Breaking News
नगर निगम के वाहन चालकों का मानदेय बढ़ाया जाये : विनोद इलाहाबादी

बाबा न्यूज
आगरा। नगर निगम अलीगढ़ में आऊटसोर्सिंग चालको को 20000 ₹ मासिक ग्रास मानदेय/ पारिश्रमिक दिया जा रहा है। नगर निगम अलीगढ़ में सेवाप्रदाता शहरी आजीविका केन्द्र द्वारा ग्रास मानदेय/ पारिश्रमिक का भुगतान नगर आयुक्त अलीगढ़ के आदेश 28 जनवरी 2026 के क्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव द्वारा कार्यालय अलीगढ़ नगर निगम अलीगढ़ पत्रांक I/400/न०नि०अली०/2025-26 दिनांक 31 जनवरी 2026 को जारी आदेश पर किया जा रहा है।
नगर निगम आगरा के आऊटसोर्सिंग ड्राइवरों को भी नगर निगम अलीगढ़ की तरह 20000 ₹ दिलवाये जाने की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को एक ज्ञापन दिया गया।
इस सन्दर्भ में कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने कहा कि अलीगढ़ की तरह नगर निगम आगरा के आऊटसोर्सिंग ड्राइवरों को भी 20000 ₹ मासिक ग्रास मानदेय मिलना चाहिए। इसके अलावा मांगपत्र में सफाई कर्मचारियों को गर्मी के कारण कार्य अवधि 11 बजे तक किये जाने और महिला सफाई कर्मचारियों को सुबह 7 बुलाये जाने का भी अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन देने बालों में सुन्दर बाबू चंचल, रेशम सिंह चाहर, राजकुमार विधार्थी, मोहन गुलज़ार रोहित लवानिया रंजीत सिंह नरवार शनी चौहान मनीष चौहान अनिल राजौरिया गुलशन दयाल, शिवा मुंसव,राजू डागौर कामेश कुंज शिवम् दिलवारिया सोनू डोगरा शैलेन्द्र राठौर धर्मेन्द्र शर्मा मुकेश सोनकर ह्रतिक इलाहाबादी निखिल इलाहाबादी आदि मौजूद थे।

अवनींद्र गुप्ता को चौथी बार बने आर्य समाज कमला नगर के प्रधान

बाबा न्यूज
आगरा। आर्य समाज बल्केश्वर कमला नगर की ओर से वार्षिक चुनाव का आयोजन कमला नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अवनींद्र गुप्ता को चौथी बार प्रधान बनाया गया। कार्यकारणी में यतेंद्र आर्य को मंत्री और राहुल आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित प्रधान अवनींद्र गुप्ता को सौंपते हुए उन्हें शीघ्र नई कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए। चुनाव अधिकारी व जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान विजयपाल सिंह चौहान ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया।
संरक्षक डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सुधार, शिक्षा, संस्कार और वैदिक विचारधारा का एक सशक्त आंदोलन है। नवनिर्वाचित प्रधान अवनींद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वीरेंद्र कनवर, राम प्रकाश, विजय अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, जितेंद्र आर्य, रामपाल सिंह, उषा गुप्ता, विद्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रयो..

 

श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का किया मान मर्दन
बाबा न्यूज
आगरा। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की। तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। ये कहना था श्रीमंद भागवत कथा मे पांचवे दिन व्यासपीठ से आचार्य राजेश शास्त्री महाराज का। श्री बुजीर्वाला मंदिर संचालन समिति की ओर से प्रताप नगर जयपुर हाउस स्थित श्री बुजीर्वाला मंदिर में चल रही कथा में भक्तो ने कृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजन और माखन चोरी लीला के दर्शन किए। जोगनियां बन आयौ छलिया नंदकिशोर.. श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रयो.., मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है.. तेरा शुक्रिया,तेरा शुक्रिया.. जैसे भजनो ने भक्तो को मंदिर में झूमने पर मजबूर कर दिया।

व्यास राजेश शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओ को बताया कि कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस कृष्ण के वध के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षस पूतना को भेजता है । पूतना वेष बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। भागवत में भक्तों ने छप्पन भोगों का अर्पण किया और झांकियों सहित धूमधाम से गोवर्धन की पूजा-अर्चना की।

कृष्ण रुक्मणी विवाह का होगा आयोजन
मुख्य यजमान गौरव बंसल और निधि बंसल ने बताया कि छटवे दिन शनिवार को महारास, कंस वध और रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। रुक्मणी कृष्ण विवाह में संजीव विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समन्वयक जेठा भाई, महंत निर्मल गिरी, प्रमोद गुप्ता, पार्षद श्रीराम धाकड़, अजय सिंघल, रमाशंकर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आलोक जैन, पीयूष सिंघल, अनूप अग्रवाल, ज्योति मोहन जिन्दल, आदि मौजूद रहे।