीश चंद्र, शुभम गुप्ता, पुष्प पाल सिंह, अशोक त्यागी, सुरेश पटवा, राजेंद्र सिंह प्रधान, कम्मोद सिंह, गौरीशंकर त्यागी, तारा सिंह, नवल सिंह, विनीत सिंह आदि शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्रियों सहित सभी डिपोज से आए लगभग 400 कर्मचारियों ने इस चुनावी सभा में भाग लिया।

शिक्षा में नवाचार, समर्पण उत्कृष्टता के लिए डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड–2026

 

बाबा न्यूज
आगरा। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक, डॉ. सुशील गुप्ता को 18 जून को लखनऊ स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा आयोजित 17वें एड लीडरशिप इंटरनेशनल राउंडटेबल एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड्स 2026 समारोह में शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया
यह सम्मान डाॅ. गुप्ता का शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नवाचारपूर्ण सोच, शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता व समर्पण* का परिणाम है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कोलकाता के आर्मी पब्लिक स्कूल की विख्यात शिक्षाविद् एवं नेशनल अवार्ड विजेता डॉ. सुचित्रा बंद्योपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।

अविवि शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव: पहले दिन चार लोगों ने परचे किए दाखिल

बाबा न्यूज
आगरा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव 2026 के अन्तर्गत आज नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। नामांकन के प्रथम दिन कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप यादव, महामंत्री पद पर निखिल शर्मा, सहमंत्री पद पर राहुल पचौरी, कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुशवाह ने नामांकन किया। कल अवकाश होने के कारण शनिवार 27 जून को नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। यह नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर जुबली हॉल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत एवं सहयोग के लिये अधीक्षक प्रशासन नवीन अग्रवाल, पराग दीक्षित एवं मोहित भटनागर उपस्थित रहे। सभागार की व्यवस्था शिवम एवं राजू ने सम्भाली। विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव की घोषणा होते ही हलचल शुरू हो गई है चुनाव के दावेदार मतदाताओं से संपर्क करने लगे हैं। कुछ लोगों ने तो घर-घर जाकर वोट मांगने का काम भी आरंभ कर दिया है। शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। उसके बाद 29 जून को तस्वीर साफ होगी। अभी यह नहीं कहा जा सकता की मुकाबला किन-किन लोगों के बीच में होगा।

यूपी भाजपा की नई टीम की घोषित, राम प्रताप सिंह चौहान महामंत्री और विजय शिवहरे बने मंत्री

मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी बाबा /बाबा न्यूज
आगरा। यूपी चुनाव के पहले भाजपा ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में अन्य पिछड़े वर्ग को तरजीह देते हुए 19 उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री और 19 संगठन मंत्री बनाए गए हैं। इसमें आगरा के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को दूसरी बार महामंत्री बनाया गया है। उनके साथी एमएलसी विजय शिवहरे को भी मंत्री बनाया गया है। रामप्रताप सिंह और विजय शिवहरे की पुन नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बधाई देने में जुट गए हैं।
यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ धर्मेंद्र सिंह ,मोहित बेनीवाल
देवेश कोरी, प्रियंका रावत ,दुर्विजय शाक्य रमेश सिंह ,नीरज सिंह ,अर्चना मिश्रा, पूजा पाल , शंकर गिरी,कामेश्वर सिंह,कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य,राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय, आलोक गुप्ता।

यह नेता बने प्रदेश महामंत्री

रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य ,अभिजात मिश्रा,उपेंद्र रावत, संजय राय,शंकर लोधी, दिलीप पटेल,राजेश चौधरी महामंत्री बनाए गए हैं।

इन नेताओं को मंत्री पद दिया गया
विजय शिवहरे, बसंत त्यागी,शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय,अंकुर शर्मा,अनिल यादव,अवधेश श्रीवास्तव,विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा,किरण लोधी निषाद ,एकेश बिंद,सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय,राहुल वाल्मीकि,महामेधा नागर,दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल,यतेन्द्र शर्मा,आकांक्षा सोनकर।

इन नेताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद दिया गया
नवाब सिंह नागर – क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)।पूरन लाल लोधी – क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)।राम किशोर साहू – क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)। अवधेश द्विवेदी – क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)।अशोक चौरसिया – क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)।विनोद राय – क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)।

कार्यालय पदाधिकारी
भारत दीक्षित – कार्यालय मंत्री। अतुल अवस्थी – कार्यालय सह-मंत्री। लक्ष्मण सिंह – कार्यालय सह-मंत्री। मीडिया एवं सोशल मीडिया की इन्हें मिली जिम्मेदारी

ये बने मोर्चा अध्यक्ष
दिनेश प्रताप सिंह – मुख्य प्रवक्ता। मनीष दीक्षित – प्रदेश मीडिया संयोजक।
हिमांशु राज पंडित – प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक।

मोर्चा अध्यक्ष
रोहित मिश्रा – प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)। प्रकाश पाल – प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)। देवेन्द्र सिंह – प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)। अशोक रावत – प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)। सरोज कुशवाहा – प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)। विद्याभूषण गोंड – प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)। यह सूची पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) द्वारा घोषित की गई है।

कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार बंटी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, समी दुबे, सुमित सक्सेना, अंकित कश्यप, मुदित अग्रवाल, बीके गुप्ता, विनोद बघेल, सर्वोत्तम सिंह, सुरेंद्र जैन, पंकज अग्रवाल, अनिल सान्याल, सिन्धु गुप्ता, रेखा गुप्ता, रवि मेहता, संजीव कपूर आदि ने बधाई दी है।