Breaking News
फार्मासिस्टों की मांगों पर सरकार जल्द निर्णय ले

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर उठी एक स्वर से आवाज
बाबा न्यूज
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के रिसेप्शन काम्प्लेक्स परिसर में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा आगरा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीपीए उप्र के संस्थापक व आजीवन महामंत्री डॉ राम उजागिर पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन द्वारा दी गई थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मेसिस्टों को सशक्त बनाना जारी की गई है साथ ही यह भी बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के अधीन कार्यरत समस्त चीफ फार्मेसिस्ट एवं फार्मेसिस्ट साथी अपने-अपने कार्य स्थल पर एकत्रित होकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा आगरा के मुख्य संरक्षक महेश बघेल ने सभी फार्मेसिस्ट साथियों को इस शुभअवसर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि फार्मेसिस्ट बहुआयामी प्रतिभा के धनी होते हैं वह दवा वितरण से लेकर दवा के उत्पादन एवं रखरखाव, क्वालिटी कंट्रोल एवं अस्पताल प्रबंधन में महती भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि फार्मेसिस्टों की जो मांगे लंबित हैं उन पर सरकार शीघ्र ही निर्णय ले जिससे इस वर्ष की थीम चरितार्थ हो सके। कार्यक्रम का संचालन राजीव उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं कोषाध्यक्ष प्रवीन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा पुष्पेंद्र शर्मा, संरक्षक मुनेश गालव, राम भक्त मिश्रा, लाखन सिंह, मंडलीय सचिव रामनरेश परमार,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष बघेल, डीपीए आगरा के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री अनिल कुशवाहा, प्रवक्ता एन के पाल, उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जी के शाक्य, योगेश चौधरी, अरुण शर्मा, राजकुमार बघेल, प्रतिभा शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, वी के पाल, संदीप शर्मा, उदय प्रताप, योगेश बघेल, शिवकुमार बघेल एवं प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट साथी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *