Breaking News
गर्भ संस्कार एवं मेटरीनिटी होम को दान में मिली डिजीटल नाड़ी तरंगणी मशीन

बाबा न्यूज
आगरा। श्री चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा खतैना रोड, प्रताप नगर पर संचालित गर्भ संस्कार एवं मेटरीनिटी होम की सेवाओं में आज एक और नई सेवा नाड़ी परीक्षण सेवा जुड़ी। जिसके तहत आयुर्वेद के सिद्धांतो के आधार पर डिजीटल नाड़ी परीक्षण मशीन से स्वास्थ्य जांच कर आयुर्वेदिक परामर्श एवं योग सम्बन्धी मार्गदर्शन किया जायेगा। आधुनिक नाड़ी तरंगणी मशीन व सोफ्टवेयर आज शहर की बोलते ग्रन्थ साधना संस्थान की ओर से दान स्वरूप ट्रस्ट को भेंट किया गया है। गर्भाधान एवं मैटरनिटी होम पर संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती राज अग्रवाल व उपाध्यक्ष एल के वाधवा ने ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट व ट्रस्टी डा सुनीता गर्ग को सौपी। गर्भ संस्कार पर इस मशीन की स्वास्थ्य परीक्षण सेवा नियमित सुबह 9 से 1 बजे तक मात्र 100 रुपए में उपलब्ध होगी। आयुर्वेदिक डाक्टर स्वर्णा सिंह, व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा जागृति अग्रवाल रोगों के निदान के लिए उचित परामर्श देंगे। आज शुभारंभ मौके पर डा भानु प्रताप तिवारी, राजीव जैन,राकेश गर्ग, सचिन गोयल, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सीए मुकेश गोयल,व नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *