Breaking News
चलता रहे मेरा दिल, तीन किमी का वॉकथॉन कल

हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यथार्थ हॉस्पिटल आयोजित करेगा
बाबा न्यूज
आगरा। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा द्वारा चलता रहे मेरा दिल तीन किमी का वॉकथॉन का आयोजन 27 सितंबर रविवार को प्रात: 5 बजे किया जाएगा। वॉकथॉन का उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधि, फिटनेस और हृदय स्वास्थ्य के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
यथार्थ हॉस्पिटल की यह पहल केवल एक वॉकथॉन तक सीमित नहीं है, बल्कि हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक व्यापक प्रयास है। हॉस्पिटल की विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी टीम आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से हृदय रोगों की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम पर निरंतर कार्य कर रही है। इस पहल के जरिए अस्पताल का प्रयास है कि लोग लक्षणों की अनदेखी करने के बजाय नियमित स्वास्थ्य जांच और हृदय की देखभाल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
वॉकथॉन के प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नागाइच ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नितिन गुप्ता गु्रप के सीईओ भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की तैयारियों और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की इस पहल में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर चलता रहे मेरा दिल वॉकथॉन की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वस्थ जीवनशैली की शुरूआत छोटे लेकिन नियमित कदमों से होती है।
मनीष गुरुदत्ता फैकल्टी डायरेक्टर ने कहा,चलता रहे मेरा दिल केवल एक वॉकथॉन नहीं, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की दिशा में एक सामूहिक पहल है। हमारा उद्देश्य है कि आगरा के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और नियमित वॉक, व्यायाम तथा फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। एक स्वस्थ हृदय, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नींव है।
वॉकथॉन में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद, आगरा प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जिलाधिकारी, आगरा मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त, दीपक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिम साइकिल, प्रीमियम स्पोर्ट्स शूज और प्रीमियम स्मार्टवॉच जैसे आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। चलता रहे मेरा दिल वॉकथॉन का आयोजन 27 सितंबर को प्रात: 5 बजे यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा से किया जाएगा। यह पहल लोगों को अपने हृदय एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *