Breaking News
IRCTC चलाएगा दो भारत गौरव ट्रेनें:जुलाई-अगस्त में 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का मौका

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) जुलाई और अगस्त में दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों, चार ज्योतिर्लिंगों और विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्री प्रयागराज रेलवे स्टेशन से भी इन ट्रेनों में सवार हो सकेंगे। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायुमंडल शुक्ला ने प्रयागराज में बताया कि पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 31 जुलाई को गोरखपुर से रवाना होगी। यह 11 रात और 12 दिन की यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। दूसरी भारत गौरव ट्रेन 17 अगस्त को गोरखपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी और 26 अगस्त तक पूरी होगी। यह 9 रात और 10 दिन का पैकेज होगा, जिसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा। दोनों ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे, जिनके लिए अलग-अलग किराया निर्धारित है। यात्रा पैकेज में रेल यात्रा, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा एसी और नॉन-एसी बसों से स्थानीय पर्यटन शामिल है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आईआरसीटीसी ने इन दोनों भारत गौरव ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीटें आरक्षित करा सकते हैं। यह पैकेज श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन का सुविधाजनक अवसर प्रदान करेगा।

हमीरपुर में शिक्षक पर फायरिंग; बाल-बाल बचे:स्कूल जाते समय तीन बाइक सवारों ने किया हमला, जांच जारी

हमीरपुर में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक शिक्षक ने अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। घटना में शिक्षक और उनका सहयोगी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौदहा कस्बे में मराठीपुरा निवासी शिक्षक राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे अपने सहयोगी शिक्षक अवध बिहारी के साथ बाइक से उच्च प्राथमिक विद्यालय पढ़ोरी पढ़ाने जा रहे थे। आरोप है कि मौदहा रेलवे अंडरपास से करीब 300 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक ओवरटेक की। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने तमंचे से उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। शिक्षक के अनुसार फायरिंग में वह और उनका साथी बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपी बाइक से पढ़ोरी की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। जिसपर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शिक्षक को बुधवार शाम मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

सकलडीहा बीज गोदाम पर नहीं मिल रहा जिप्सम:खरीफ सीजन में किसान परेशान: खाली हाथ लौट रहे अन्नदाता

चंदौली में खरीफ सीजन में खेती की तैयारियों के बीच सकलडीहा कस्बे स्थित राजकीय बीज गोदाम पर भूमि सुधारक जिप्सम की किल्लत से किसान परेशान हैं। खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिप्सम लेने पहुंच रहे किसानों को गोदाम से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द जिप्सम उपलब्ध कराने की मांग की है। खेती के लिए जरूरी है जिप्सम किसानों के अनुसार, जिप्सम का उपयोग खेतों की मिट्टी सुधारने के लिए किया जाता है। खासकर ऊसर और कमजोर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में यह काफी उपयोगी होता है। खेतों की जुताई के समय इसका प्रयोग करने से मिट्टी की संरचना बेहतर होती है और फसल उत्पादन में भी सुधार की उम्मीद रहती है। खरीफ सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है। गोदाम पहुंचे किसान लौटे मायूस सकलडीहा क्षेत्र के किसान इन दिनों जिप्सम की तलाश में राजकीय बीज गोदाम पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां उपलब्धता नहीं होने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। किसान बच्चा सिंह, राकेश सिंह, श्यामसुंदर सिंह और श्यामबिहारी सिंह ने बताया कि गोदाम पर काफी समय से जिप्सम उपलब्ध नहीं है। किसानों का आरोप है कि जानकारी लेने पर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने की जल्द आपूर्ति की मांग किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में जिप्सम नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द राजकीय बीज गोदाम पर जिप्सम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसान समय पर इसका उपयोग कर सकें। मार्च से खत्म है स्टॉक राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी गौतम मौर्या ने बताया कि जिप्सम का स्टॉक मार्च महीने से समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिप्सम की आपूर्ति होने की उम्मीद है और उपलब्ध होते ही किसानों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा। किसानों की निगाहें विभाग पर टिकीं खरीफ सीजन में जिप्सम की बढ़ती मांग के बीच किसान अब विभागीय आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते जिप्सम उपलब्ध नहीं हुआ तो खेती की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

भाकियू ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी:रामपुर में खाद, खतौनी, फार्मर आईडी मुद्दों पर 17 जुलाई को प्रदर्शन की घोषणा

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को रामपुर में जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने खाद की कमी, खतौनी में त्रुटियों और फार्मर आईडी बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर 17 जुलाई को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में किसान दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले कलेक्ट्रेट पार्क में एक पंचायत आयोजित की गई, जहां किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। ज्ञापन में डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। गंगवार ने बताया कि छोटे किसानों को भी समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने खतौनी में नाम और अंशभाग की त्रुटियों को दूर करने के लिए गांव-गांव विशेष शिविर लगाने की मांग की। साथ ही, फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने तथा अभियान चलाकर सभी किसानों की फार्मर आईडी बनवाने पर जोर दिया गया। भाकियू ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और बीज भंडारों की निष्पक्ष जांच कराने तथा नकली बीज, कीटनाशक और मिलावटी उर्वरकों की बिक्री पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 17 जुलाई को रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुनील मौर्य, विजयपाल कश्यप, फरीद खां, नीरज कुमार, बाबर खां, हरिओम राजपूत, सामी खां, मुताहिर खां, मुशीब अली खां, राकेश गंगवार और मुनीश गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विदेशी से शादी के चक्कर में 15 लाख की ठगी:मैरिज ब्यूरो एड से UK के कारोबारी के संपर्क में आई गोरखपुर की युवती

गोरखपुर में एक लड़की से शादी का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के फोन पर मैरिज ब्यूरो से एक एड आया, जिस पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप खुला और आरोपी का मैसेज आने लगा। उसने खुद को यूके का रहने वाला राहुल बताया और इंडियन लड़की से शादी की इच्छा जाहिर की। उसने पीड़िता से बताया कि वह गाड़ी के शोरूम और शांपिग माल का मालिक है। लड़की उसकी बातों में आग गई। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने करोड़ों की गिफ्ट का एक पार्सल भेजने का लालच दिया। जिसे भारत पहुंचाने के बहाने अलग- अलग नंबरों से फोन करके टैक्स और अन्य चार्जेज के नाम पर पीड़िता से समय- समय पर रुपए लिए गए। बाद में ब्लैकमेल भी किया जाने लगा। इस मामले में पीड़िता के भाई ने पिपराईच थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर मंगलवार की शाम 5 बजे FIR दर्ज की गई। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला …
पिपराईच थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन को इंस्टाग्राम पर मैरिज ब्यूरों का एक एड आया। जिसपर क्लिक करते ही व्हाट्सअप खुल गया। वहीं एक नंबर से मैसेज आया और बोला गया कि आपका नंबर राहुल नाम के व्यक्ति को दिया जा रहा है। कुछ ही देर बाद दूसरे नंबर से राहुल का मैसेज आता है। दोनों की बातचीत बढ़ने लगी। उसने बताया कि वह यूनाइटेड किंगडम का रहने वाला है। उसका खुद का गाड़ी का शोरूम है और शांपिग माल है। वह इंडियन लड़की से शादी करना चाहता है। पीड़िता उसके झांसे में आ गयी। फिर उसने गिफ्ट देने कि बात कही। गिफ्ट का फोटो विडियो भेजा जिसमें शूट, गाउन, ज्वैलरी, रिंग डायमण्ड और अन्य सामान थी। डॉलर को रुपया में बदलने के नाम 45,000 मांगे
राहुल ने वो गिफ्ट भेजने की बात कहीं जिसके लिए पीड़िता का आधार कार्ड मांगा। फिर बोला कि 24 घंटे के अंदर मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल पहुंच जाएगा। वहां से दूसरे नंबर से कॉल आएगा। उसके कहे अनुसार पीड़िता के पास दूसरे नंबर से कॉल भी आया। सामने वाले ने युवती से बोला कि पार्सल में 10 डॉलर हैं, जिसे इंडियन रुपया में बदलने के लिए 45,000 रुपए देने होंगे। पार्सल CBI की ओर से पकड़ें जाने की बात कही
पीड़िता ने UPI के माध्यम से पेमेंट कर दिया। फिर इमिग्रेशन चार्ज के नाम पर 1,20,000 मांगा गया। उसके बाद टैक्स बता कर 3,20,000 मांगे। भाई के अनुसार जालसाजों ने फिर फोन किया और पार्सल गोरखपुर एयरपोर्ट पर CBI की ओर से पकड़ें जाने की बात कही। पार्सल छुड़ाने के लिए 5,70,000 रुपए मांगे। उन्होंने धमकी दी कि अगर रुपए नहीं भेजे जाएंगे तो CBI की टीम घर पहुंच कर परिवार वालों को पकड़ लेगी। उनकी धमकी से पीड़िता डर गई। और अलग- अलग एकाउंट से रुपए भेज दिए। जांच में जुटी पुलिस
भाई के अनुसार 23 जून से 29 जून तक 15 लाख रुपए मांगे गए। उसके बाद भी लगातार फोन पर पैसों की डिमांड किया गया। पीड़िता को डराया- धमकाया गया। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।