Breaking News
मथुरा में फर्जी ED अधिकारी गिरफ्तार:2 साल से जमा रहा था रौब, नीली लाइट लगी गाड़ी लेकर पहुंचा CO रिफाइनरी के ऑफिस

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी ED अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक 2 साल से स्थानीय व्यापारी और अधिकारियों पर रॉब जमा रहा था। सोमवार को वह नीली लाइट लगी गाड़ी लेकर सीओ रिफाइनरी के ऑफिस पहुंचा। जहां बातचीत के दौरान शक होने पर उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नीली बत्ती और अधिकारी का रॉब युवक गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर सोमवार की दोपहर को सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के ऑफिस पर पहुंचा। यहां उसने सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उसकी हरकतों पर सीओ को शक हुआ। इसके बाद सीओ ने उससे पूछा कि उन्होंने ज्वाइनिंग कैसे की। इस सवाल के जवाब में अपने को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताने वाला व्यक्ति सकपका गया। इसके बाद सीओ रिफाइनरी ने पुलिस कर्मियों को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फरह का है रहने वाला पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सचिन शर्मा निवासी नगला वर थाना फरह बताया। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने परीक्षा दी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उसने लोगों को प्रभावित करने और रॉब जमाने के लिए ED का अधिकारी बनकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया। सचिन 2 साल से इसी तरह ED अधिकारी बनकर मथुरा में अपना रॉब जमा रहा था। उसने अपनी निजी गाड़ी पर नीली लाइट भी लगा रखी थी। परिवार में फर्जीवाड़ा का रहा इतिहास इस फर्जी अधिकारी के चाचा का भी फर्जी तरीके से शिक्षा विभाग में नौकरी करने का मामला अदालत में चल रहा है। चाचा मुकेश शर्मा के साले जगदीश शर्मा पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी पथोली की 1990 में मृत्यु हो गई थी। इस आधार पर 1994 में मुकेश शर्मा ने अपने कागज लगाकर नौकरी करना शुरू कर दिया। मामला प्रकाश में आने पर 2018 में तत्कालीन बीएसए आगरा ने उसे बर्खास्त किया था। इसका पिता प्राइवेट गाड़ी में दरोगा की टोपी रखकर टैक्सी गाड़ी चलाता था। जांच में जुटी पुलिस एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया थाना रिफाइनरी क्षेत्र में सचिन शर्मा जो कस्बा फरह का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया गया है। जिसके द्वारा अपने आपको ईडी का अधिकारी बताते हुए कई लोगों से ठगी करने और अपने फेसबुक पर इसका प्रचार-प्रसार करने के तथ्य पाए गए थे। जिस पर जांच करते हुए आज गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के एक अधिकारी का आईडी कार्ड, एक फॉक्स गाड़ी और दो आधार कार्ड और कई एटीएम और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। इसके ऊपर सुसंगत धाराओं में थाना रिफाइनरी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है कि इसने इस तरह के झूठ बोलकर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इसमें विवेचना साइंटिफिक और जो भी सीडीआर और उसकी लोकेशन है उसके आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। अभी इसको गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *