Breaking News
गोरखपुर में ऑनलाइन डिलीवरी ठप्प:तेज बारिश से ब्लिंकिट, जोमैटो और जेप्टो ऐप पर दिखा ‘डिलिवरी अनअवैलेबल’

गोरखपुर में भारी बारिश की वजह से इंस्टैंट होम डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है। जोमैटो, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे प्लेफॉर्म पर ‘डिलिवरी अनअवैलेबल’ शो कर रहा है। एप्स की ओर से यूजर्स को कुछ समय बाद खाना या सामान ऑर्डर करने के निर्देश आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान डिलीवरी नहीं हो सकती है कुछ समय बाद ऑर्डर करें। जिससे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे ही बारिश रुकेगी, फिर डिलीवरी शुरू हो जाएगी। सड़कों पर पानी भरने से कंपनियों ने रोकी सर्विस
लोगों का कहना है कि अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख रास्तों और गलियों में पानी भर गया। सड़कों पर दृश्यता कम होने और जलभराव के बीच गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया। इसी सुरक्षा वजह से डिलीवरी कंपनियों ने अस्थाई तौर पर अपने ऑपरेशन्स बंद कर दिए। 10 से 15 मिनट में घर सामान पहुंचाने का दावा करने वाले क्विक-कॉमर्स ऐप्स अचानक ठप्प पड़ गए। जो लोग बारिश के दौरान घर बैठे सामान मंगवाने की उम्मीद लगाए थे, उन्हें सबसे ज्यादा झटका लगा। ऑर्डर के लिए खोला एप, नहीं हुई डिलीवरी राजेंद्र नगर की रहने वाली अनीता ने बताया कि बारिश की वजह से बाहर नहीं जा सकती थी। इसलिए सोचा कि ब्लिंकिट कुछ जरुरी सब्जियां और सामान ऑर्डर कर लूं। लेकिन एप खोलते ही उसपर दिखा कि भारी बारिश की वजह से डिलीवरी पार्टनर मौजूद नहीं है, इसलिए डिलीवरी नहीं हो सकती। बाद में ट्राई करें। उन्होंने बताया कि उसके बाद जेप्टो से भी ऑर्डर करने का प्रयास किया गया लेकिन वहां भी यही स्थिति थी। रुस्तमपुर की रहने वाली सोनी ने बताया कि मैं रूम लेकर घर से बाहर अकेली रहती हूं। कई दिन से बहुत तेज बारिश हो रही है, इसलिए बाहर नहीं निकल प् रही। धीरे- धीरे अधिकतर सामान खत्म हो गया। आज सोची कि खाना बनाउंगी नहीं ऑर्डर ही कर लेती हूं। जिसके लिए मैंने जोमैटो खोला तो उसपर सीधे लिखा था कि बारिश की वजह से इस समय डिलीवरी नहीं हो पाएगी। बिलंदपुर में रहने वाली निधि ने बताया कि मैं ज्यादातर सामान ब्लिंकिट और जेप्टो से ही ऑर्डर करती हूं। इसलिए आज भी शाम को करने लगी। सबसे पहले जेप्टो खोला तो उसपर ऑर्डर शेड्यूल करने का ऑप्शन था। वहीं ब्लिंकिट पर सीधे लिखा था कि अभी डिलीवरी नहीं हो सकती है। गोरखनाथ के रहने वाले आशुतोष ने बताया कि शाम की क्रेविंग मिटाने के लिए मैंने जोमैटो से खाना ऑर्डर करना चाहा था। लेकिन उस पर डिलीवरी अनवैलेबल शो कर रहा था। मैंने दूसरे प्लेटफॉर्म्स भी ट्राई किए, वहां भी यही हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *