DDU के समाजशास्त्र विभाग को मिली 5.60 लाख की सौगात:एमएलसी निधि से लगेगा एसी, एलईडी स्क्रीन और 100 कुर्सियां
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में पढ़ाई और रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी पहल हुई है। विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने एमएलसी निधि से 5.60 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस रकम से विभाग का विकास किया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के अनुरोध पर यह बजट पास हुआ है। मंजूर हुई रकम से लेक्चर हॉल में 100 कुर्सियां, 4 एसी, एलईडी स्क्रीन, 4 टेबल, 2 पोडियम और एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। इन सुविधाओं का फायदा छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और टीचरों को मिलेगा। यहाँ सेमिनार, लेक्चर, वर्कशॉप और बाकी एकेडमिक कार्यक्रम आसानी से हो सकेंगे। कुलपति ने जताया आभार कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हॉल में आधुनिक सुविधाएं मिलने से समाजशास्त्र विभाग में पढ़ाई और रिसर्च का माहौल और बेहतर होगा। इससे स्टूडेंट्स को काफी मदद मिलेगी।

