बदायूं में मैंथा प्लांट हादसा, दो भाइयों की मौत:सांसद के निजी सचिव ने परिजनों से की मुलाकात

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी स्थित एक मेंथा प्लांट में हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद बदायूं सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। गोस्वामी ने मृतक जयवीर यादव और राजेश यादव के परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सांसद आदित्य यादव की ओर से परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अनिल गोस्वामी ने कहा कि सांसद आदित्य यादव इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गोस्वामी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस हादसे के कारण पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और क्षेत्र के लोग लगातार उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सतीश प्रेमी, राजेंद्र यादव गुरु, बादाम सिंह, रामबाबू यादव, सुरेंद्र सागर, डी.के. यादव, जाहिद गाजी, विकास यादव, चंद्रकेश यादव, विनीत सविता सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *