हमारी सफलता में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स, व्यापारिक साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका : दिनेश राठौड़

 

महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ ने साझा किया विकास का रोडमैप

व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध किए और मजबूत

बाबा न्यूज 

आगरा। महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ ने 14 जून को आगरा में आयोजित अपने डिस्ट्रीब्यूटर मीट के माध्यम से उत्तर भारत के व्यापारिक साझेदारों के साथ अपने संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम में आगरा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स और व्यापारिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपनी व्यावसायिक विकास रणनीति, बाजार विस्तार योजनाओं तथा आगामी ब्रांड विकास पहलों पर विस्तार से चर्चा की। कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को नए व्यावसायिक अवसरों, उत्पाद श्रेणियों और बाजार की संभावनाओं से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस डिस्ट्रीब्यूटर मीट में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारिक साझेदारों का स्वागत करते हुए उनके निरंतर सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, कंपनी की बढ़ती उत्पादन क्षमताओं, गुणवत्ता-केंद्रित कार्यप्रणाली तथा देशभर में मजबूत होते वितरण नेटवर्क पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक  दिनेश राठौड़ ने कहा, हमारी सफलता में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स और व्यापारिक साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका विश्वास और सहयोग ही हमारी निरंतर प्रगति की आधारशिला है। हम भविष्य में भी मिलकर नए अवसरों का निर्माण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

निदेशक श्री महेश राठौड़ ने कहा कि महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ हमेशा गुणवत्ता, विश्वास और नवाचार के सिद्धांतों पर आगे बढ़ी है। हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ दीर्घकालिक और मजबूत संबंध स्थापित करना भी है।”

कैटेगरी हेड आदित्य राठौड़ ने कहा, बदलते उपभोक्ता व्यवहार और बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हम लगातार अपने ब्रांड्स और उत्पाद श्रेणियों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा फोकस बेहतर उपभोक्ता अनुभव, व्यापक बाजार पहुंच और अपने व्यापारिक साझेदारों के लिए अधिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर है।

यह डिस्ट्रीब्यूटर मीट कंपनी और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच विश्वास, सहयोग और साझा विकास की भावना को और अधिक मजबूत करने में सफल रहा। नई सोच, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज़ भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर है। इस अवसर पर एमडी दिनेश राठौर, निदेशक महेश राठौर, आदित्य राठौर, देवांश राठौर, राजकुमार भगत, मनीष अग्रवाल, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

अभिनन्दन मित्र मण्डली ने पुरुषोत्तम मास में की गौ सेवा

बाबा न्यूज
आगरा। अभिनन्दन मित्र मण्डली ने पुरुषोत्तम मास में 17 मई से 15 जून तक जल सेवा आयोजित की है। इसी कड़ी में आज वाटर वर्क्स स्थिति अतिथिवन गौशाला में भव्य गौसेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित किया।
अभिनन्दन मित्र मण्डल के सदस्यों ने गौशाला में पहॅुकर गौमाता की पूजा करते हुए गौमाता को हरी सब्जियां, गुड़ और शर्बत अर्पिए किए। कुन्तलों में खाद्य सामग्री सदस्यों द्वारा गौ माता को खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया।
गौसेवा की अगली कड़ी में गौमाता को शर्बत की सेवा भी की गई। जहां सभी सदस्यों ने गौ पात्र में जल भरकर शर्बत मिलाया और गौवंश को भीषण गर्मी में शर्बत पिलाकर राहत प्रदान की।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल.गोपाल बंसल हुंडी ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, जौनी गोयल, प्रतीक अग्रवाल हुण्डी, विक्की गोयल, सचिन गोयल, नीरज अग्रवाल गोटे वाले, बाल मुकुन्द अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, दीपक जैन, अंशुल, चिराग, अशोक गोयल और बन्टू अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हर्षित गोयल की टीम गोयल धुरंधर ने दर्ज की जीत

दूधिया रोशनी में सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग चल रहा है आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर चल रही सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन चार मैच खेले गए। दूसरे दिन का शुभारम्भ व्यवसायी नितिन गुप्ता, सीए हर्षित गोयल,सीए शुभम अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए विकास जैन, सीए विपुल बंसल, सीए जितेंद्र और सीए पुनीत अग्रवाल ने किया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि पहला मैच मे एसजे स्पार्टन्स की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट के खोकर 68 रन बनाये और जबाब में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स की टीम ने 9.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना कर 2 विकेट से विजेता बनी। दूसरे मैच में रजत रॉयल्स ने पुरे दस ओवर खेलकर 4 विकेट खोकर 74 रन बनाये और एमएसएमई गुरु ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर महज 8 ओवर में ही 75 रन बना कर 7 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में बंसल सुपर स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट गवा कर 81 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल धुरंधर की टीम ने दस ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना कर चार विकेट से मैच जीत लिया। चौथे मैच में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन बनाये। फिरोजाबाद फाइटर ने पुरे 10 ओवर खेलकर 6 विकेट नुकसान पर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स 42 रन से जीत दर्ज की।
सचिव सचिन बुबना ने बताया कि दूसरे दिन के मेन आॅफ द मैच जितेंद्र पोपटानी, अभिनव जैसवाल, अमन तायल और शिवा रावत बने। सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मैच की कमेंट्री साहिल ने की। मैच की एम्पायरिंग शुभम सिंह व मानवेन्द्र चौधरी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, सीए गौरव सिंघल, सीए आशीष जैन, सीए अभिषेक बंसल, सीए अजय गोयल, सीए विनय बंसल, सीए अविरल, सीए अनित अग्रवाल, सीए शुभम गोयल, सीए प्रतीक ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

 

टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद- गोपनीयता की शपथ

बाबा न्यूज
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से वार्षिक साधारण सभा एवं नवीन कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। एल्डर कमेटी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए राज किशोर खंडेलवाल को अध्यक्ष, अखिलेश भटनागर को महासचिव, अनुराग गुप्ता को उपाध्यक्ष (आयकर) व परमेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष (वाणिज्य कर), अब्दुल अख्तर खान को कोषाध्यक्ष, संचिता अग्रवाल को सेक्रेटरी (वाणिज्य कर), राकेश कुमार सारस्वत को सेक्रेटरी (आयकर), अभिनव बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी, शांतनु बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (आयकर) और मोहित अग्रवाल को आॅडिटर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य सोमेंद्र कुमार जैन, मुकेश खंडेलवाल, मोनिल अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना, सुनील आनंद, राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं वैभव जैन ने भी शपथ ग्रहण की।
अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा। सबको साथ लेकर हम आयकर एवं जीएसटी पर समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकें व सेमिनार आयोजित करेंगे, जिससे हमारे सदस्यों को वकालत के पेशे में सुविधा हो। निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव संजीव कुमार वशिष्ठ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

महासचिव अखिलेश भटनागर ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। अपने कार्यकाल में टैक्सेशन के अधिवक्ताओं को एआई तकनीक के प्रति जागरूक कर उसे अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे। आयोजन की व्यवस्था एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में इकबाल बेग, अश्विनी यादव, रवि अग्रवाल, संजय भटनागर, गौरव मित्तल, गौरव गौतम, प्रकाश मित्तल और पीयूष खंडेलवाल ने संभाली। इस अवसर पर राम मोहन सिंह कोटिया, आर.पी. दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, सुनील आनंद, अनिल वर्मा, ताराचंद, सतीश चंद्र बंसल, राकेश बाबू गर्ग, रूप किशोर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सतीश चंद्र गुप्ता, बृजेंद्र अग्रवाल, मौजूद रहे।