Breaking News
वाराणसी से DCP वरुणा प्रमोद कुमार हटाकर लखनऊ भेजे गए:राजेश पांडे-विनीत भटनागर डीसीपी बनाए गए, फिरोजाबाद से भेजे गए गुनावत

उप्र सरकार ने शनिवार की शाम आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। जोन में लचर कार्यप्रणाली के चलते डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को वाराणसी से हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ साइबर क्राइम में ट्रांसफर किया गया है। वरुणा जोन से पहले प्रमोद कुमार काशी जोन, गोमती जोन में भी डीसीपी रह चुके हैं। बनारस में साइबर क्राइम डीसीपी भी रहे, अब एसपी साइबर मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे। कानपुर में तैनात डीसीपी राजेश कुमार पांडेय पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक हापुड़ में तैनात विनीत भटनागर को भी वाराणसी में बतौर डीसीपी भेजा गया है। साइबर क्राइम और पुलिस लाइंस में तैनात श्रुति श्रीवास्तव को ADCP प्रयागराज के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। वाराणसी में लगातार सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद राजेश गुनावत को अपर पुलिस उपायुक्त के तौर पर वाराणसी ट्रांसफर किया गया है। शनिवार को 35 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि अभी बनारस के अन्य अफसरों की तबादले की संभावना है जो लंबे समय से कमिश्नरेट में तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *