खाटू श्याम मंदिर ताजगंज पर बाबा का हुआ पीले फूलों से हुआ श्रृंगार

बाबा न्यूज
आगरा। पुरुषोत्तम माह की पद्मिनी एकादशी पर खाटू श्याम जी मंदिर ताजगंज पर मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया। बाबा का भव्य श्रृंगार एवं पीले फूलों से किया गया। दाऊजी खाटू श्याम जी मंदिर ताजगंज के अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि आज पुरुषोत्तम मा की पद्मिनी एकादशी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है। बाबा का भव्य श्रृंगार पीले फूलों से किया गया है।शाम को भव्य आरती की गई।

दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान

 

मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक में 49 माताओं के सहयोग से 2610 मिलीलीटर मातृ दुग्ध किया गया संग्रहीत, 14 नवजात शिशुओं को 1090 मिली जीवनदाई अमृत किया प्रदान

पीड़ा को परोपकार में बदलने का काम कर रही मातृ दुग्ध बैंक, मातृ दुग्ध प्रदान करने की यह सेवा अलौकिक, अतुलनीय और प्रशंसनीय: पूज्य महाराज श्री नीरज नयन
बाबा न्यूज
आगरा। श्री चंद्रभान साबुन वाला सेवा ट्रस्ट द्वारा खतैना रोड, प्रताप नगर पर संचालित गभार्धान संस्कार एवं मेटरनिटी होम में नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को माँ यशोदा गौरव सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि कथा प्रवक्ता श्रद्धेय महाराज श्री नीरज नयन ने इस अवसर पर कहा कि मातृ दुग्ध बैंक पीड़ा को परोपकार में बदलने का काम कर रही है। मातृ दुग्ध प्रदान करने की यह सेवा अलौकिक, अतुलनीय और प्रशंसनीय है। सेवा से अंत:करण पवित्र होता है और पवित्र अंत:करण में भगवान का दर्शन होता है। अत: हम सब लोगों को ऐसे अनूठे सेवा प्रकल्पों से जुड़कर मानवीय संवेदना और मानवीय चेतना का विस्तार करना चाहिए।
उन्होंने दुग्ध दान करने वाली माँओं- प्रीति, रितु, दीपिका, शमा, शालू, प्रियंका और अनु तथा इस कार्य में सहयोग करने वाली एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचिका बैनेट और नर्सिंग आॅफिसर एडना के साथ-साथ मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक के मुख्य दानदाता मुंशी पन्ना परिवार के समाजसेवी नितिन अग्रवाल और सुलेखा अग्रवाल को पटका पहना कर, प्रमाण पत्र, उपहार व प्रसाद देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए रमेश चंद्र अग्रवाल ने दिव्य संतान प्राप्त करने के लिए गभार्धान संस्कार का महत्व बताया। श्री चंद्रभान साबुन वाला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इसी माह के आरंभ में नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक शुरू की गई थी। बैंक द्वारा अत्यंत अल्प समय में अपनी सार्थकता सिद्ध करते हुए 49 माताओं के सहयोग से लगभग 2610 मिलीलीटर मातृ दुग्ध संग्रह किया गया। 14 नवजात शिशुओं को 1090 मिली जीवनदाई अमृत किया प्रदान किया गया।
महामंत्री मनोज अग्रवाल और मंत्री राजीव जैन ने कहा कि माँ के दूध की हर बूँद में जीवन की आशा छिपी है। कोई भी माँ इस बैंक में अपने दूध का दान कर सकती है। एक छोटा सा योगदान एक बड़ा जीवनदान बन सकता है।
दुग्ध बैंक संयोजक राजकुमार गर्ग, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल, पारुल जैन, निधि अग्रवाल, एचके बंसल, राकेश गर्ग, श्वेता गर्ग और डॉ. सुवर्णा सिंह ने व्यवस्थाएँ संँभालीं। पूरे कार्यक्रम और सेवा प्रकल्प का निर्देशन आगरा और सूरत के प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने किया।

सनातन संस्कृति में मातृ दुग्ध की मिसाल प्रेरणादायक
आगरा और उत्तर भारत में पहली बार स्थापित मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक के पीछे सनातन संस्कृति की मिसाल प्रेरणादायक रही है। अशोक गोयल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण देवकी से पैदा हुए थे लेकिन उनको माता यशोदा ने अपना दूध पिलाकर पाला। कर्ण कुंती से पैदा हुए थे लेकिन उनको अनुसूचित जाति की माँ राधा का दूध पीने को मिला था। भगवान कार्तिकेय शिव जी के तेज से पैदा हुए थे लेकिन उनको कृतिका नाम की माता ने पाला था। ऐसे अनेक उदाहरणों से हमारे शास्त्र भरे पड़े हैं। अब कलयुग में भी इस प्रकल्प के माध्यम से यह सब साकार होता हुआ दिख रहा है।

 

राज किशोर खंडेलवाल अध्यक्ष, अखिलेश भटनागर बने महासचिव

टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा की नई कार्यकारिणी घोषित
बाबा न्यूज
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा का वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 मंगलवार को जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय के बार रूम में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं उनकी टीम से इकबाल बैग, अश्विनी यादव, रवि अग्रवाल, संजय भटनागर, गौरव मित्तल, गौरव गौतम, प्रकाश मित्तल, पीयूष खंडेलवाल की देखरेख में संपन्न कराई गई।

नई कार्यकारिणी में राज किशोर खंडेलवाल को निर्विरोध अध्यक्ष एवं अखिलेश भटनागर को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। अनुराग गुप्ता को उपाध्यक्ष (आयकर), परमेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष (वाणिज्य कर), अब्दुल अख्तर खान को कोषाध्यक्ष, संचिता अग्रवाल को सेक्रेटरी (वाणिज्य कर) तथा राकेश कुमार सारस्वत को सेक्रेटरी (आयकर) चुना गया। वहीं, अभिनव बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (वाणिज्य कर), शांतनु बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (इनकम टैक्स) एवं मोहित अग्रवाल को आॅडिटर बनाया गया। एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में सोमेंद्र कुमार जैन, मुकेश खंडेलवाल, मोनिल अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं वैभव जैन को चुना गया। सभी को उनके प्रसंशको ने चुनाव जीतने पर पुष्पवर्षा कर बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव संजीव कुमार वशिष्ठ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित महासचिव अखिलेश भटनागर ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया जाएगा तथा एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास किए जाएंगे। अपने कार्यकाल में टैक्सेशन के अधिवक्ताओ को एआई तकनीक के लिए जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर राम मोहन सिंह कोटिया, आरपी दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, सुनील आनंद, अनिल वर्मा, ताराचंद, सतीश चंद्र बंसल, राकेश बाबू गर्ग, रूप किशोर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सतीश चंद्र गुप्ता, बृजेंद्र अग्रवाल,विजेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र शर्मा, श्याम मोहन गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संजीव यादव, अभिषेक आनंद, मनोज शर्मा, अनिल आदर्श जैन, केएन द्विवेदी, सुनील शर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

आचार्य इंद्रेश जी की कथा की तैयारियां तेज, 31 को निकाली जाएगी कलश यात्रा

बाबा न्यूज 

आगरा। विख्यात कथा व्यास एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत आचार्य इंद्रेश उपाध्याय जी कथा 31 मई से 6 जून तक बल्केश्वर पार्क में होगी, जिसके लिए आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें शीतल फुहारों के बीच श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे।
अग्रवन, वाटर वर्क्स में पत्रकारों को संबोधित करते हुए महन्त कपिल नागर ने कहा कि श्री बल्केश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा 31 मई से आयोजित इस विशाल कथा के रसपान करने के लिए विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालु आएंगे। विख्यात संत कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज, विख्यात संत अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी किसी एक दिन शुभागमन होगा। उनके अलावा कई अन्य बडे संत और कथा वाचकों के आने की संभावना है।

कथा के मुख्य यजमान हरीश अग्रवाल (जुगनू) ने बताया जनकपुरी की तरह होगी सजावट बल्केश्वर महादेव मन्दिर से वाटर वर्क्स चौराहे तक तथा बल्केश्वर चौराहा से लेकर शांति स्वीट तक रोड पर दोनो साईड विधुत सजावट व साउंड की व्यव्स्था की जा रही है और पार्क का मुख्य गेट सजाया जायेगा।

प्रेस वार्ता मे गौरी शंकर अग्रवाल आशीष गुप्ता पदम अग्रवाल राजेश अग्रवाल शिवम गोयल अजय गोयल गिरीश बंसल पार्षद मुरारीलाल गोयल, ऋषि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल रोहित अग्रवाल अतुल सिंह अजय गुप्ता हरीश चन्द्र अग्रवाल शिव शंकर रैपुरिया हरि किशन सिंघल जितेंद्र गोयल मयंक देव अग्रवाल मनोज अग्रवाल,शोभित, मुकुल सिंघल, महेश चन्द्र अग्रवाल,प्रकाश चन्द्र मौजूद रहे।

31 मई को ही निकाली जाएगी कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा 31 मई को प्रातः निकाली जाएगी, जो बल्केश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर बल्केश्वर पार्क पहुंचेगी। इसी दिन भागवत कथा शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व बल्केश्वर महादेव मंदिर में 29 मई को मेहंदी और 30 मई को कलश सज्जा का कार्यक्रम होगा।
इस प्रकार रहेंगे कथा के प्रसंग

31 मई को श्रीमद् भागवत का महात्म्य, एक जून को सती चरित्र, ध्रुव कथा, कर्दम देवाहुति प्रसंग, 2 जून को नरसिंह व वामन अवतार की कथा, 3 जून को श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 4 जून को बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा, 5 जून को राम पंचाध्याय, रुक्मिणी विवाह, 6 जून को सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोह, शुकदेव पूजन के साथ कथा का विश्राम हो जाएगा।

विलक्षण आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं इंद्रेश जी
आचार्य इंद्रेश उपाध्याय जी विख्यात कथा वाचक श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी के सुपुत्र एवं ‘भक्ति-पथ’ संस्था के संस्थापक हैं। इंद्रेश जी के प्रवचन और कथाएं मात्र धार्मिक ज्ञान का संचार नहीं करते, बल्कि वे मानवता के प्रति समर्पण की अद्भुत प्रेरणा भी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपने अनुयायियों के लिए एक आदर्श बन चुके हैं।

विधायक पक्षालिका सिंह ने बाह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन अधिकारियों से किया संवाद

 

 इन्द्रेश तोमर/बाबा न्यूज 
पिनाहट। बाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर के कैंप कार्यालय भदावर हाउस पर बाह, पिनाहट ,जैतपुर क्षेत्र से भारी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जहां विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना साथ ही लोगों से संवाद किया। वहीं लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान किया गया। इस दौरान विधायक से लोगों ने अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जिसका पर समस्याओं को जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाविप संस्कार के नौ दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन

बाबा न्यूज 

आगरा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से दयालबाग स्थित बाबा केशवनाथ सरस्वती शिशु मंदिर में नौ दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मधु बघेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल, प्रांतीय महिला संयोजिका दीपा गर्ग और विद्यालय अध्यक्ष केशव दत्त गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने बताया कि शिविर का नौ दिन बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मेहंदी, ड्रॉइंग, गायन एवं नृत्य की नियमित कक्षाएं संचालित की गयी। सचिव इंजी. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को समापन पर बच्चों की प्रतिभाओं का मंचीय प्रदर्शन देख कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रश्मि अग्रवाल, राधा गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, अतुल गुप्ता, रागिनी गुप्ता, संध्या मित्तल, वर्षा सपरा, निर्मल बत्रा, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे |

गंगा दशहरे पर ठाकुर जी ने किया शस्त्र पूजन, गुलाब के पुष्पों से सजा श्रीमथुराधीश जी का मंदिर

 

प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज हुआ गंगा दशहरा का आयोजन, आम और खरबूजे के व्यंजनों का लगा भोग

बाबा न्यूज 

आगरा। आगरा के प्रसिद्ध श्री मथुराधीश जी मंदिर (बेलागंज, यमुना किनारे स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय मंदिर) में पुरुषोत्तम मास के उत्सवों की श्रृंखला में आज गंगा दशहरे का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया गया। जिसमें श्रीठाकुर जी ने शस्त्रों का पूजन किया। ज्येष्ठ माह के मौसमी फल आम, खरबूजा, तरबूज लीची आदि के व्यंजनों का प्रसाद लगाया गया। मंदिर को मोगरा, बेला व गुलाब के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया।
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ठाकुरजी की खास झांकी दर्शन फूल बंगले में हुए। मंदिर में प्रतिदिन भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है। जिसमें ठाकुरजी (श्री मथुराधीश जी) विभिन्न दिव्य शृंगार और ब्रज संस्कृति की झांकियों में विराजमान होते हैं। प्रतिदिन आयोजित भव्य उत्सव में भक्त भावविभोर होकर दर्शन कर रहे हैं। गंगा दशहरा (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) पर मां गंगा के अवतरण की स्मृति में विशेष पूजा-आरती, भजन-कीर्तन और शुभ संयोग में दर्शन का आयोजन किया गया। यमुना किनारे स्थित इस मंदिर में यमुना आरती के साथ भक्ति का अद्भुत माहौल था। पुरुषोत्तम मास में मंदिर में देर शाम तक विशेष दर्शन खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर के महन्त ननंद श्रोत्रिय ने सुंदर श्रंगार, फूलों की महक और दिव्य वातावरण का आनंद लेने के लिए मंत्रित किया। पुरुषोत्तम मास के शेष उत्सवों में भी रोज नई-नई झांकियां सजाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, यमुना भक्त बृज खंडेलवाल, मनोज बारद्वाज, जुगल श्रोत्रिय, अभिनव श्रोत्रिय, आव्या, विष्णु अग्रवाल, गोपाल किशोर गर्ग, सुधांशु खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने किया शीतल ठंडा शरबत वितरण

 

बाबा न्यूज 
आगरा, अधिक मास एवं पावन गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शमशाबाद रोड निकट गुजरात साड़ी परिसर में व्यापारियों द्वारा श्रद्धा, सेवा और मानवता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं और श्रमिकों के लिए ठंडे मीठे शरबत का वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और आने-जाने वाले हजारों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर व्यापारियों की इस सेवा भावना की सराहना की,
इस अवसर पर सभी व्यापारी भाइयों ने एकजुट होकर कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य समाज में भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं, कार्यक्रम के दौरान भगवान भोले बाबा से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
सेवा कार्य को सफल बनाने में मनीष खोरेजा, मनीष सचदेवा सहित समस्त व्यापारी भाइयों का विशेष सहयोग रहा।

सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए हम सबकी यह पहल रहेगी हमेशा जारी: पप्पू राघव

 

महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन
बाबा न्यूज
आगरा। जिसको न निज जाति तथा निज देश पर अभिमान है। वह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है.. रविवार शाम इस मनोभाव के साथ शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एंक्लेव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी के संरक्षक समाज सेवी पप्पू राघव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी द्वारा स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद रोड स्थित जी एल फार्म हाउस तक निकाली गई भव्य और विशाल शोभा यात्रा के लिए सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया गया।
आयोजन समिति के संरक्षक समाजसेवी पप्पू राघव और राजपूताना यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार ने आयोजन समिति के अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार, महामंत्री ब्रजमोहन तोमर, संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह चौहान (फुफुक्टा), वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर सिकरवार, लाल सिंह राघव, ललित रघुवंशी, शैलू जादौन, दिनेश सिकरवार एडवोकेट, डॉ. अनिल चौहान, विजय सिंह तोमर, संदीप राघव सहित सभी सहयोगियों और भामाशाहों को साफा, माला और पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संरक्षक पप्पू राघव ने कहा कि सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए हम सबकी यह पहल हमेशा जारी रहेगी। इस दौरान ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ के जयकारों से कार्यक्रम स्थल रह रह कर गूँजता रहा।
समारोह में डॉ. डीएस चौहान, राजेश परमार, हरीशंकर जसावत, थान सिंह, गजेन्द्र परिहार, डॉ. राकेश सिकरवार, पृथ्वीपाल सिंह, अशोक भदौरिया, लाल सिंह चौहान, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, मनोज परिहार सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। संचालन गजेंद्र परमार और जीपी ठाकुर ने किया।

श्री बुर्जीवाला मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन

बाबा न्यूज
आगरा। अपनी इंद्रियों का दमन कर ले वही सुदामा है। सुदामा की मित्रता भगवान के साथ नि:स्वार्थ थी उन्होने कभी उनसे सुख साधन या आर्थिक लाभ प्राप्त करने की कामना नहीं की लेकिन सुदामा की पत्नी द्वारा पोटली में भेजे गये चावलों में भगवान श्री कृष्ण से सारी हकीकत कह दी और प्रभु ने बिन मांगे ही सुदामा को सब कुछ प्रदान कर दिया। श्री बुजीर्वाला मंदिर संचालन समिति की ओर से प्रताप नगर जयपुर हाउस स्थित श्री बुजीर्वाला मंदिर में चल रही भागवत कथा मे व्यास आचार्य राजेश शास्त्री महाराज ने ये उद्गार व्यक्त किये। श्रीमद्भागवत कथा के सातवे दिन सुदामा चरित्र का मार्मिक संजीव वर्णन श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किया।
आचार्य राजेश शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओ को बताया कि सुदामा के आने की खबर पाकर किस प्रकार श्रीकृष्ण दौड़ते हुए दरवाजे तक गए थे। पानी परात को हाथ छूवो नाही, नैनन के जल से पग धोये अर्थात श्री कृष्ण अपने बाल सखा सुदामा की आवभगत में इतने विभोर हो गए के द्वारका के नाथ हाथ जोड़कर और अंग लिपटाकर जल भरे नेत्रो से सुदामा का हालचाल पूछने लगे।
मुख्य यजमान गौरव बंसल और निधि बंसल ने बताया कि भगवान के अन्य विवाह प्रसंगो के बाद भागवत व्यास पूजन कर कथा को विश्राम दिया गया। सोमवार को सोमवार को सुबह पूर्ण आहुति के बाद पांच हजार लोगो का विशाल भंडारा मंदिर परिसर में किया जायेगा। इस अवसर पर धनकुमार जैन, नितेश अग्रवाल, प्रशांत पोनिया, देवेंद्र गोयल, संजय गुप्ता, नीरज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनोज शिवहरे, सुनील शिवहरे, रविंद्र गुप्ता, गुंजन बंसल, पूजा बंसल आदि ने श्री महापुराण की आरती की।