Breaking News
यमुना तट पर दीप जलाकर मनाई छोटी दीपावली:सफाईकर्मियों को किया सम्मानित, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दीपदान, शहीद स्मारक पर दीप जलाकर वीरों को नमन

औरैया में छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) पर शनिवार शाम 5 बजे विचित्र पहल सेवा समिति ने यमुना तट, शहीद स्मारक और शहर के प्रमुख चौराहों पर दीपोत्सव मनाया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने समिति के सदस्यों के साथ यमुना तट पर दीपदान किया। उन्होंने यमुना मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सफाईकर्मियों को मिठाई और आर्थिक भेंट देकर किया सम्मानित दीपोत्सव के दौरान समिति ने यमुना तट के अंत्येष्टि स्थलों की नियमित सफाई करने वाले सफाईकर्मी रज्जन वाल्मीकि और रामप्रसाद को सम्मानित किया। उन्हें मिठाई और आर्थिक भेंट दी गई। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि लोग दीपावली पर अपने घरों को रोशन करते हैं। वहीं, समिति के सदस्यों ने यमुना मैया के चरणों में दीप जलाकर पर्व मनाया। इससे सभी को आत्मिक आनंद मिला। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि नदी घाटों और सरोवरों पर दीपदान की परंपरा धार्मिक आस्था से जुड़ी है। लोग दीपदान कर पुण्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शहीद स्मारक पर दीप जलाकर किया नमन इसके बाद समिति के सदस्य देवकली मंदिर के पास स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। यहां वीर शहीदों को नमन करते हुए दीप जलाए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इसके बाद सुभाष चौराहे और जेसीज चौराहे पर भी दीप जलाए गए। पटाखों से प्रदूषण नहीं फैलाने की अपील कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों और बच्चों से तेज आवाज करने वाले और वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे नहीं चलाने की अपील की। इस मौके पर मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, कपिल गुप्ता, कोमल पोरवाल, शेखर गुप्ता, गीता पोरवाल, कुबेर पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, शिखर लव बिश्नोई, एलएन गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *