Breaking News
इटावा में यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे:एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समयएक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर मंगलवार देर शाम तक लापता रहा। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। बलरई थाना क्षेत्र में दो जिलों की सीमा पर स्थित यमुना पुल के पास ग्राम फकीरे की मड़ैया निवासी 12 वर्षीय मयांश पुत्र शेर सिंह, 10 वर्षीय निखिल पुत्र बृजेश और एक अन्य बच्चा पालतू पशु चराने के लिए ग्राम खंदिया के पास पहुंचे थे। पशु चराने के दौरान तीनों बच्चे यमुना नदी में नहाने लगे। इसी दौरान मयांश और निखिल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मयांश को गंभीर हालत में नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे किशोर निखिल की तलाश मंगलवार शाम तक जारी रही। बताया जा रहा है कि बच्चों के साथ मौजूद तीसरा बच्चा किसी तरह नदी से बाहर निकल आया और गांव की ओर भाग गया, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे मयांश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं निखिल की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मृतक मयांश के चाचा भूदेव ने बताया कि सोमवार को बच्चे पशु चराने के लिए निकले थे। शाम को सूचना मिली कि नदी में नहाते समय उनका भतीजा डूब गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चे साथ थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अब भी लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, नायब तहसीलदार नेहा सचान, जसवंतनगर थाना प्रभारी कमल भाटी, कार्यवाहक बलरई थाना प्रभारी जसवंत सिंह, आगरा जनपद के चित्राहाट थाना प्रभारी तथा बाह तहसीलदार सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। दोनों बच्चो की फोटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *