भाविप समर्पण शाखा ने भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् समर्पण शाखा की ओर से गंगा दशहरा पर भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हाथी घाट स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को शीतल शरबत वितरित किया। शरबत वितरण किया और लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सचिव समीर जैन, कोषाध्यक्ष उमंग गोयल, देवेंद्र मांडलस, अनिल कुमार गुप्ता, रिंकेश मित्तल, संजीव दौनेरिया, विशाल मित्तल, विमलेश मांडलस, श्वेता कंसल, निशि दौनेरिया, नमिता मित्तल आदि मौजूद रहे।

