Breaking News
नेपाल में आयुष का ऐतिहासिक परचम फहरा

अंतरराष्ट्रीय आयुष महासम्मेलन में बना विश्व रिकॉर्ड

बाबा न्यूज
काठमांडू (नेपाल)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 12 से 14 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयुष महासम्मेलन-4.0 (नेपाल संस्करण) ने आयुष जगत में नया इतिहास रच दिया। काउंसिल फॉर इंटीग्रेटिव वैद्य इनोवेशन एंड कोलैबोरेशन (सिविक) भारत तथा नेपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत समेत विभिन्न देशों के आयुष विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य पेशेवरों, उद्योगपतियों और उद्यमियों ने सहभागिता कर आयुष की वैश्विक शक्ति का प्रदर्शन किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल रहे, जबकि नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि सुमन शेखर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दुबई स्थित लीजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेर्दी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
सम्मेलन में भारत के 25 से अधिक राज्यों के साथ नेपाल, मलेशिया, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए आयुष चिकित्सकों, शोधकतार्ओं, शिक्षाविदों, वेलनेस विशेषज्ञों, निमार्ताओं, उद्योगपतियों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कुल 254 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण एक नैदानिक परीक्षण सत्र में सर्वाधिक आयुष चिकित्सकों की सहभागिता विषय पर आयोजित विश्व रिकॉर्ड प्रयास रहा। यह प्रयास सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जिससे आयुष चिकित्सा पद्धति की सामूहिक नैदानिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। यह उपलब्धि केवल सिविक ही नहीं, बल्कि संपूर्ण वैश्विक आयुष समुदाय के लिए गौरव का विषय बन गई है।
तीन दिवसीय सम्मेलन में आयुष चिकित्सा, नैदानिक अभ्यास, शोध एवं नवाचार, चिकित्सा शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य, वैश्विक सहयोग, उद्यमिता, उद्योग विकास तथा स्वास्थ्य क्षेत्र की नई संभावनाओं पर विस्तृत वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। देश-विदेश के विशेषज्ञों ने अपने शोध, अनुभव और विचार साझा करते हुए आयुष को भविष्य की वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मान
भव्य सम्मान समारोह में आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, शिक्षाविदों, शोधकतार्ओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को आयुष लीजेंड सम्मान, आयुष उत्कृष्टता सम्मान तथा आयुष उदीयमान सम्मान प्रदान किए गए। वहीं आयुष उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निमार्ताओं, उद्यमियों और व्यवसायिक नेतृत्वकतार्ओं को आयुष उद्यम सम्मान से अलंकृत किया गया।
सम्मान समारोह में नेपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सिविक के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा लीजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुबई के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने सम्मान-पत्र और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
एक साझा मंच उपलब्ध कराना है: डॉ. एम. एम. कुरैशी
इस अवसर पर डॉ. एम. एम. कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयुष महासम्मेलन का उद्देश्य विश्वभर के आयुष विशेषज्ञों, शोधकतार्ओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े नेतृत्वकतार्ओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जिससे ज्ञान, शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि नेपाल संस्करण की सफलता और विश्व रिकॉर्ड उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया है कि आयुष आज विश्व स्वास्थ्य व्यवस्था में अपनी प्रभावशाली भूमिका स्थापित कर रहा है।

दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूत होंगे: कमलेश अग्रवाल
नेपाल चैंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने भारत और नेपाल के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार एवं नवाचार के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भविष्य की वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था का विश्वसनीय आधार है
अंतरराष्ट्रीय आयुष महासम्मेलन-4.0 (नेपाल संस्करण) ने भारत और नेपाल के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध, नवाचार एवं वैश्विक साझेदारी को नई दिशा प्रदान करते हुए आयुष के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की मजबूत नींव रखी है। सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आयुष केवल भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा ही नहीं, बल्कि भविष्य की वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था का एक सशक्त और विश्वसनीय आधार भी है।

शोभा यात्रा,नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ हुआ श्री रामलला, गरुड़ जी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बाबा न्यूज
आगरा। सेवा बल धाम मंदिर, छिली ईंट रोड, घटिया चौराहा, आगरा में आयोजित श्री रामलला एवं गरुड़ जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा, कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संपूर्ण नगर को राममय बना दिया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सेवा बल धाम मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं की टोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा घटिया चौराहा, फूलकट्टी, सिंधी बाजार, फुव्वारा, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, पीपल मंडी, काला महल, गुड़ड़ी एवं बसंत बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने भी श्रद्धापूर्वक दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य सौरभ अग्रवाल एवं पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

मुख्य यजमान राकेश कुमार वर्मा, कुलदीप वर्मा एवं दीपक वर्मा रहे। समस्त धार्मिक अनुष्ठान पं. राम शर्मा एवं डॉ. देवस्वरूप शास्त्री के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हो रहे हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में चरण सेवक पवन कुमार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमित शर्मा, रिक्की शर्मा, गप्पू शर्मा, देव शर्मा, आशीष वर्मा, अजय सोनी, रिक्कू वर्मा, योगेश सिंघल, यश जैन, श्री शुभम गर्ग, कृष्णा वर्मा, विनय वर्मा, दीपक वर्मा, सचिन राठौर, आलोक मित्तल, शिवम मित्तल ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

आयोजन समिति के अनुसार 17 जून को शुभ मुहूर्त में श्री रामलला एवं गरुड़ जी की प्राण प्रतिष्ठा तथा वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न होगा, जिसमें संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों एवं हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।

संकट मोचन के दरबार में उमड़ा आस्था का महासागर

प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लों के भजनों ने भक्तों को किया भाव विभोर
बाबा न्यूज
आगरा। प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर सप्तम बड़वा मंगल का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संकट मोचन हनुमान जी का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मनोहारी फूल बंगले की अलौकिक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग बिरंगी रोशनी और पुष्पों से सुसज्जित मंदिर परिसर मानो भक्तिभाव का साक्षात धाम बन गया।
प्रात काल से ही बाबा के दर्शन एवं पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और उमस भी भक्तों की अटूट आस्था को डिगा नहीं सकी, श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की।
सायंकाल मंदिर परिसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लों ने अपने ओजपूर्ण एवं भक्तिरस से सराबोर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे, जय श्रीराम और संकट मोचन बजरंगबली के जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने भक्ति की अविरल धारा में डूबकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
मंदिर के महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी) ने कहा कि बड़वा मंगल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, करुणा और धर्म के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देता है।
समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। ये आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद एवं विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा संकट मोचन के श्रीचरणों में कृतज्ञता अर्पित की।
इस अवसर पर महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी), समाजसेवी श्याम भोजवानी, अजय सिसोधिया, विवेक गुप्ता,माधव भारद्वाज, गोपाल शुक्ला, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार टीकम सिंहराम निवास, संजय कोहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा

तीन दिवसीय सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ समापन
बाबा न्यूज
आगरा। दुधिया रोशनी में कुबेरपुर रोड स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-10 में जमकर चौके-छक्को की बरसात हुई। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर चार्टर अकाउंटेंट के लिए नाईट टूनामेंट का आयोजन किया। लीग का फाइनल मैच ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स और सुपर किंग्स एमजीसीओ के बीच खेला गया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि पहला लीग मैच में एमएसएमई गुरु ने 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी सुपर किंग्स एमजीसीओ की टीम बिना किसी विकेट के नुकसान 71 रन बनाये और 10 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। दूसरा सेमीफइनल मैच में विनय बंसल सुपर स्ट्राइकर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाये और उसके जबाब में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 बना कर 7 विकेट से फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे फाइनल मैच में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 11 ओवर में 7 विकेट के गवा कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स एमजीसीओ 8 खोकर महज 69 रन ही बना सकी और ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 4 रन से मैच जीतकर चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की।

सचिव सीए सचिन बुबना ने बताया कि मेन आॅफ टूनामेंट अतेंद्र कुमार, फाइटर आॅफ टूनामेंट आयुष गोयल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रोहित नवलानी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गौरव सिंघल और जितेंद्र पोपटानी को व्यावसायी नितिन गुप्ता ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच की कमेंट्री साहिल ने की। मैच की एम्पायरिंग शुभम सिंह व भुवनेश सिंह ने की।

इस अवसर पर सचिव सीए सचिन बुबना, उपाध्यक्ष आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, गौरव २्रल्लॅँं’, अभिषेक अग्रवाल, रोहित दुआ,  बंसल, वरुण शर्मा, हर्षित जैन, अजय गोयल, सीए विनय बंसल, शिवा रावत, अतुल गुप्ता, आलोक अग्रवाल , नीतेश गुप्ता, मुकेश गोयल, सुदीप जैन, अमित बंसल आदि मौजूद रहे।

नई शिक्षा नीति ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की : योगेन्द्र उपाध्याय

 

 

 

 

 

आगरा कॉलेज में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के जनसेवा, सुशासन, समावेशी विकास एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज, आगरा के आॅडिटोरियम में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगरा मंडल के शिक्षकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत सरस्वती वंदना हे शारदे मां, अज्ञानता से तार दे मां की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ज्ञान एवं संस्कृति की गरिमा से ओत-प्रोत कर दिया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी विकास, चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास, रक्षा, आधारभूत संरचना और उच्च शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है। देश में नए आईआईटी, आईआईएम, एम्स, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई है। उत्तर प्रदेश में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2017 में जहां 19 निजी विश्वविद्यालय थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है। शिक्षा को ज्ञान, कौशल और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली: प्रो. सीके गौतम
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगरा कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति के सचिव प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कौशल विकास, नवाचार, अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि आगरा कॉलेज ने भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनेक महत्वपूर्ण पहलें की हैं तथा विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने हेतु अपना प्रस्ताव तैयार किया है।

आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाएं: मनीष बंसल
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले वास्तविक राष्ट्र निमार्ता हैं। उन्होंने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें कौशलयुक्त, जागरूक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण वाला नागरिक बनाना शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।

गुरु का कार्य जीवन मूल्यों से समृद्ध करना भी है: राजीव उपाध्याय
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गुरु का कार्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को विवेक, दृष्टि और जीवन मूल्यों से समृद्ध करना भी है। विद्यार्थियों में प्रश्न पूछने, चिंतन करने और नवाचार की प्रवृत्ति विकसित करना समय की आवश्यकता है।
शिक्षा को उद्योग और रोजगार से जोड़ना समय की मांग
उद्योगपति पूरन डावर ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना आर्थिक आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से ही साकार होगा। स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को उद्योग और रोजगार से जोड़ना समय की मांग है, जिससे विद्यार्थी रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बन सकें।

नई शिक्षा नीति ने एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान किया: प्रो. अरुणोदय वाजपेई
प्रो. अरुणोदय वाजपेई ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 ने शिक्षा को समग्र एवं एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान किया है। अकादमिक बैंक आॅफ क्रेडिट, डिजिटल शिक्षा, स्वयं पोर्टल, समर्थ पोर्टल तथा स्किल इंडिया जैसी पहलें शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और छात्र-केंद्रित बना रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, नवाचार और कर्तव्यबोध विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. शशिकांत पांडे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


यह प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे
कार्यक्रम में आगरा के महत्त्वपूर्ण कॉलेजों के प्राचार्य , उनके प्रतिनिधि , आमंत्रित अतिथि , शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रो. एस. पी. सिंह (प्राचार्य, सेंट जॉन्स कॉलेज), प्रो. पी. वी. झा, प्रो. पूनम चॉद, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. शशिकांत पांडे, प्रो. गौरव कौशिक, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. रीता निगम, प्रो. एम. एम. खान, प्रो. डी. सी. मिश्रा, प्रो. संध्या यादव, प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. चन्द्रशेखर शर्मा प्रोफेसर विवेक भटनागर प्रोफेसर राजेश जौहरी, प्रोफेसर अमरेश बाबू प्रोफेसर अमित चौधरी, प्रो. दीपक उपाध्याय, प्रो. प्रियम अंकित, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह डॉ रंजीत सिंह डॉ सुरेंद्र पाल सिंह डॉ दिनेश कुमार सिंह डॉक्टर श्याम गोविंद सिंह डॉ आशीष तेजस्वी, डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित आगरा कॉलेज के शिक्षक कर्मचारियों सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

 

आगरा कालेज के किनारे बनी मजार को प्रशासन ने हटाया

एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोका
बाबा न्यूज
आगरा। जिला प्रशासन ने एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की मजार को मंगलवार की सुबह शिफ्ट करने का कार्य आरंभ कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ टीम पहुंची। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज की तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया, वाहनों की दूसरी तरफ से निकाला गया। आगरा कॉलेज की वूमेन विंग के बाहर सड़क किनारे मजार बनी हुई थी, आगरा मेट्रो का काम शुरू होने पर फुटपाथ को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया गया। इससे मजार एमजी रोड पर बीच रास्ते में आ गई। इसके चलते हादसों की आशंका को देखते हुए मजार शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी।
नगर निगम के सदन में भाजपा पार्षद ने भी मजार को शिफ्ट करने की मांग उठाई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजार शिफ्ट करने के लिए संबंधित पक्षों से भी बात की थी। सुबह नौ बजे से मजार को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया था। वाद स्वीकार करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता, नगर निगम और जिला प्रशासन को समन जारी किया गया था।

 

हमारी सफलता में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स, व्यापारिक साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका : दिनेश राठौड़

 

महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ ने साझा किया विकास का रोडमैप

व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध किए और मजबूत

बाबा न्यूज 

आगरा। महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ ने 14 जून को आगरा में आयोजित अपने डिस्ट्रीब्यूटर मीट के माध्यम से उत्तर भारत के व्यापारिक साझेदारों के साथ अपने संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम में आगरा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स और व्यापारिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपनी व्यावसायिक विकास रणनीति, बाजार विस्तार योजनाओं तथा आगामी ब्रांड विकास पहलों पर विस्तार से चर्चा की। कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को नए व्यावसायिक अवसरों, उत्पाद श्रेणियों और बाजार की संभावनाओं से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस डिस्ट्रीब्यूटर मीट में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारिक साझेदारों का स्वागत करते हुए उनके निरंतर सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, कंपनी की बढ़ती उत्पादन क्षमताओं, गुणवत्ता-केंद्रित कार्यप्रणाली तथा देशभर में मजबूत होते वितरण नेटवर्क पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक  दिनेश राठौड़ ने कहा, हमारी सफलता में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स और व्यापारिक साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका विश्वास और सहयोग ही हमारी निरंतर प्रगति की आधारशिला है। हम भविष्य में भी मिलकर नए अवसरों का निर्माण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

निदेशक श्री महेश राठौड़ ने कहा कि महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ हमेशा गुणवत्ता, विश्वास और नवाचार के सिद्धांतों पर आगे बढ़ी है। हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ दीर्घकालिक और मजबूत संबंध स्थापित करना भी है।”

कैटेगरी हेड आदित्य राठौड़ ने कहा, बदलते उपभोक्ता व्यवहार और बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हम लगातार अपने ब्रांड्स और उत्पाद श्रेणियों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा फोकस बेहतर उपभोक्ता अनुभव, व्यापक बाजार पहुंच और अपने व्यापारिक साझेदारों के लिए अधिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर है।

यह डिस्ट्रीब्यूटर मीट कंपनी और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच विश्वास, सहयोग और साझा विकास की भावना को और अधिक मजबूत करने में सफल रहा। नई सोच, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर है। इस अवसर पर एमडी दिनेश राठौर, निदेशक महेश राठौर, आदित्य राठौर, देवांश राठौर, राजकुमार भगत, मनीष अग्रवाल, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

अभिनन्दन मित्र मण्डली ने पुरुषोत्तम मास में की गौ सेवा

बाबा न्यूज
आगरा। अभिनन्दन मित्र मण्डली ने पुरुषोत्तम मास में 17 मई से 15 जून तक जल सेवा आयोजित की है। इसी कड़ी में आज वाटर वर्क्स स्थिति अतिथिवन गौशाला में भव्य गौसेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित किया।
अभिनन्दन मित्र मण्डल के सदस्यों ने गौशाला में पहॅुकर गौमाता की पूजा करते हुए गौमाता को हरी सब्जियां, गुड़ और शर्बत अर्पिए किए। कुन्तलों में खाद्य सामग्री सदस्यों द्वारा गौ माता को खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया।
गौसेवा की अगली कड़ी में गौमाता को शर्बत की सेवा भी की गई। जहां सभी सदस्यों ने गौ पात्र में जल भरकर शर्बत मिलाया और गौवंश को भीषण गर्मी में शर्बत पिलाकर राहत प्रदान की।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल.गोपाल बंसल हुंडी ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, जौनी गोयल, प्रतीक अग्रवाल हुण्डी, विक्की गोयल, सचिन गोयल, नीरज अग्रवाल गोटे वाले, बाल मुकुन्द अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, दीपक जैन, अंशुल, चिराग, अशोक गोयल और बन्टू अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हर्षित गोयल की टीम गोयल धुरंधर ने दर्ज की जीत

दूधिया रोशनी में सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग चल रहा है आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर चल रही सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन चार मैच खेले गए। दूसरे दिन का शुभारम्भ व्यवसायी नितिन गुप्ता, सीए हर्षित गोयल,सीए शुभम अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए विकास जैन, सीए विपुल बंसल, सीए जितेंद्र और सीए पुनीत अग्रवाल ने किया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि पहला मैच मे एसजे स्पार्टन्स की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट के खोकर 68 रन बनाये और जबाब में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स की टीम ने 9.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना कर 2 विकेट से विजेता बनी। दूसरे मैच में रजत रॉयल्स ने पुरे दस ओवर खेलकर 4 विकेट खोकर 74 रन बनाये और एमएसएमई गुरु ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर महज 8 ओवर में ही 75 रन बना कर 7 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में बंसल सुपर स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट गवा कर 81 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल धुरंधर की टीम ने दस ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना कर चार विकेट से मैच जीत लिया। चौथे मैच में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन बनाये। फिरोजाबाद फाइटर ने पुरे 10 ओवर खेलकर 6 विकेट नुकसान पर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स 42 रन से जीत दर्ज की।
सचिव सचिन बुबना ने बताया कि दूसरे दिन के मेन आॅफ द मैच जितेंद्र पोपटानी, अभिनव जैसवाल, अमन तायल और शिवा रावत बने। सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मैच की कमेंट्री साहिल ने की। मैच की एम्पायरिंग शुभम सिंह व मानवेन्द्र चौधरी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, सीए गौरव सिंघल, सीए आशीष जैन, सीए अभिषेक बंसल, सीए अजय गोयल, सीए विनय बंसल, सीए अविरल, सीए अनित अग्रवाल, सीए शुभम गोयल, सीए प्रतीक ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

 

टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद- गोपनीयता की शपथ

बाबा न्यूज
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से वार्षिक साधारण सभा एवं नवीन कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। एल्डर कमेटी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए राज किशोर खंडेलवाल को अध्यक्ष, अखिलेश भटनागर को महासचिव, अनुराग गुप्ता को उपाध्यक्ष (आयकर) व परमेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष (वाणिज्य कर), अब्दुल अख्तर खान को कोषाध्यक्ष, संचिता अग्रवाल को सेक्रेटरी (वाणिज्य कर), राकेश कुमार सारस्वत को सेक्रेटरी (आयकर), अभिनव बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी, शांतनु बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (आयकर) और मोहित अग्रवाल को आॅडिटर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य सोमेंद्र कुमार जैन, मुकेश खंडेलवाल, मोनिल अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना, सुनील आनंद, राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं वैभव जैन ने भी शपथ ग्रहण की।
अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा। सबको साथ लेकर हम आयकर एवं जीएसटी पर समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकें व सेमिनार आयोजित करेंगे, जिससे हमारे सदस्यों को वकालत के पेशे में सुविधा हो। निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव संजीव कुमार वशिष्ठ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

महासचिव अखिलेश भटनागर ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। अपने कार्यकाल में टैक्सेशन के अधिवक्ताओं को एआई तकनीक के प्रति जागरूक कर उसे अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे। आयोजन की व्यवस्था एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में इकबाल बेग, अश्विनी यादव, रवि अग्रवाल, संजय भटनागर, गौरव मित्तल, गौरव गौतम, प्रकाश मित्तल और पीयूष खंडेलवाल ने संभाली। इस अवसर पर राम मोहन सिंह कोटिया, आर.पी. दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, सुनील आनंद, अनिल वर्मा, ताराचंद, सतीश चंद्र बंसल, राकेश बाबू गर्ग, रूप किशोर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सतीश चंद्र गुप्ता, बृजेंद्र अग्रवाल, मौजूद रहे।