Breaking News
आगरा व्यापार मंडल के चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर को लेकर व्यापारी वर्ग में जबरदस्त उत्साह

16 अगस्त को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी में लगेगा शिविर, अब तक 1500 रक्तदाताओं ने कराया पंजीकरण

बाबा न्यूज 

आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा आगामी 16 अगस्त 2026 को आयोजित किए जा रहे चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को “राधा हॉल”, अतिथिवन, वाटर वर्क्स में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल से संबद्ध सभी सदस्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा रक्तदान शिविर की तैयारियों एवं अब तक की कार्य प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सदस्य संस्थाओं द्वारा रक्तदाताओं के भरे हुए पंजीकरण प्रपत्र भी जमा किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्य संस्थाओं से इस पुण्य कार्य में पूर्ण सहयोग एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों के सामूहिक प्रयासों से यह रक्तदान शिविर नया इतिहास रचेगा तथा आगरा व्यापार मंडल की एकजुटता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।
रक्तदान शिविर के संयोजक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारी वर्ग में रक्तदान को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक 1500 रक्तदाताओं का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि लगभग इतने ही अन्य पंजीकरण अंतिम चरण में हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर में रिकॉर्ड संख्या में व्यापारी, युवा एवं समाजसेवी रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे।
बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं संयोजकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आगरा व्यापार मंडल से आगामी समय में भी इस सेवा को जारी रखने का आग्रह किया।

आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारी समाज एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की।
चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 16 अगस्त 2026 को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी, आगरा में किया जाएगा। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष रक्तदान शिविर सहभागिता और सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन मंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, शिविर संयोजक संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजेश सिंघल योगेश रखवानी, सहसंयोजक महावीर मंगल, मनोज भाटिया, अनूप बंसल, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सहयोगी संस्थाएं:
एक्मा, आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन, आगरा होजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन, लोहामंडी मार्केट व्यापारी समिति, सुभाष बाजार व्यापार समिति, पुरुषार्थ संघ, हॉस्पिटल रोड, आगरा सराफा एसोसिएशन, आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, सर्राफा कमेटी चौबे जी का फाटक, किनारी बाजार सराफा एसोसिएशन, सराफा स्वर्णकार व्यावसायिक समिति, सराफा बाजार कमेटी, शाहगंज लुहार गली व्यापार समिति, सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन, कमला नगर व्यापार संगठन, किनारी बाजार व्यापार समिति, रावतपाड़ा बाजार समिति, वशिष्ट मशीनरी मार्केट एसोसिएशन, लोहामंडी व्यवसाय समिति, आगरा फार्मा एसोसिएशन, आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता एसोसिएशन, होम्योपैथिक स्टोर केमिस्ट एसोसिएशन, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट संगठन, आगरा मशीनरी व्यापार समिति, आगरा इलेक्ट्रॉनिक ठेकेदार एवं मर्चेंट एसोसिएशन, आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन, सराफा एवं स्वर्णकार बाजार कमेटी, बीमा मंडी शाहगंज व्यवसाय समिति, शिवाजी मार्केट रेडीमेड गारमेंट संगठन, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन, आगरा शू ट्रेडर्स एसोसिएशन, श्री राम कॉम्प्लेक्स कमला नगर, सिकंदरा-बोड़ला मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन, बल्केश्वर व्यापार मंडल समिति, जोगीपाड़ा व्यापार संगठन तथा शिवाजी मार्केट फुटवियर संगठन।

राजा दशरथ और राजा जनक परिवार का किया भव्य अभिनंदन

 

149वें श्री रामलीला महोत्सव की मंगल शुरुआत, रामचरितमानस की चौपाइयों और आरती के बीच भक्तिमय हुआ श्री राम हनुमान मंदिर परिसर

बाबा न्यूज 

आगरा। 149 वर्षों की गौरवशाली एवं अखंड परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे श्री रामलीला महोत्सव–2026 के अंतर्गत श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में राजा दशरथ एवं राजा जनक के सपरिवार भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। संपूर्ण मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष, रामचरितमानस की पावन चौपाइयों और मंगल आरती से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
समारोह का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं श्रीहनुमान जी की आरती के साथ हुआ। अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा, सत्य, सेवा और आदर्श जीवन के सर्वोच्च प्रतीक हैं। श्री रामलीला महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है, जो नई पीढ़ी को सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि 149 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा श्री रामलीला महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। यह महोत्सव केवल रामकथा का मंचन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, कर्तव्य, सेवा, समरसता और राष्ट्रभाव का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस ऐतिहासिक परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दे।
समारोह में श्री रामलीला कमेटी की ओर से राजा दशरथ एवं रानी कौशल्या के स्वरूप संजय सिंघल का उनके पुत्र एवं पुत्रवधू रजत सिंघल एवं निमिषा सिंघल, तथा पुत्री एवं दामाद आयुषी एवं कृष्ण बिहारी गर्ग सहित सपरिवार अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इसी प्रकार राजा जनक एवं रानी सुनैना के स्वरूप अशोक गोयल एवं लता गोयल का उनके पुत्र एवं पुत्रवधू शोभिक गोयल एवं स्मृति कमल, पुत्री एवं दामाद अनुप्रिया एवं कमलनयन फतेहपुरिया तथा सुनीता मित्तल सहित ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों में मुरारी लाल फतेहपुरिया, अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) एवं सुरेश चंद्र गर्ग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
जनकपुरी महोत्सव समिति अध्यक्ष राजीव कुमार राजू यादव ने कहा कि मिथिला नगरी वासी जनकनंदनी के विवाह के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं । आयोजन भव्य और स्मरणीय बने इसका पूरा प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी ने किया।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय प्रकाश गोयल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली), मुकेश तिवारी, अनिल बंसल, प्रवीण स्वरूप, आनंद मंगल, राहुल गौतम, रामकिशन अग्रवाल, गिरधर शरण, महेश अग्रवाल, प्रकाश चंद्र, राहुल शर्मा, आयुष अग्रवाल, रमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मनोज बंसल, संजय गोयल, शलभ शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रशांत जैन, पार्षद वेद गोस्वामी, संतोष कटारा, अरविंद शर्मा, आकाश गोयल, राणा सुशील सिंह, अनीता यादव, मीना यादव, अमृता पोरवाल, शीतल अग्रवाल, प्रियंका सिंह, आरती शर्मा, दीप्ति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
समारोह का समापन श्रीराम की मंगल आरती, जय श्रीराम के उद्घोष और प्रसादी के साथ हुआ।