Breaking News
सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

बाबा न्यूज़
आगरा। सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर के परिसर में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में आशु मित्तल (डायरेक्टर) अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, मनीष अग्रवाल (अध्यक्ष), भविष्य अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), सचिन मंगल (सदस्य), किशोरी श्याम गोयल (व्यवस्थापक), अतुल कुमार गुप्ता (सदस्य), अशोक अग्रवाल, श्री सर्वेश वाजपेई, आलोक आर्य (पूर्व व्यवस्थापक), शैलेंद्र कुमार दुबे (पूर्व संभाग निरीक्षक), शैलेश अग्रवाल (सदस्य), प्रेम किशन (प्रचारक),  कुमुदेशवर गोयल , नीरज खंडेलवाल (सदस्य) आदि सम्माननीय अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का घोष द्वारा स्वागत-वंदन के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया। तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने अतिथि परिचय कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान* के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने *देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ* एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में *देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की भावना* स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि *राष्ट्र की उन्नति में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है।*
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, *अभिभावकों एवं उपस्थित* जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *