Breaking News
भाविप अमृतम शाखा ने अग्रसेन भवन में मनाया हरियाली तीज उत्सव

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के आकर्षक हिंडोले को झूला झुलाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने सावन की मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
आयोजन में हुनर हाट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। मेहंदी का आकर्षण भी महिलाओं के बीच विशेष रहा। हाथों पर सजी सुंदर मेहंदी की आकृतियों और सावन की मल्हार के बीच महिलाओं ने तीज के उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि हरियाली तीज का यह उत्सव पूरी तरह महिलाओं को समर्पित रहा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला सहयोगिता रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति, नारी शक्ति और पारिवारिक सौहार्द का उत्सव है।
कार्यक्रम में शाखा के संरक्षक एवं संस्थापक उमेश बाबू, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, सपना गोयल, संचिता बिंदल, पारुल जिंदल, अंजना शिवहरे, सीमा अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, मीना गुप्ता, सपना बंसल, जूही बंसल, मनीषा जैन, ज्योति मित्तल, अर्चना जैन, कुसुम अग्रवाल, मीनू गुप्ता, नीलिमा मित्तल, पूजा गोयल, आयुषी गोयल, नंदनी पाराशर, रश्मि वर्मा, अंजू अग्रवाल, ममता रिपुरिया, कविता अग्रवाल, भावना भार्गव, नीलम वर्मा, मनीषा बंसल, जूली बंसल, ज्योति अग्रवाल, आशा गोयल, मधु गोयल, रुचि सिंघल, तनु गुप्ता, ज्योति जैन, सोनाली, मधु, अनुभव, रिचा, नूपुर, निकिता, रंजन, शिल्पी, निधि मंगल, आशा गोयन आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *