शोभा यात्रा,नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ हुआ श्री रामलला, गरुड़ जी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बाबा न्यूज
आगरा। सेवा बल धाम मंदिर, छिली ईंट रोड, घटिया चौराहा, आगरा में आयोजित श्री रामलला एवं गरुड़ जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा, कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संपूर्ण नगर को राममय बना दिया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सेवा बल धाम मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं की टोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा घटिया चौराहा, फूलकट्टी, सिंधी बाजार, फुव्वारा, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, पीपल मंडी, काला महल, गुड़ड़ी एवं बसंत बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने भी श्रद्धापूर्वक दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य सौरभ अग्रवाल एवं पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

मुख्य यजमान राकेश कुमार वर्मा, कुलदीप वर्मा एवं दीपक वर्मा रहे। समस्त धार्मिक अनुष्ठान पं. राम शर्मा एवं डॉ. देवस्वरूप शास्त्री के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हो रहे हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में चरण सेवक पवन कुमार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमित शर्मा, रिक्की शर्मा, गप्पू शर्मा, देव शर्मा, आशीष वर्मा, अजय सोनी, रिक्कू वर्मा, योगेश सिंघल, यश जैन, श्री शुभम गर्ग, कृष्णा वर्मा, विनय वर्मा, दीपक वर्मा, सचिन राठौर, आलोक मित्तल, शिवम मित्तल ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

आयोजन समिति के अनुसार 17 जून को शुभ मुहूर्त में श्री रामलला एवं गरुड़ जी की प्राण प्रतिष्ठा तथा वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न होगा, जिसमें संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों एवं हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।

संकट मोचन के दरबार में उमड़ा आस्था का महासागर

प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लों के भजनों ने भक्तों को किया भाव विभोर
बाबा न्यूज
आगरा। प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर सप्तम बड़वा मंगल का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संकट मोचन हनुमान जी का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मनोहारी फूल बंगले की अलौकिक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग बिरंगी रोशनी और पुष्पों से सुसज्जित मंदिर परिसर मानो भक्तिभाव का साक्षात धाम बन गया।
प्रात काल से ही बाबा के दर्शन एवं पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और उमस भी भक्तों की अटूट आस्था को डिगा नहीं सकी, श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की।
सायंकाल मंदिर परिसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लों ने अपने ओजपूर्ण एवं भक्तिरस से सराबोर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे, जय श्रीराम और संकट मोचन बजरंगबली के जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने भक्ति की अविरल धारा में डूबकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
मंदिर के महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी) ने कहा कि बड़वा मंगल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, करुणा और धर्म के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देता है।
समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। ये आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद एवं विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा संकट मोचन के श्रीचरणों में कृतज्ञता अर्पित की।
इस अवसर पर महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी), समाजसेवी श्याम भोजवानी, अजय सिसोधिया, विवेक गुप्ता,माधव भारद्वाज, गोपाल शुक्ला, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार टीकम सिंहराम निवास, संजय कोहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर में CHC डॉक्टर ने की जातिगत टिप्पणी:सोशल मीडिया पर पोस्ट देख BJP नेता ने डिप्टी सीएम से की शिकायत, सख्त कार्रवाई की मांग

सुल्तानपुर के धनपतगंज में एक स्वास्थ्य अधिकारी पर सोशल मीडिया पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व जिला मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम मिश्र ने उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से संबंधित है। आरोप है कि वहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. पीएल गुप्ता (प्यारेलाल गुप्ता) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ है। दावा है कि ‘Med Group pm duty’ नामक एक व्हाट्सऐप ग्रुप में, जिसमें जिले के सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। डॉ. गुप्ता ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की। उन पर भाजपा के संदर्भ में भी जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम मिश्र ने उप मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि एक सरकारी लोक सेवक का यह आचरण ‘उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली 1956’ का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी डॉक्टर से समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन ऐसी टिप्पणी से समाज में वैमनस्य और तनाव बढ़ रहा है। पत्र में यह भी आरोप है कि डॉ. गुप्ता अस्पताल में दवा लिखते समय मरीजों के साथ जातिगत भेदभाव करते हैं। बलराम मिश्र ने उप मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच, पोस्ट की सत्यता की पुष्टि और आरोपी चिकित्साधिकारी के चिकित्सीय प्रमाणपत्र को निरस्त करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले पर डॉ. गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैसेज कहीं और से आया था और गलती से फॉरवर्ड हो गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत उसे डिलीट कर माफी भी मांग ली थी।

तपोवन साईं घाट पर दिल्ली एनसीआर का युवक डूबा:ऋषिकेश घूमने आया था दोस्तों संग, SDRF कर रही तलाश

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए एक युवक की मुनिकीरेती के तपोवन स्थित साईं घाट पर गंगा नदी में डूबने की खबर है। युवक अपने सात दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। डूबे हुए युवक की पहचान शौर्य नागर (20) पुत्र किशनपाल के रूप में हुई है, जो बिसरख जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर से आए सात युवकों का यह समूह आज सुबह लगभग 8 बजे साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान के दौरान शौर्य नागर ने गंगा नदी में तैरने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह बह गया और देखते ही देखते डूब गया। शौर्य के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि उन्हें थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित साईं घाट पर एक दिल्ली निवासी युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम आवश्यक रेस्क्यू और सर्च उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से जानकारी जुटाई और तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। नदी के तेज बहाव, गहराई और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए एसडीआरएफ टीम सुनियोजित तरीके से सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम संभावित डूब क्षेत्र सहित नदी के किनारों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन कर रही है।

CM योगी बोले- इलाज और मकान की चिंता छोड़िए:गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान 200 लोगों की फरियाद सुनी, अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। चाहे इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत हो या मकान की, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। वे खुद लोगों के बीच पहुंचे, उनके आवेदन लिए और एक-एक शिकायत की जानकारी ली। सीएम बोले- इलाज के लिए एस्टिमेट जमा करें, सरकार खर्च उठाएगी इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीज का इलाज कराइए और अस्पताल से खर्च का अनुमान (एस्टिमेट) बनवाकर जमा कर दीजिए। सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं, ताकि उन्हें इलाज में परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर विवेकाधीन कोष से भी सहायता दी जाएगी। जनता दर्शन में कुछ लोग मकान की मांग लेकर भी पहुंचे। इस पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को मकान दिया जा रहा है। किसी भी जरूरतमंद को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस-राजस्व मामलों पर अधिकारियों को निर्देश दिए गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और आवास से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में देरी की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। गोशाला में की गोसेवा, बच्चों से मुलाकात कर बांटी चॉकलेट जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में गुरु गोरखनाथ और अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। सीएम ने गायों को गुड़, रोटी और हरा चारा खिलाया और उनका दुलार किया। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां आए बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी, पढ़ाई के बारे में पूछा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

दवाओं के कबाड़ में मिलने पर कार्रवाई:चहनिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट का तबादला

चंदौली जिले के चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में कबाड़ के बीच बच्चों की दवाएं मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह मामला एक सप्ताह पहले सामने आया था, जब चहनिया पीएचसी में कबाड़ के ढेर के बीच बच्चों को वितरित की जाने वाली दवाएं पाई गई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। जांच के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रितेश सिंह का स्थानांतरण धानापुर कर दिया गया है। वहीं, केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट को भी चहनिया से हटाकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी भेजा गया है। चहनिया पीएचसी की जिम्मेदारी अब डॉ. संदीप कुमार को सौंपी गई है, जो जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। दवाओं के कबाड़ में मिलने की खबर सामने आने के बाद तत्कालीन प्रभारी डॉ. रितेश सिंह ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि दवा भंडारण कक्ष के पास सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी, जिसके कारण कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए दवाओं को अस्थायी रूप से बाहर रखा गया था। हालांकि, यह स्पष्टीकरण विभागीय अधिकारियों को संतोषजनक नहीं लगा। जांच के दौरान यह सवाल भी उठा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय कबाड़ के बीच क्यों रखा गया। इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए थे। अधिकारियों ने कहा है कि सरकारी दवाओं के रखरखाव और वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आज रात 10 बजे से बंद हो जाएगा राजघाट पुल:PWD करेगा मरम्मत, 60 दिन का मेगा ब्लॉक रहेगा; सुबह ट्रेनों की भी रुकेगी रफ्तार

वाराणसी का राजघाट पुल पर लगे ज्वाइंट एक्सटेंशन और ड्रेनेज स्पाऊट को बदलने का कार्य आज से शुरू होगा। इसके लिए रेलवे से पीडब्ल्यूडी ने 60 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है। यह ब्लॉक पहले शनिवार 13 जून से होने वाला था। जिसके लिए शनिवार रात से ब्लॉक लिया जाना था। लेकिन रेलवे और पीडब्ल्यूडी की वार्ता के बाद इसे रोका गया। लेकिन आज रात से यह ब्लॉक शुरू हो जाएगा। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी, यातायात और रेलवे के अधिकारीयों की बैठक हो गई है। यह ब्लॉक 60 दिनों के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक का रहेगा। उसके बाद ही इसपर वाहनों और पैदल आवाजाही की अनुमति होगी। बता दें की इसके पहले 15 जून की रात में 10 मिनट के लिए पुल को बंद किया गया था पर उसे दोबारा खोल दिया गया था। वहीं जब तक काम होगा तब तक सुबह 3 से 5 बजे तक किसी भी प्रकार की ट्रेन का आवागमन रेलवे ट्रैक से नहीं होगा। बारिश के पहले मरम्मत करना जरूरी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया – राजघाट पुल पर लगे ड्रेनेज स्पाउट काफी जर्जर हो गए हैं और उनमे पानी रुकता है। जिससे पुल पर पानी जमा रहता है। आज से 20 साल पहले इसे बदला गया था। जिसके बाद इसे दोबारा बदला जा रहा है। इसमें एक्सपेंशन जॉइंट भी है। जिसकी मरम्मत की जाएगी। ऐसे में हमने दिसंबर में ब्लॉक लिया था पर रेलवे में उस समय इस ब्लॉक को रोक दिया था और हम सिर्फ चार ही जॉइंट बदल पाए थे। बारिश के पहले उसे बदलना जरूरी है। डायवर्जन प्लान लागू ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया – पुल मरम्मत के लिए डायवर्जन प्लान लगाया गया है। इसके लिए – रात 10 बजे के बाद पड़ाव से राजघाट और राजघाट से पड़ाव जाने वाले वाहनों को रामनगर-सामनेघाट पुल की तरफ डायवर्ट किया गया है। वो इन्ही रास्तों से 60 दिनों तक शहर में प्रवेश करेंगे। बिहार की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को हाइवे और रिंग रोड फेज 3 के पंचफेड़वा मार्ग पर भेजा जाएगा। अब जानिए कब लिया गया था ब्लॉक और किसने रोका था?… 137 साल पुरानी डफरिन ब्रिज (मालवीय पुल/राजघाट पुल) पर मेगा ब्लॉक, जिसे पीडब्ल्यूडी ने 24 दिसंबर से 13 जनवरी तक लिया था। उसे वापस ले लिया गया था। रेलवे की आपत्ति के बाद ऐसा किया गया था। मरम्मत के दौरान पुल पर मौजूद 70 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाना था पर दो दिन में महज चार ही बदले जा सके थे। पांचवें में हाथ लगा ही था की रेलवे ने काम रोक दिया था। रेलवे ने टेक्नीकल पॉइंट्स पर रोका तत्कालीन एसीपी ट्रैफिक ने बताया था कि मालवीय ब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन गुजरती है जो नई दिल्ली को हावड़ा से जोड़ती है। जब पीडब्ल्यूडी कर्मी पांचवां ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट खोलने लगे तो कुछ हिस्सा नीचे पटरी पर जा गिरा। जिसपर रेलवे ने आपत्ति जताई थी क्योंकि नीचे से अब रेलवे के हाईटेंशन वायर गुजरे हैं। साथ ही ट्रेंने भी गुजरती हैं और उनके ली ब्लॉक लेना आसान नहीं है। ऐसे में रेलवे ने मरम्मत कार्य रोक दिया है क्योंकि कोई टुकड़ा यदि नीचे गिरता है तो उससे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से रेलवे ने इसे रोक दिया है।

ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा

तीन दिवसीय सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ समापन
बाबा न्यूज
आगरा। दुधिया रोशनी में कुबेरपुर रोड स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-10 में जमकर चौके-छक्को की बरसात हुई। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर चार्टर अकाउंटेंट के लिए नाईट टूनामेंट का आयोजन किया। लीग का फाइनल मैच ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स और सुपर किंग्स एमजीसीओ के बीच खेला गया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि पहला लीग मैच में एमएसएमई गुरु ने 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी सुपर किंग्स एमजीसीओ की टीम बिना किसी विकेट के नुकसान 71 रन बनाये और 10 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। दूसरा सेमीफइनल मैच में विनय बंसल सुपर स्ट्राइकर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाये और उसके जबाब में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 बना कर 7 विकेट से फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे फाइनल मैच में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 11 ओवर में 7 विकेट के गवा कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स एमजीसीओ 8 खोकर महज 69 रन ही बना सकी और ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 4 रन से मैच जीतकर चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की।

सचिव सीए सचिन बुबना ने बताया कि मेन आॅफ टूनामेंट अतेंद्र कुमार, फाइटर आॅफ टूनामेंट आयुष गोयल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रोहित नवलानी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गौरव सिंघल और जितेंद्र पोपटानी को व्यावसायी नितिन गुप्ता ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच की कमेंट्री साहिल ने की। मैच की एम्पायरिंग शुभम सिंह व भुवनेश सिंह ने की।

इस अवसर पर सचिव सीए सचिन बुबना, उपाध्यक्ष आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, गौरव २्रल्लॅँं’, अभिषेक अग्रवाल, रोहित दुआ,  बंसल, वरुण शर्मा, हर्षित जैन, अजय गोयल, सीए विनय बंसल, शिवा रावत, अतुल गुप्ता, आलोक अग्रवाल , नीतेश गुप्ता, मुकेश गोयल, सुदीप जैन, अमित बंसल आदि मौजूद रहे।

नई शिक्षा नीति ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की : योगेन्द्र उपाध्याय

 

 

 

 

 

आगरा कॉलेज में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के जनसेवा, सुशासन, समावेशी विकास एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज, आगरा के आॅडिटोरियम में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगरा मंडल के शिक्षकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत सरस्वती वंदना हे शारदे मां, अज्ञानता से तार दे मां की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ज्ञान एवं संस्कृति की गरिमा से ओत-प्रोत कर दिया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी विकास, चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास, रक्षा, आधारभूत संरचना और उच्च शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है। देश में नए आईआईटी, आईआईएम, एम्स, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई है। उत्तर प्रदेश में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2017 में जहां 19 निजी विश्वविद्यालय थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है। शिक्षा को ज्ञान, कौशल और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली: प्रो. सीके गौतम
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगरा कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति के सचिव प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कौशल विकास, नवाचार, अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि आगरा कॉलेज ने भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनेक महत्वपूर्ण पहलें की हैं तथा विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने हेतु अपना प्रस्ताव तैयार किया है।

आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाएं: मनीष बंसल
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले वास्तविक राष्ट्र निमार्ता हैं। उन्होंने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें कौशलयुक्त, जागरूक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण वाला नागरिक बनाना शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।

गुरु का कार्य जीवन मूल्यों से समृद्ध करना भी है: राजीव उपाध्याय
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गुरु का कार्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को विवेक, दृष्टि और जीवन मूल्यों से समृद्ध करना भी है। विद्यार्थियों में प्रश्न पूछने, चिंतन करने और नवाचार की प्रवृत्ति विकसित करना समय की आवश्यकता है।
शिक्षा को उद्योग और रोजगार से जोड़ना समय की मांग
उद्योगपति पूरन डावर ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना आर्थिक आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से ही साकार होगा। स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को उद्योग और रोजगार से जोड़ना समय की मांग है, जिससे विद्यार्थी रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बन सकें।

नई शिक्षा नीति ने एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान किया: प्रो. अरुणोदय वाजपेई
प्रो. अरुणोदय वाजपेई ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 ने शिक्षा को समग्र एवं एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान किया है। अकादमिक बैंक आॅफ क्रेडिट, डिजिटल शिक्षा, स्वयं पोर्टल, समर्थ पोर्टल तथा स्किल इंडिया जैसी पहलें शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और छात्र-केंद्रित बना रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, नवाचार और कर्तव्यबोध विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. शशिकांत पांडे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


यह प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे
कार्यक्रम में आगरा के महत्त्वपूर्ण कॉलेजों के प्राचार्य , उनके प्रतिनिधि , आमंत्रित अतिथि , शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रो. एस. पी. सिंह (प्राचार्य, सेंट जॉन्स कॉलेज), प्रो. पी. वी. झा, प्रो. पूनम चॉद, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. शशिकांत पांडे, प्रो. गौरव कौशिक, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. रीता निगम, प्रो. एम. एम. खान, प्रो. डी. सी. मिश्रा, प्रो. संध्या यादव, प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. चन्द्रशेखर शर्मा प्रोफेसर विवेक भटनागर प्रोफेसर राजेश जौहरी, प्रोफेसर अमरेश बाबू प्रोफेसर अमित चौधरी, प्रो. दीपक उपाध्याय, प्रो. प्रियम अंकित, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह डॉ रंजीत सिंह डॉ सुरेंद्र पाल सिंह डॉ दिनेश कुमार सिंह डॉक्टर श्याम गोविंद सिंह डॉ आशीष तेजस्वी, डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित आगरा कॉलेज के शिक्षक कर्मचारियों सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

 

आगरा कालेज के किनारे बनी मजार को प्रशासन ने हटाया

एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोका
बाबा न्यूज
आगरा। जिला प्रशासन ने एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की मजार को मंगलवार की सुबह शिफ्ट करने का कार्य आरंभ कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ टीम पहुंची। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज की तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया, वाहनों की दूसरी तरफ से निकाला गया। आगरा कॉलेज की वूमेन विंग के बाहर सड़क किनारे मजार बनी हुई थी, आगरा मेट्रो का काम शुरू होने पर फुटपाथ को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया गया। इससे मजार एमजी रोड पर बीच रास्ते में आ गई। इसके चलते हादसों की आशंका को देखते हुए मजार शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी।
नगर निगम के सदन में भाजपा पार्षद ने भी मजार को शिफ्ट करने की मांग उठाई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजार शिफ्ट करने के लिए संबंधित पक्षों से भी बात की थी। सुबह नौ बजे से मजार को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया था। वाद स्वीकार करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता, नगर निगम और जिला प्रशासन को समन जारी किया गया था।