हिमालय विरासत न्यास ने आगरा की साहित्यकार नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ और कुमार ललित का किया सम्मान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की केदारनाथ आपदा पर लिखी कहानियों पर सारगर्भित समीक्षात्मक वक्तव्य के लिए दिया गया सम्मान-पत्र

साहित्य अकादमी सभागार, नई दिल्ली में किया गया भव्य आयोजन, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर सहित देश- दुनिया के जाने-माने साहित्यकार रहे शामिल

बाबा न्यूज 

आगरा। हिमालय विरासत न्यास द्वारा नई दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में रविवारीय कहानी वार्ता ‘डॉ. निशंक का रचना संसार’ के निर्बाध 150 संस्करण पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
हिमालय विरासत ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की केदारनाथ आपदा पर लिखी कहानियों पर सारगर्भित समीक्षात्मक वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए आगरा की श्रीमती नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ और कुमार ललित को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली न जा पाने के कारण कुमार ललित का सम्मान पत्र भी श्रीमती नूतन अग्रवाल ने ही ग्रहण किया।
समारोह-अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, साहित्य अकादमी के सचिव प्रो. वरुण गुलाटी, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, प्रो. दर्शन पांडे, अनिल जोशी, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. श्रीनिवासन त्यागी, हिमालय विरासत न्यास के संरक्षक डॉ. बैचेन कांडियाल और अध्यक्ष आशना कांडियाल नेगी ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान करके सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया।
इस दौरान असम से डॉ. कुसुम कुंज मालेकर, रायपुर से डॉ. पूनम संजू, जसवंत नगर से डॉ. शैलेश गुप्ता, डॉ. उषा झा रेनू, अमेरिका से प्रवासी भारतीय साहित्यकार डॉ. मंजू श्रीवास्तव, सिलीगुड़ी से डॉ. कल्पना सिंह, इटावा से डॉ. वी एन चतुर्वेदी, दिल्ली से प्रसिद्ध कथाकार नीलिमा शर्मा, डॉ.सुरेश नीरव, आगरा से डॉ. शुभदा पांडे सहित लगभग देश दुनिया के जाने-माने 150 महनीय साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

समाजसेवी गोयल दंपति को न्यूयॉर्क में मिला सेवा-कार्यों के लिए सम्मान

अमेरिका में भी गूँजा ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा

जीवन-रक्षा की मुहिम में आगे आकर अपनी आय में से कुछ हिस्सा वंचितों, जरूरतमंदों और समाज के हित में खर्च करें व्यापारी: पार्षद मुरारीलाल गोयल

बाबा न्यूज 

आगरा। सेवा आगरा, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, नेशनल चैंबर और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सहित तमाम सामाजिक और औद्योगिक संगठनों से जुड़कर समाज के जरूरतमंदों, वंचितों, आमजन और शहर के हित में निरंतर सेवा कार्य करने वाले आगरा के प्रमुख समाजसेवी दंपत्ति पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल को न्यूयॉर्क में सेवा कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
गोयल दंपति 12 से 17 मई तक न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कंसाई नैरोलैक पेंट द्वारा आयोजित छह दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में सहभागिता करने गए थे। कंसाई नैरोलैक पेंट के इंटरनेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण डी. चौधरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राम मल्होत्रा, वाइस प्रेसिडेंट राम नाईक और जनरल मैनेजर एस. मदान ने उनको ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत और भारत के बाहर विभिन्न देशों से आए चुनिंदा 111 शीर्ष पेंट व्यापारियों को संबोधित करते हुए समाजसेवी पार्षद मुरारीलाल गोयल पेंट वालों ने ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा बुलंद किया।
उन्होंने कहा कि जीवन-रक्षा की मुहिम में आगे आकर हर व्यापारी को अपनी आय में से कुछ हिस्सा वंचितों, जरूरतमंदों और समाज के हित में खर्च करना चाहिए।