बलिया में युवाओं ने ट्रेन यात्रियों को पिलाया शीतल जल:स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बांटे बिस्किट, एक सप्ताह चलेगा सेवा पखवारा
बलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को शीतल जल वितरित किया गया। छात्रनेता और सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक ‘रानू’ के नेतृत्व में युवाओं ने यह पहल की। युवाओं की टीम ने नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों को ठंडा पानी और बिस्किट के पैकेट बांटे। इसका उद्देश्य यात्रियों को गर्मी से राहत पहुंचाना था।
रानू पाठक ने बताया कि उनकी टीम हर साल भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल वितरित करती है। इसी क्रम में एक सप्ताह तक ‘सेवा पखवारा’ चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर जल वितरण किया जाएगा। इसका लक्ष्य आम जनता को गर्मी से थोड़ी राहत प्रदान करना है। इस दौरान मोहित गुप्ता, राजेंद्र कुमार, अशगर अली, राजू मोहन, यशराज पाठक, शिवम यादव, कन्हैया पटेल, रतन पटेल, अमन ठाकुर, कृष्णा जायसवाल और बबलू यादव सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

