स्वास्थ्य विभाग के विवादित रहे फार्मासिस्ट जगपाल सिंह का बदायूं तबादला

 

महानिदेशक ने सीएमओ बदायूं और आगरा को पत्र भेजा

मंत्री और विधायकों ने शासन से अनेक बार की थी शिकायतें

बाबा न्यूज
आगरा। ताज नगरी के खासे विवादित रहे एक फार्मासिस्ट का तबादला शासन की ओर से कर दिया गया है। महा निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ पवन कुमार अरुण की ओर से जारी किए गए पत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा को निर्देशित किया गया है कि तात्कालिक प्रभाव से कार्मिक अनुभाग 4 उत्तर प्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति 2026-27 मैं उल्ल लिखित प्रावधानों के अंतर्गत जगपाल सिंह फार्मासिस्ट अधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं के अधीन तैनात किया जाता है। पत्र में कहा गया है कि जगपाल सिंह फार्मासिस्ट तत्काल प्रभाव से नवीन नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यभार प्रमाणक महानिदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराये। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं को भी भेजी गई है।

अपने कारनामों से चर्चा में सदैव रहे

बताते चलें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जुड़े फार्मासिस्ट जगपाल सिंह शुरू से ही अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहे थे। खैरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी के कारण उन्हें वहां से हटकर जिला जेल में तैनात किया गया था। यहां भी उन्होंने बंदियों में फूट डालकर आपस में भड़का कर अनुचित लाभ उठाया था। पद दायित्वों के विपरीत कार्य करने पर जिला जेल के अधीक्षक ने उनकी शिकायत अर्ध शासकीय की पत्र के माध्यम से की थी। इसके उपरांत उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा स्थित पोस्टमार्टम ग्रह में तैनात किया गया था। वहां पर भी उन्होंने अपने गुल खिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन पर शव को बदलने, मरी महिला के शव विच्छेदन के दौरान फोटो लेने जैसे गंभीर आरोप लोगों ने लगाए थे। इसकी शिकायत उच्च स्तर पर शासन से की गई थी। शिकायतों के बाद सीएमओ आगरा में उन्हें झोलाछाप डॉक्टरों और अपंजीकृत अस्पतालों की जांच के लिए तैनात कर दिया था । वहां पर भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखे थे

फार्मासिस्ट जगपाल सिंह की जन शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने पर जनता ने जनप्रतिनिधियों का सहारा लिया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, खैरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह, एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अनेक पत्र लिखकर फार्मासिस्ट जगपाल सिंह के खिलाफ शिकायत कर उनका तत्काल तबादला करने की मांग की थी।

लंबे समय बाद हुई शासन स्तर से कार्रवाई

लंबी प्रतीक्षा के बाद शासन की ओर से अब जगपाल सिंह का तबादला बदायूं कर दिया गया है। अब देखना यह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा उन्हें कब पदमुक्त करेंगे। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर जानकारी के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गाय को राष्ट्र माता घोषित करें:फर्रुखाबाद में यात्रा का स्वागत किया गया, पांडेश्वर नाथ के इतिहास के बारे में बताया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की ‘गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा’ गुरुवार को फर्रुखाबाद जनपद में पहुंची। इस दौरान उन्होंने गाय को जल्द से जल्द राष्ट्र माता और राज्य माता घोषित करने की मांग की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे उम्मीदवार को वोट दें जो गाय को यह दर्जा दिलाए। यात्रा ने गुरुवार को जहानगंज में प्रवेश किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद यात्रा फतेहगढ़ पहुंची, जहां एक मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया और शंकराचार्य का स्वागत हुआ। फतेहगढ़ के मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा फर्रुखाबाद शहर में पहुंची। गुड़गांव देवी मंदिर के पास लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद यात्रा लाल गेट फब्बारा के पास पहुंची, जहां शंकराचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया गया। लाल गेट फब्बारा पर संबोधन के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को राष्ट्र माता और राज्य माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे गाय के नाम पर वोट करें और ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनें जो इस मांग को पूरा करे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्र माता और राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए ‘गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा’ गोरखपुर से शुरू की है, जो दिल्ली तक जाएगी। फर्रुखाबाद शहर में यात्रा बागर और छोटी जेल के पास से गुजरी, जहां भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए चौक पर पहुंची, जहां आरती उतारकर स्वागत किया गया। अंत में यात्रा पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की आरती उतारी गई और उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में बने हॉल में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पांडेश्वर नाथ के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

महिलाओं के लिए लखनऊ मेट्रो की नई सौगात:15 रुपए में 5 किमी सफर, 13 जून तक फ्री रहेगी ‘मायदीदी’ ईवी बाइक सेवा

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ मेट्रो महिलाओं के लिए खास पहल करने जा रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) 5 जून से महिलाओं के लिए विशेष ईवी बाइक फीडर सेवा ‘मायदीदी’ शुरू करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बाइक चालक और यात्री दोनों महिलाएं ही होंगी। सेवा का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार करेंगे। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और किफायती लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। महिला यात्री इन स्टेशनों से 5 किलोमीटर तक की दूरी केवल 15 रुपए में तय कर सकेंगी। 9 दिन तक मुफ्त मिलेगी सुविधा सेवा के शुभारंभ के अवसर पर 5 जून से 13 जून तक सभी महिला यात्रियों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी। इसके अलावा उद्घाटन दिवस पर सेवा का उपयोग करने वाली पहली 10 महिला यात्रियों को विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। रोजगार और पर्यावरण दोनों को मिलेगा बढ़ावा मेट्रो प्रशासन के अनुसार ‘मायदीदी’ सेवा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। इससे मेट्रो यात्रियों को स्टेशन से घर या कार्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
4 मेट्रो स्टेशनों से शुरू होगी सेवा पहले चरण में ‘मायदीदी’ सेवा चार मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी— विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन भूतनाथ मेट्रो स्टेशन कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन

प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने चंदौली में चौपाल लगाई:बोले- योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे, फीडबैक लिया जाए

चंदौली जिले के नरसिंहपुर गांव में गुरुवार शाम प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी संजीव गोंड ने चौपाल का आयोजन किया। गांव के विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल के माध्यम से सरकार सीधे जनता तक पहुंची, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने और उनका वास्तविक फीडबैक लेने के लिए चौपाल एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। मंत्री गोंड ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि 5 से 21 जून तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना और सामुदायिक शौचालय जैसी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद, उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के समापन के बाद, प्रभारी मंत्री ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला के पौधे रोपे, और धरती मां के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई और बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रॉपर्टी विवाद में पूर्व पार्षद की छत से फेंककर हत्या:सगे भाई और भतीजों पर लगा आरोप, पीड़ित बेटे ने की एनकाउंटर की मांग

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ किला थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में रहने वाले 55 वर्षीय पूर्व पार्षद और प्रतिष्ठित व्यापारी सूर्य प्रकाश गुप्ता की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक के बेटे अंशु गुप्ता ने आरोप लगाया है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। उनके अनुसार, उनके सगे चाचा विष्णु गुप्ता और उनके बेटों ने मिलकर उनके पिता को मकान के विवाद में दूसरी मंजिल की छत से धक्का दे दिया, जिससे उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइंस में कपड़े का कारोबार और किला में मेडिकल स्टोर मृतक सूर्य प्रकाश गुप्ता बरेली के एक जाने-माने व्यवसाई थे। उनका बरेली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में कपड़े का बड़ा शोरूम है, इसके साथ ही किला इलाके में उनका एक मेडिकल स्टोर भी संचालित होता है। परिवार काफी समय से रह रहा था और करीब एक साल पहले ही सूर्य प्रकाश गुप्ता ने अपने बड़े बेटे की शादी धूमधाम से की थी। इस बड़ी वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया है। ‘पिछले दो महीनों से मेरे पिता को किया जा रहा था परेशान’ – बेटे का दर्द मृतक के बेटे अंशु गुप्ता ने घटना की पूरी आपबीती बताते हुए कहा कि सुबह करीब 11 बजे ही उनके चाचा और अन्य लोग घर पर लड़ने के लिए आ धमके थे। अंशु के मुताबिक, आरोपियों ने पहले नीचे मारपीट की, फिर वे ऊपर दूसरी मंजिल तक आ गए। उन्होंने बताया कि मकान को लेकर पिछले दो महीनों से उनके पिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आज बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने उनके पिता को छत से नीचे फेंक दिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें पास के एक अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘योगी जी कहते हैं इंसाफ मिलेगा, तो मुझे भी इंसाफ चाहिए; आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर’ घटना के बाद दैनिक भास्कर से बात करते हुए मृतक के बेटे अंशु गुप्ता ने रोते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। अंशु ने साफ तौर पर कहा कि “सुबह 11 बजे ये लोग लड़ने आ गए। नीचे से लेकर ऊपर तक आकर इन्होंने मारा और धक्का दे दिया। दो महीने से मेरे पापा को परेशान कर रखा था। योगी जी कहते हैं कि सबको इंसाफ मिलेगा, तो मुझे भी इंसाफ चाहिए। मेरी मांग है कि बुलडोजर से इनके पीछे का मकान गिराया जाए और तीनों आरोपियों- विष्णु और उनके बेटों का एनकाउंटर हो।” भारी पुलिस बल तैनात, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा वारदात की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पीड़ित के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से किला थाने में नामजद तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

केंद्र सरकार के 12 साल, जन-कल्याण अभियान की समीक्षा:प्रभारी मंत्री ने 5 से 21 जून तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की

सोनभद्र जिले में नवनियुक्त प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। जनपद में अपने प्रथम आगमन पर मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि इन उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जनसंवादों, विकास प्रदर्शनियों, लाभार्थी संपर्क कार्यक्रमों, स्वच्छता गतिविधियों, पौधरोपण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद की पांच आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को डिजिटल सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। इन फोनों के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकर ऐप और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऐप पर कार्य करते हुए लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचा सकेंगी। मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डिजिटल उपकरणों से विभागीय योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, जिससे महिलाओं और बच्चों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। जनपद को निदेशालय स्तर से कुल 2099 स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया जाएगा। मंत्री ने पेट्रोल-डीजल बचाने की दिशा में प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि काफिले की गाड़ियों की संख्या कम की गई है, लेकिन प्रथम आगमन पर लोग अपने वाहनों के साथ आए थे, इसलिए यह काफिला जैसा प्रतीत हुआ।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट से तीन अधिकारियों का तबादला, अब छह नये अधिकारी संभालेंगे आगरा की कमान

 

मनीष मिश्रा/बाबा न्यूज

आगरा। प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें आगरा के भी कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। वहीं, एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा का तबादला बागपत हुआ है।
दीपक कुमार सिंह को शाहजहांपुर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी, एसीपी गौतमबुद्ध नगर। डा. सुकन्या शर्मा को बागपत भेजा गया है। एसीपी छत्ता शेष मणि उपाध्याय को स्टाफ ऑफिसर एडीजी वाराणसी जोन बनाया गया है।

इनको मिला आगरा में चार्ज
यतेंद्र सिंह नागर को मुजफ्फरनगर से एसीपी आगरा ट्रांसफर हुआ।
डॉ. अतुल अंजान त्रिपाणी को वाराणसी से आगरा भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर पूर्णिमा सिंह को सहायक सेनानायक पीएसी आगरा। पुलिस उपाधीक्षक मथुरा श्वेता वर्मा को एसीपी आगरा।
पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू अध्योध्या को मंडलाधिकारी आगरा बनाया गया है। पीलीभीत से राजीव रंजन को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी बनाया गया है।