Breaking News
गर्भ संस्कार एवं मेटरीनिटी होम को दान में मिली डिजीटल नाड़ी तरंगणी मशीन

बाबा न्यूज
आगरा। श्री चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा खतैना रोड, प्रताप नगर पर संचालित गर्भ संस्कार एवं मेटरीनिटी होम की सेवाओं में आज एक और नई सेवा नाड़ी परीक्षण सेवा जुड़ी। जिसके तहत आयुर्वेद के सिद्धांतो के आधार पर डिजीटल नाड़ी परीक्षण मशीन से स्वास्थ्य जांच कर आयुर्वेदिक परामर्श एवं योग सम्बन्धी मार्गदर्शन किया जायेगा। आधुनिक नाड़ी तरंगणी मशीन व सोफ्टवेयर आज शहर की बोलते ग्रन्थ साधना संस्थान की ओर से दान स्वरूप ट्रस्ट को भेंट किया गया है। गर्भाधान एवं मैटरनिटी होम पर संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती राज अग्रवाल व उपाध्यक्ष एल के वाधवा ने ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट व ट्रस्टी डा सुनीता गर्ग को सौपी। गर्भ संस्कार पर इस मशीन की स्वास्थ्य परीक्षण सेवा नियमित सुबह 9 से 1 बजे तक मात्र 100 रुपए में उपलब्ध होगी। आयुर्वेदिक डाक्टर स्वर्णा सिंह, व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा जागृति अग्रवाल रोगों के निदान के लिए उचित परामर्श देंगे। आज शुभारंभ मौके पर डा भानु प्रताप तिवारी, राजीव जैन,राकेश गर्ग, सचिन गोयल, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सीए मुकेश गोयल,व नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया।

12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा कर आगरा पहुंचे दम्पत्ति का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

राष्ट्रीय सिंधी महासंघ ने 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले गुजरात के दम्पत्ति का ग्वालियर रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत, जय झूलेलाल भवन पर हुआ स्वागत समारोह

बाबा न्यूज 

आगरा। शिव की भक्ति में 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले अहमदाबाद के दम्पत्ति का शिव की नगरी आगरा आगमन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ ने ग्वालियर रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया फिर संध्या काल में जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल भवन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाकाल और शिव पार्वती के जयकारों के साथ भगवान झूलेलाल के उद्घोष भी हर तरफ गूंजने लगे।
राष्ट्रीय सिंधी महासंघ के संरक्षक जितेन्द्र त्रिलोकानी ने जानकारी देतेहुए बताया कि नीलेश राजानी और सोनिया राजानी भारत के पहले ऐसे दंपति बन चुके हैं जो 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल पदयात्रा कर रहे हैं। यह पावन यात्रा 23 जुलाई से अहमदाबाद, गुजरात से प्रारंभ हुई थी और अब तक यह दंपति 11 राज्यों की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर चुके हैं। अब तक दोनों श्रद्धालुओं ने 8 ज्योतिर्लिंग और 5 शक्तिपीठों के दर्शन कर लिए हैं। इस पूरी यात्रा के दौरान हर 30 से 50 किलोमीटर के बीच सिंधी समाज के परिवारों में रुककर सेवा और सहयोग प्राप्त करते हुए यह यात्रा आगे बढ़ रही है। अनेक कठिनाइयाँ, मौसम की चुनौतियाँ और रास्ते की परेशानियाँ आने के बावजूद दोनों ने हर बाधा को नज़रअंदाज़ कर केवल अपनी श्रद्धा और संकल्प को प्राथमिकता दी। यह आध्यात्मिक यात्रा अभी लगभग 5 महीने और चलेगी। इस पुण्य यात्रा को सिंधी समाज के संत-महात्माओं एवं पूरे सिंधी समाज का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा और समाज की एकता का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। संचालन मनोहर लाल हंस, वअध्यक्षता महेश कुमार सोनी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचंद्र हंसानी, गिरधारी लाल करमचंदानी, खेमचंद तेजनी, राजकुमार हंसानी, राजू खेमानी आदि उपस्थित थे।

अधिक मास मेला को लेकर प्रशासन सतर्क, जिम्मेदारी सौंपी

भीड़ को देख सुरक्षा, यातायात के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे: सुरेश चंद रावत
श्याम जोशी/ बाबा न्यूज
मथुरा। गोवर्धन में 17 मई से 17 जून तक लगने वाले अधिक मास मेले में गिरिराज महाराज परिक्रमा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
21 किमी के परिक्रमा मार्ग व कस्बा गोवर्धन को सुपर जोन-01, जोन-03 और सेक्टर-06 में बांटा गया है। सुपर जोन की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी है, जबकि जोन व सेक्टर स्तर पर निरीक्षक व उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
ड्यूटी में पुलिस उपाधीक्षक 03, निरीक्षक 07, महिला उप निरीक्षक 04, उप निरीक्षक 38, मुख्य आरक्षी/आरक्षी 201, महिला आरक्षी 10 और यातायात पुलिस के 54 कर्मी लगाए हैं। परिक्रमा मार्ग पर छह स्थानों पर चिकित्सक टीमों की भी व्यवस्था की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने राधेश्याम गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेड कारपेट पर गीता और माला लेकर उतरी आरती

मुंबई में फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं ब्रज की बेटी
श्याम जोशी/ बाबा न्यूज
मथुरा। कान्स फिल्म फेस्टिवल के 79वें संस्करण में जहां दुनियाभर के कलाकार ग्लैमरस अंदाज में नजर आए, वहीं वृंदावन की बेटी आरती क्षेत्रपाल ने सनातन संस्कृति की झलक पेश कर सबका ध्यान आकर्षित किया। फ्रांस के कान शहर स्थित पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में आयोजित रेड कार्पेट पर आरती हाथ में श्रीमद्भगवद् गीता और माला झोली लेकर पहुंचीं। वृंदावन के दावानल कुंड क्षेत्र निवासी अनीता क्षेत्रपाल की बेटी आरती का जन्म वृंदावन में हुआ। उनकी मां इस्कॉन मंदिर के पास स्थित गुरुकुल स्कूल में अध्यापिका रहीं। बाद में बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चली गईं, जहां आरती फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार पहुंचीं आरती ने गले में तुलसी माला, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता और कस्टम मेड रेड चेंटिंग बैग (गोमुखी) के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। गोमुखी पर हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे अंकित था और उस पर बांसुरी बजाते भगवान श्रीकृष्ण की आकृति भी बनी थी। आरती ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में पहली बार उन्हें रेड कार्पेट पर सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने इसे वैष्णव परंपरा, भगवान श्रीकृष्ण, गुरुजनों, संतों, वेदव्यास जी और भारतीय संस्कृति को समर्पित बताया।

महानगर के हर वार्ड में संगठन मजबूत करें

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बैठक में पदाधिकारियों को दिया दायित्व
बाबा न्यूज
आगरा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव एवं अर्बन बॉडी संगठन के प्रदेश प्रभारी अनुपम मिश्रा ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन को हर वार्ड में खड़ा करें और एक वार्ड से 50 कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें। श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय लोकदल के महानगर कार्यकतार्ओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय लोकदल संगठन को मजबूत करके ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के हाथ मजबूत किया जा सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी चाहते हैं कि राष्ट्रीय लोकदल का संगठन मजबूती के साथ शहरी क्षेत्र में खड़ा हो। उन्होंने कहा कि अगले महीने फिर महानगर संगठन की समीक्षा करने आऊंगा। निकाय चुनावों से पहले संगठन को हर वार्ड में खड़े करने के निर्देश दिए और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निकाय चुनाव भी पूरी दमदारी के साथ लड़ेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि महानगर संगठन मजबूती के साथ आगरा महानगर में खड़ा हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने की। संचालन मास्टर सुरेंद्र वर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉक्टर रुपेश चौधरी युवा लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र निमेष युवा लोक दल के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खेम सिंह राजपूत लोकदल के महानगर उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह व केदार सिंह परमार, महामंत्री राहुल जुरैल, हिमांशु शर्मा, अजय वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, नीरज चौहान, निर्मल मथुरिया, लव ठाकुर, किशोर राठौड़, चेतन वर्मा, रामनिवास बघेल, नीरज चौहान, शरद सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त कर संगठन को मजबूत करने की सुझाव दिए।

कामकाजी 21 महिलाओं का किया सम्मान, चैरिटी के लिए जुटाई धनराशि

 

वॉक फॉर कॉज फैशन शो में दिखा ग्लैमर और सामाजिक सरोकार का संगम
बाबा न्यूज
आगरा। ताजनगरी में फैशन, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब आॅल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन में ह्लवॉक फॉर कॉजह्व फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में फैशन और सामाजिक जागरूकता का खूबसूरत मेल देखने को मिला। फैशन शो के पहले राउंड में प्रोफेशनल मॉडल्स ने कैजुअल ड्रेस थीम पर आकर्षक रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दूसरे राउंड में आॅल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की करीब तीस महिला सदस्याओं ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं तीसरे राउंड में दिल्ली से आई प्रोफेशनल मॉडल्स ने ग्लैमरस प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

संस्था की संस्थापिका रिचा बंसल एवं सुरुचि शर्मा ने बताया कि यह चैरिटी फैशन वॉक से एकत्रित धनराशि कल्याणम फाउंडेशन को समाजसेवा एवं जरूरतमंदों के सेवा कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का सशक्त मंच भी है। संचालन विकास सिंह वेदा ने किया। इस अवसर पर रोहन शर्मा, रूबी गुप्ता, अल्मास थॉमस, प्रो. सुमित श्रीवास्तव, रितु भटनागर, निशा बंसल, वैशाली भदौरिया, सोनल गुप्ता, रूपाली खन्ना, प्रतिमा भार्गव आदि मौजूद रही।

इन्हें मिला अवार्ड
क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 कामकाजी महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. रेनुका डंग, डॉ. रंजना बंसल, पूनम सचदेवा, रिया अग्रवाल, इरमिन फरहत अली, हिमानी चावला, नुपुर वरनवाल, शिवानी जैन, रीना विज, नीता मित्तल, कमलेश सचदेवा, रिता रानीवाला, पूर्णिमा सिंह बहल, सोनम यादव, निधि अग्रवाल, रजनी नायर देव, श्रेया बुद्धिराजा, विनी अग्रवाल एवं रश्मि गर्ग प्रमुख रहीं। इसके अलावा बुकीज बटर क्लब और गर्ल बॉस आॅफ आगरा को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

परी गर्ग ने 12 वी कक्षा में 92% अंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्रा परी को Father Agnel School में सम्मानित किया गया

बाबा न्यूज

आगरा। ताज नगरी की चिकित्सक डॉ सपना बंसल की बेटी परी गर्ग ने श्री राम कालेज आफ कामर्स, देहली यूनीवर्सिटी से 12वीं कक्षा में 92% अंक प्राप्त कर पूरे परिवार गौरवान्वित किया है। परी बंसल ने चार विषयो में शानदार 96% अंक हासिल किये है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परी गर्ग को नोएडा के Father Agnel School में सम्मानित भी किया गया।
यह उपलब्धि केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके समर्पण, अनुशासन और निरंतर कठिन परिश्रम का प्रतिबिंब है। परी गर्ग और उसके परिवार को शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर उसे हमेशा सफलता, खुशियाँ और शक्ति प्रदान करे।

एचडीएफसी लाइफ ने 4,596 करोड़ रुपए का बोनस घोषित किया

 

भागीदारी पॉलिसीधारकों को लगातार वैल्यू देने का रिकॉर्ड कायम रखा
बाबा न्यूज
नई दिल्ली। देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में शामिल एचडीएफसी लाइफ ने 16 अप्रैल 2026 को आयोजित कंपनी की बोर्ड बैठक में 4,596 करोड़ रुपए के बोनस की घोषणा की है। कंपनी का यह अब तक घोषित किया गया सबसे बड़ा बोनस है। इसका फायदा 22.2 लाख भागीदार (पार्टिसिपेटिंग) पॉलिसीधारकों को लाभ मिलेगा। यह कंपनी की अपने पॉलिसीधारकों को सर्वोपरि रखने, निरंतर प्रदर्शन और बेहतर वित्तीय प्रबंधन को दर्शार्ता है।
घोषित कुल बोनस में से अनुमानित 3,761 करोड़ रुपए का भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में मैच्योरिटी या सर्वाइवल भुगतान के रूप में किया जाएगा। शेष बोनस पॉलिसीधारकों के खाते में जोड़ा जाएगा। यह पॉलिसी की शर्तों एवं नियमों के अनुसार भविष्य में देय होगा।
इस घोषणा पर एचडीएफसी लाइफ की नियुक्त एक्चुअरी एवं मुख्य एक्चुअरी ईश्वरी मुरुगन ने कहा, हमारी वार्षिक बोनस घोषणा हमारे पॉलिसीधारकों के लिए साल दर साल स्थायित्व के साथ लंबी अवधि में मूल्य सृजित करने के वादे को पूरा करती है। पॉलिसीधारकों द्वारा हम पर जताया गया भरोसा हमें बाजार के विभिन्न चक्रों में लगातार भरोसेमंद परिणाम देने के लिए प्रेरित करता है। हम विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन, ग्राहक-केंद्रित नवाचार और हर भारतीय परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य पर केंद्रित हैं। हमारे प्रयास ह्य2047 तक सबके लिए बीमा के व्यापक उद्योग लक्ष्य के अनुरूप हैं।

यह बोनस घोषणा एचडीएफसी लाइफ की अनुशासित निवेश रणनीति, मजबूत जोखिम प्रबंधन ढांचे और सतत विकास पर फोकस को रेखांकित करती है। यह पॉलिसीधारकों के लिए स्थिर और पूवार्नुमान योग्य बोनस परिणाम सुनिश्चित करती है।

यह कंपनी की उस क्षमता को भी दशार्ती है, जिसके तहत वह व्यापक गतिशील आर्थिक स्थितियों में वित्तीय मजबूती बनाए रखते हुए पॉलिसीधारकों के लिए स्थिर रिटर्न उत्पन्न कर रही है। वार्षिक बोनस भागीदारी पॉलिसियों के लिए घोषित किया जाता है। यह कंपनी की वित्तीय मजबूती तथा परिचालन स्थिरता का एक प्रमुख संकेतक माना जाता है। वर्षों से एचडीएफसी लाइफ ने बेहत विविधता से भरे निवेश पोर्टफोलियो और ग्राहक सर्वोपरि रखने के नजरिए के समर्थन से बोनस घोषणा का मजबूत रिकॉर्ड बनाए रखा है।

 

बुर्जीवाले मंदिर में पुरुषोत्तम मास में बहेगी भक्ति ज्ञान की गंगा

बाबा न्यूज
आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जयपुर हाउस प्रताप नगर स्थित श्री बुजीर्वाला मंदिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। श्री बुजीर्वाला मंदिर संचालन समिति की ओर से 18 से 25 मई तक भव्य सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा में वृंदावन धाम से पधार रहे कथावाचक आचार्य राजेश शास्त्री महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। शुक्रवार को कथा के आमंत्रण-पत्र का विमोचन समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धा भाव के साथ किया गया।
मुख्य यजमान गौरव बंसल व निधि बंसल ने बताया कि कथा महोत्सव का शुभारंभ 18 मई की सुबह सात बजे जयपुर हाउस स्थित चिंताहरण मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। 551 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति और आस्था की अनुपम छटा बिखेरेंगी। कलश यात्रा का मार्ग में आठ स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शाम को श्री बुजीर्वाला मंदिर में कथा का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक दिव्य कथा का रसपान कराया जाएगा।
समन्वयक विजय बंसल ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों के बीच विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल है। कथा में 19 मई को मंगलाचरण एवं कुंती-भीष्म स्तुति, 20 मई को सती, ध्रुव एवं प्रहलाद चरित्र, 21 मई को समुद्र मंथन, रामचरित्र और नंदोत्सव, 22 मई को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजन, 23 मई को कंस उद्धार, रासलीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह तथा 24 मई को सुदामा चरित्र के साथ कथा विश्राम होगा। 25 मई को पूणार्हुति एवं विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। कथा स्थल पर प्रतिदिन आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जिनके दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठेंगे। इस अवसर पर रंजीत सामा, ओम स्वरूप गर्ग, जेठा भाई, राजकुमार अग्रवाल, केशव अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजेश जिंदल, जय कुमार, गोपाल अग्रवाल, शकुन बंसल, संदीप गोयल, ज्योति मोहन जिंदल, पियूष सिंघल, अलोक जैन, सुनील मित्तल, पूजा जिंदल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम का परिणाम : भूप सिंह इन्दौलिया

नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
राजकुमार/ बाबा न्यूज
किरावली। नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी विद्यालय पुरामना किरावली में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक भूप सिंह इन्दौलिया ने न केवल मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
कार्यक्रम में प्राचार्य हरी कांत शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और नियमित परिश्रम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को भी छात्रों की सफलता का महत्वपूर्ण कारण बताया।
प्रबंधक भूपसिंह इन्दौलिया ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।ह्व उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने और उच्च लक्ष्यों का निर्धारण करने की प्रेरणा दी।
सम्मानित छात्रों की सूची में पालेंद्र, गौरव, अंशिका, भावना, रोहित, पार्थ, देवराज, मोहित, हर्षित, यश, मयंक, अंश, आयुष, पलक, कामिनी, साक्षी, वंश और दिव्यांशी प्रमुख रहे। विद्यालय प्रशासन और शिक्षक-समूह ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए और आवश्यक मार्गदर्शन की पेशकश भी की।
समारोह के अंत में विद्यालय ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल प्रदर्शन का जश्न मनाया और आने वाले समय में छात्रों की और प्रगति के लिए विभिन्न शैक्षिक तथा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।