Breaking News
रक्तदान कर दिया समाज को जीवन बचाने का संदेश

 

भारत विकास परिषद संपर्क शाखा ने लगाया शिविर

बाबा न्यूज 

आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से रक्तदान शिविर व रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक पर किया गया। शुरुआत महापौर हेमलता दिवाकर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय प्रकाश, नेशनल चेंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे और डॉ. केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खून बड़ी तेजी से ताजा बनता है। आमतौर पर लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। कभी बीमारी का बहाना तो कभी हीमोग्लोबिन कम होने के चलते कदम पीछे खींच लेते हैं। जबकि आपातकाल के समय इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। कुल 108 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयोजक रोहित सिंघल, अनुज जैन, आदित्य गोयल, अनुज अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, शेलेंद्र चौहान, आलोक गुप्ता, देविका गुप्ता, अम्बा प्रसाद गर्ग, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

चार्टर्ड अकाउंटेंटस का रक्तदान महाअभियान शुरू, पहले दिन 178 यूनिट रक्तदान

 

एक जुलाई तक है 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य, नेत्रदान को भी किया जागरूक

बाबा न्यूज 

आगरा। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के 78वें दिवस पर आईसीएआई आगरा शाखा द्वारा दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए सचिन बूबना, समर्पण ब्लड बैंक के योगेश कंसल, बृज मोहन अग्रवाल और सीए विवेक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने युवा चार्टर्ड एकाउंटेंट से समाज सेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना व सचिव सीए सचिन बूबना ने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक चार्टर्ड अकाउंटेंट का दायित्व है और इस प्रकार के सेवा कार्य संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।इस वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर का लक्ष्य लगभग 500 यूनिट रक्त संग्रह का है। रविवार को 178 यूनिट रक्त संग्रह किया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये शिविर लगातार 1 जुलाई तक निरंतर चलता रहेगा। रक्तदान के अवसर पर सिकासा चेयरमैन अंकित मित्तल, गौरव सिंघल, साक्षी जैन, लोकेश गर्ग, अविरल अग्रवाल, अनुराग बंसल, सुमित जैन, रजत गोयल, नंदिनी जैन, प्रमित जैन, अजय जैन, शरद मंगल, हिमांशु गर्ग, शैलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लायंस क्लब आगरा प्रयास ने समाज सेवा को समर्पित की एंबुलेंस, समाजसेवियों का किया सम्मान

दो छात्राओं की वार्षिक फीस भी कराई जमा, सेवा कार्यों के लिए पदाधिकारियों को किया सम्मानित
बाबा न्यूज
आगरा। लायंस क्लब आगरा प्रयास ने अपने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को दीनदयाल धाम, मथुरा स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति को एक एंबुलेंस भेंट की। सेवा कार्यक्रम का आयोजन सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में किया गया।
मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता को एंबुलेंस की चाबी सौंपते हुए कहा कि गौसेवा और मानव सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने बताया कि वर्ष 2025-26 के कार्यकाल में क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अनेक जनहितकारी सेवा कार्य किए गए हैं। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ क्लब ने दो स्कूली छात्राओं की वार्षिक फीस का भी वहन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी सुनील विकल, हेल्प आगरा के मुकेश जैन तथा नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, सचिव विनीत खेरा, पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल, वर्तमान अध्यक्ष रितेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी एवं कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत तनुजा मांगलिक ने किया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीव तोमर, डॉ. संदीप अग्रवाल, संदीप पाटनी, रीना गर्ग, इरा खेरा, संजीव सरीन, रेशमा मगन, डॉ. परिणीता बंसल, कपिल मगन, आनंद प्रकाश, रेखा बत्रा, हरीश बत्रा, संजीव चंद्र, अंशुमन बावरी, गीतिका अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : नवीन जैन

 

बाबा न्यूज 

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को कमला नगर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक संबोधन 140 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार, ईंधन बचत और जनभागीदारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण तथा वैज्ञानिक सोच अपनाकर अंधविश्वास से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से देशवासियों का मार्गदर्शन किया।

नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भारत की नई ताकत बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी, नवाचार और आधुनिक तकनीक को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाले हैं।

भाविप संस्कार शाखा ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती पर नगला हवेली, दयालबाग स्थित केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सेवा) टीटू गोयल ने फीता खोलकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। शाखा संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने डॉ. सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाजोत्थान और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई व सचिव प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाखा द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने संस्कार शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वाटर कूलर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बंसल, जगदीश बंसल, जय किशन गुप्ता, विजय मोहन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अविवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव : अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव समेत अन्य प्रत्याशियों ने पर्चे किए दाखिल

 

29 को होगी नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच 30 को
बाबा न्यूज
आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव 26 के अन्तर्गत आज नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन विभिन्न पदों के लिये कुल 13 मांकन किये गये। जिसमें अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी, एवं अनिल कुमार वास्तव, उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह, महामंत्री पद पर सुमित चौधरी, संजय सिंह चौहान एवं सुनील श्रीवास्तव, सह मंत्री पद पर सतीश कुमार मौर्या, राहुल चाहर, प्रभा शंकर एवं कोषाध्यक्ष पद पर निशांत पचौरी, अशोक कुमार, नली चरण यादव एवं ईशान शर्मा ने अपने नामांकन किये।
इस प्रकार अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर चार, महामंत्री पद पर चार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु पॉच लोगों ने नामांकन किया। सोमवार 29. जून को नांमांकन पत्रों की जाँच की जायेगी तथा नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 30 जून को किया जायेगा। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रो . ब्रजेश रावत एवं सहयोग के लिये अधीक्षक प्रशासन नवीन अग्रवाल, पराग दीक्षित एवं मोहित भटनागर उपस्थित रहे। सभागार की व्यवस्था शिवम एवं राजू ने सम्भाली।

इन लोगों ने दाखिल किए पर्चे

अध्यक्ष : अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव। उपाध्यक्ष : कुलदीप यादव, आशु सिंह। महामंत्री : सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह चौहान, निखिल शर्मा, सुमित कुमार। सहमंत्री : सतीश कुमार मौर्य, राहुल चाहर, प्रभा शंकर गौड़, तथा राहुल पचौरी। कोषाध्यक्ष : निशान्त पचौरी, पवन कुशवाह, ईशान शर्मा, अशोक कुमार, काली चरण यादव।

विहिप ने पुलिस आयुक्त का किया सम्मान

बाबा न्यूज
आगरा । विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष राय ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रभावी पुलिसिंग एवं समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने कहा कि संगठन महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन सामाजिक अभियानों में पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार का समय-समय पर विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। संगठन उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी पर वार्ष्णेय महिला मंडल ने निभाई सेवा की परंपरा

बाबा न्यूज
आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अंतर्गत संचालित श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पश्चिमपुरी स्थित श्री अक्रूर चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शर्बत एवं फल-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शर्बत व फल वितरित कर सेवा और धर्म का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीना गुप्ता ने अक्रूर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण कर जनसेवा का कार्य किया।
महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय (पूर्व पार्षद), मंत्री रीनू गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सरिता वार्ष्णेय, मेघा गुप्ता, मोहिनी वार्ष्णेय, सुनीता अत्री, अंजना वार्ष्णेय, नीतू गुप्ता, अनीता गुप्ता, संध्या गुप्ता, कविता अत्री, सोनिया गुप्ता, नूतन वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।

भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम, श्याम अरदास संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

बाबा न्यूज
आगरा। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर रविवार को श्याम नाम के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य श्याम अरदास संकीर्तन में देश के विभिन्न स्थानों से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक प्रथम शर्मा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था अध्यक्ष अमन गर्ग ने बाबा श्याम की मंगल आरती कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की।
संकीर्तन में भजन गायिका आरोही दीक्षित ने हमारी दौलत है लवली किशोरी एवं थक सा गया हूं मैं बाबा… जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दीपक ठाकुर ने “हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे… भजन प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को श्याममय बना दिया।
इसके बाद अकुश शर्मा ने जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मंडराएगा, बाबा दौड़ा आएगा… भजन सुनाकर श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। वहीं नरेश खत्री, भरतपुर ने आयो सांवरिया… की मधुर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे दिल्ली से पधारे भजन गायक प्रथम शर्मा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने बाबा श्याम को शीश नवाकर “जन्म-जन्म तक तेरा मेरा साथ कभी ना छूटे बाबा… भजन से संकीर्तन को भक्तिरस में डुबो दिया। इसके बाद खाटू जाकर सुन लो भक्तों मैं बाबा ले आया…, सुन लो मेरी पुकार बाबा खाटू श्याम…, मैं खाटू जाऊंगा, निशान चढ़ाऊंगा, निशान चढ़ाकर तेरा दर्शन पाऊंगा… तथा “सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं… जैसे लोकप्रिय भजनों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, दिव्यांश गोयल, यश गोयल, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ बीएम एस के राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, आलोक शर्मा क्षेत्रीय मंत्री बने

 

 

बाबा न्यूज
आगरा।उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध (भारतीय मजदूर संघ) आगरा क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव आज ईदगाह बस स्टेशन प्रांगण में चुनाव अधिकारी मनोज राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शैलेंद्र सिंह यादव की देखरेख संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, आलोक शर्मा क्षेत्रीय मंत्री, नेत्रपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रेश शर्मा संगठन मंत्री एवं चंद्रवीर सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गये। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश भगौर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने किया। उक्त बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिसमें 2001 तक के सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, संविदा कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, नियमित कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिए जाने, तकनीकी कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने, विभाग में परिचालकों की आपूर्ति हेतु सीधे विभाग द्वारा भर्ती किए जाने एवं रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरे जाने, संविदा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने इत्यादि विषयों पर अविलंब उच्च प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता आर बी लाल शर्मा, रमाकांत त्यागी, जयप्रकाश शुक्ला जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, शैलेंद्र लवानिया, अशोक त्यागी, के के पचौरी, राहुल शर्मा, आलोक शर्मा, अजय शर्मा, श्यामवीर सिंह, राजेंद्र चतुर्वेदी, नितिन शर्मा, धीरेंद्र सिंह, कृष्णकांत सिंह, गिरीश चंद्र, शुभम गुप्ता, पुष्प पाल सिंह, अशोक त्यागी, सुरेश पटवा, राजेंद्र सिंह प्रधान, कम्मोद सिंह, गौरीशंकर त्यागी, तारा सिंह, नवल सिंह, विनीत सिंह आदि शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्रियों सहित सभी डिपोज से आए लगभग 400 कर्मचारियों ने इस चुनावी सभा में भाग लिया।