Breaking News
आगरा में बूंदाबांदी, ठंडी हवाओं ने दी उमस से राहत:तापमान में गिरावट, 8-9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

भीषण उमसभरी गर्मी से जूझ रहे आगरा में मंगलवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बीच ठंडी हवाओं के झोकों ने गर्मी से राहत दी। इससे पहले दिन में भीषण गर्मी रही। लोग उमस से परेशान रहे। बूंदाबांदी और ठंडी हवा के बीच तपमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को तापमान में 3.4°C की गिरावट आई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 3.4°C की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8°C और न्यूनतम तामपान 29.4°C रहा। शाम को हुई बूंदाबांदी की 2 तस्वीरें… दिन में थी भीषण गर्मी आगरा के लोग इन दिनों उमसभरी गर्मी झेल रहे हैं। मंगलवार को दिन भर बादलों की आवाजाही रही। लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। मगर, शाम लगभग 4 बजे के बाद मौसम अचानक से बदलने लगा। भीषण गर्मी के बीच हवा चलने लगी। शाम लगभग 5.30 बजे कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इस बीच तेज हवाओं के झोकों ने गर्मी से राहत दी। दो दिन भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवा भी चलेगी। 10 जुलाई को भी दिनभर बादल छाये रहेंगे। एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। आने वाले 5 दिनों के तापमान का अनुमान पिछले 5 दिनों के तापमान की स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *