श्री ठाकुर मथुराधीश जी महाराज मंदिर में भक्ति भाव से मनाया पवित्र धारण उत्सव

बाबा न्यूज
आगरा। प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में आज पुरुषोत्तम मास के तहत पवित्र धारण उत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए। धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण देखने को मिला। उत्सव का शुभारंभ प्रात:कालीन मंगला दर्शन एवं विशेष पूजन के साथ हुआ।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्टिमार्गीय परंपराओं के अनुसार ठाकुरजी का पंचामृत एवं सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। भगवान को विशेष रूप से तैयार किए गए पवित्र सूत्र अर्पित किए गए। रंग-बिरंगे रेशमी धागों और पुष्पों से निर्मित पवित्रों से ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंदिर के धार्मिक विद्वानों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पवित्र धारण उत्सव का विशेष महत्व है। यह उत्सव भगवान के प्रति समर्पण, आत्मशुद्धि और भक्ति भाव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान की आराधना करने और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन और संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालु भगवान के जयघोष और मधुर भजनों पर भावविभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंगीन विद्युत सजावट और पारंपरिक अलंकरणों से सजाया गया। भक्तों ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवान की कृपा प्राप्त करने का अनुपम अवसर बताते हुए ऐसे आयोजनों को धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश अग्रवाल, लव अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, ब्रज खंडेलवाल, मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल स्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।

राष्ट्र गौरव सम्मान से हुई सम्मानित पांच विभूतियां

संस्कार भारती ने राधाकृष्ण मंदिर में किया सम्मान समारोह का आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। संस्कार भारती प्रांत मध्य नगर की ओर से काव्यांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन विजय नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में किया। शुभारम्भ कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यसभा सांसद नवीन जैन, मुख्य अतिथि आरएसएस के कार्यकारणी सदस्य डॉ. दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि नेह नीड के संस्थापक कन्हैया कुमार, एमएलसी विजय शिवहरे, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बांके लाल गौड़ और संस्कार भारती क्षेत्र संगठन मंत्री विजय कुमार ने दीप प्रवज्जलित कर किया। दो सत्रों में आयोजित काव्य पाठ कार्यक्रम में पहले सत्र में और दूसरे सत्र में सम्मान समारोह का किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अलोक आर्य ने बताया कि सेवा भारती ब्रज प्रान्त के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार आर्य व नितिन आर्य की स्मृति में कवि सम्मलेन और समाज में अपनी सेवाओं से अतुलनीय योगदान देने पर हरी मोहन कोठिया, अशोक अग्रवाल, महाराज सिंह सोलंकी, डॉ. संजीव वर्मा और मधुकर चतुवेर्दी को राष्ट्र गौरव सम्मान से स्मृति चिन्ह देकर अलंकृत किया।
राज बहादुर सिंह ने कहा कि कुछ मस्तक हैं चंदन के लिए, कुछ चरण बने बंधन के लिए। जो देश-धर्म के काम आए, वो नाम हैं अभिनंदन के लिए। धौलपुर से आए पदम गौतम ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि अपने घर में माता-पिता को अपमानों का दंश दिया तो कितने तीर्थ में मंदिर घूमो सब कुछ करना व्यर्थ रहेगा…। ईशान देव ने पढ़ा कि जो शाश्वत भारत के व्रत को निभा रही है भारतीयता की वो प्रशस्तियां हो जाएंगी, जग के असुर पक्ष का ये चीर कर वक्ष, काली के स्वरुपा जैसी शक्तियाँ हो जाएंगी..।
ऐलेश अवस्थी ने मंच से कहा कि लहू से लिखी हर कहानी रहेगी, अमर वीरता की कहानी रहेगी। रहे ना रहे राजमहलों की गद्दी, किसानी रही थी किसानी रहेगी..। युवा गीतकार हीरेन्द्र नरवार ने टूटते परिवार बिखरते रिश्तों पर कुछ इस प्रकार कहा, जब घर में बंटवारे की दीवार लगाई जाती है, वह पल में मरने से भी बढ़कर पीड़ादायी हो जाती है। सभी कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक अपनी कविताओं की कृतियाँ पढ़ी। संचालन दीपक खरे ने किया। अध्यक्ष दीपक गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, नितेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अजय तोशनीवाल, राजीव द्विवेदी, ओएस गर्ग, राजीव सिंघल, नन्द नंदन गर्ग, यतेंद्र सोलंकी, रामवतार यादव, राजेंद्र गोयल, प्रशांत गुप्ता, विशाल, अभिषेक, शशि, विकास आदि मौजूद रहे।

क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी की कमान संभालेंगे समाजसेवी लाल सिंह चौहान

संरक्षक मंडल ने बैठक कर सर्वसम्मति से लाल सिंह को बनाया क्षत्रिय अध्यक्ष
क्षत्रिय बंधुओं ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत

क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बाँधने, और समाज की प्रतिभाओं को देंगे प्रोत्साहन: लाल सिंह चौहान
बाबा न्यूज
आगरा। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के संरक्षक मंडल द्वारा संरक्षक पप्पू राघव के राजपुर चुंगी क्षेत्र में नेहरू एंक्लेव स्थित आवास पर बैठक कर समाजसेवी लाल सिंह चौहान को सर्वसम्मति से क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साथ ही, पृथ्वी पाल सिंह जादौन को कार्यकारी अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह परिहार महामंत्री, श्याम परिहार कोषाध्यक्ष, दिनेश भाटी शाखा प्रभारी और अमित जसावत को युवा अध्यक्ष बनाया गया।
संरक्षक मंडल में शामिल धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार और जितेंद्र सिंह सिकरवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने संरक्षक मंडल का आभार जताते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बाँधने, जोड़ने और सशक्त करने के साथ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का काम सभी के सहयोग से किया जाएगा। राजपुर चुंगी शाखा द्वारा अभावग्रस्त क्षत्रिय बंधुओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कन्या विवाह जैसे जरूरी कार्यों के लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी।
इस दौरान क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भदौरिया, क्षत्रिय महासभा जिला आगरा के अध्यक्ष अनिल चौहान, पूनम राघव, शैलू जादौन, डॉ. राकेश सिकरवार, वीरेंद्र, थान सिंह, जीपी ठाकुर, ललित रघुवंशी, लाल सिंह राघव, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, राजेश धाकरे, हितेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र तरकर, मनोज जसावत, शैलेंद्र, ब्रजेश रघुवंशी, हरिओम तोमर, मुकेश राजावत, मकरध्वज धाकरे, एडवोकेट मनीष, हेमंत सिंह और खजान सिंह धाकरे भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

फूलों और इत्र से सजा बाबा श्याम का दिव्य दरबार

भारत विकास परिषद् अन्नपूर्णा ने आयोजित की खाटूश्याम भजन संध्या
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् अन्नपूर्णा की ओर से खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रांगण में किया। जिसमे पुष्प-इत्र वर्षा के मध्य भव्य श्री श्याम दरबार, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति व श्याम रसोई का श्याम प्रेमियों ने भक्ति लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक धर्मगोपाल मित्तल ने बाबा श्याम के समक्ष पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना से भजनो की शुरूआत की हुई। भजन गायक त्रिलोकी शर्मा के भजन ‘रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हंसाते है…, मनमोहना.. दरबार सावरिया ऐसो साजो प्यारो’ भजन गायक विकास वर्मा ने मैं जिस दरबार का सेवक हूँ दर की कहानी है.., हम सेवादार है.. के भजनो पर भक्त मंत्रमुग्ध हो कर झूमते रहे। अन्नपूर्णा शाखा के सदस्यों की ओर से श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी े श्याम बाबा का श्रंगार दिल्ली फूलो व इत्र से किया े भजन संध्या के बाद प्रसादी वितरण हुई। इस अवसर पर कार्यकर्म संयोजक नेम कुमार जैन, विनय गोयल, आशीष बंसल, पूजा मित्तल, हर्ष अग्रवाल, दिनेश सिंघल, सौरभ सिंघल, विष्णु गोयल, दिलीप जैन, मनीष मंगल, सचिन बंसल और निश्चित अग्रवाल आदि ने भजन संध्या की व्यवस्था संभाली।

 

भामसं का जिला सम्मेलन सात को, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बाबा न्यूज
आगरा। भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन 7 जून को आगरा विश्वविद्यालय के खंदारी केंपस सिथत सेठ प्रेमचंद संस्थान के सभागार में 11 बजे से होगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर ने दी है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है। सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सम्मेलन में आगरा जिले की सभी यूनियने भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि जिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री शंकर लाल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके उपरांत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। मजदूर एवं श्रमिक हितों पर चर्चा की जाएगी। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए योजना बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर आगरा विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, जिला मंत्री सौरभ शर्मा, शिव गोविंद भदोरिया, अनूप चौधरी, डॉक्टर संतोष यादव, नेत्रपाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

मुनेन्द्र जादौन बने सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष

 

एसोसिएशन की बैठक में कॉलेज संचालकों ने एकमत से लिया निर्णय

मनोनीत अध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन ने जताया सभी कर आभार, सभी को साथ लेकर चलने का दिलाया भरोसा

बाबा न्यूज 

आगरा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के वर्तमान 20 पदाधिकारीयो में से 13 पदाधिकारी ने लिखित रूप से व 2 पदाधिकारीयो ने दूरभाष के माध्यम से सहमति प्रदान करते हुए अपना नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिस पर सभी कॉलेज संचालकों ने अपनी सहमति से इस प्रस्ताव को पारित करवाया। आगरा राजामंडी स्थित होटल चोखो जीमण में आयोजित कॉलेज संचालकों की बैठक में एक स्वर से अध्यक्ष पद के लिये मुनेन्द्र जादौन एडवोकेट का नाम सामने आया। जिस पर सर्वसम्मति से बैठक में मौजूद कॉलेज संचालकों ने अपनी स्वीकृति की मोहर लगा दी। अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होने के बाद मुनेन्द्र जादौन एडवोकेट को माला पहनाने की होड़ लग गयी। स्वागत से अभिभूत मुनेन्द्र जादौन ने सभी कॉलेज संचालकों का इस जिम्मेदारी के लिये आभार जताते हुये विश्वास दिलाया कि कॉलेज संचालकों के हित के लिये वो हमेशा संघर्ष करने को तैयार हैं। कॉलेज संचालकों का सम्मान उनकी प्राथमिकता है और अगले कुछ महीनों में यह नजर भी आएगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन पूरी तरह से एकजुट है। एसोसिएशन की नयी टीम पूरी ईमानदारी से छात्र और कॉलेज संचालकों की समस्याओं को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस दौरान कार्यक्रम में ठाकुर तेजसिंह महाविद्यालय के संचालक  राजवीर सिंह,बोहरे पातीराम डिग्री कॉलेज  विष्णु पंडित , डॉ बीपी डिग्री कॉलेज के श्री युवराज परिहार, एनडी डिग्री कॉलेज से लाल सिंह, जेपी शर्मा डिग्री कॉलेज से मुकेश शर्मा मंत्री, प्रमोद तोमर,कार्यक्रम संचालक श्री मनोज परिहार, चौधरी योगेंद्र प्रधान, दिलीप सोलंकी, रवीश यादव जी फिरोजाबाद से, श्री अनिल चौहान जी, आशीष लवानिया, शैलू जादौन, संजय तोमर, भारतेन्दु लवानिया ,  उपेंद्र शर्मा ,  बालकृष्ण अग्रवाल, श्री राज शर्माजी, मैनपुरी से,  सुबोध यादव, फिरोजाबाद से सुनील यादव, मैनपुरी से अभिलेख यादव, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष वरुण सिकरवार,  विष्णु राजावत,  दिलीप कसाना, मथुरा से सूरत सिंह, वीरेश राज शर्मा,  रवि चोकर, मथुरा से नंद किशोर शर्मा, मथुरा से रा वर्मा, मथुरा से श्री उपेंद्र शर्मा,  पीके शर्मा ,  निर्देश राजपूत, महेंद्र सिंह, श्री दाऊ यादव जी, मथुरा से  पिंटू कुमार , मथुरा से ओमप्रकाश, मुकेश शर्मा , आदित्य शुक्ला,  अनिल कुमार  वह अन्य कॉलेज संचालक गण इसके साथ-साथ दूरभाष से अनिल यादव  पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, पूर्व कुलपति  केएस राणा , एक सिंह, एमपीएस डिग्री कॉलेज,  महामंत्री राजीव सिंह , उपाध्यक्ष विकास भारद्वाज , उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह , संरक्षक सुनील यादवजी, कोषाध्यक्ष  बीके अग्रवाल , श्री राधे जमुना देवी कन्या महाविद्यालय, मां पीतांबरा कन्या महाविद्यालय,  डिग्री कॉलेज धमतरी भगवान दास लीलावती कॉलेज, एसडीएस कॉलेज मथुरा, सीजीएल गर्ल्स कॉलेज मथुरा, बाबा भीमसेन कॉलेज मथुरा, जसवंत सिंह भदोरिया मथुरा, बन महाराज मथुरा गिरराज महाराज मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सुरेश चंद शर्मा डिग्री कॉलेज, आरसी शर्मा कॉलेज लादू खेड़ा, जीएनएम कॉलेज आगरा, सरदार पटेल डिग्री कॉलेज आगरा, डीएस कॉलेज ऑफ़ लॉ आगरा, ज्ञान भारती डिग्री कॉलेज आगरा, एसडीएस कॉलेज मथुरा, दस एजुकेशनल , पंडित हुकुम सिंह एजुकेशनल कॉलेज, हजारीलाल महाविद्यालय, पतरा देवी महाविद्यालय किरावली, दाऊजी महाराज कॉलेज आगरा, बालकृष्ण अग्रवाल डीएनबी कॉलेज बलदेव मथुरा, राजकुमार वर्मा, बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन मथुरा, एसएमएस महाविद्यालय बलदेव मथुरा रवि चोकर सिद्धांत राज महाविद्यालय आगरा बाबा कन्हैयालाल महाविद्यालय नवल मथुरा नवल किशोर महाविद्यालय मथुरा राम चरण सिंह महाविद्यालय मथुरा बीडीएम कॉलेज मथुरा आदि आदि सभी कॉलेज संचालकों ने  मुनेंद्र जादौन एडवोकेट को मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

डॉ. इंद्र ने कई पीढ़ियों को दिए हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य के संस्कार

सादगी, स्वाभिमान, साधना, करुणा और देशभक्ति का जीवंत स्वरूप थे डॉ. इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’
वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’ की जयंती पर किया गया उनका भावपूर्ण स्मरण
साहित्य साधिका समिति सँग डॉ. इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’ स्मारक समिति ने यूथ हॉस्टल में जयंती समारोह किया आयोजित
बाबा न्यूज
आगरा। साहित्य साधिका समिति सँग डॉ. इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’ स्मारक समिति द्वारा रविवार शाम यूथ हॉस्टल में वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद् डॉ. इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’ का जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में आगरा, लखनऊ, दिल्ली और ग्वालियर सहित देश के जाने-माने साहित्यकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने डॉ. इंद्र का भावपूर्ण स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. इंद्र सादगी, सरलता, सौम्यता, स्वाभिमान, साधना, सर्जना, आत्म सम्मान, दृढ़ निश्चय, प्रेम, करुणा, भावुकता और देशभक्ति का जीवंत स्वरूप थे। उन्होंने कई पीढ़ियों को हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य के संस्कार दिए।
इससे पूर्व समारोह-अध्यक्ष डॉ. खुशीराम शर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. उपासना सिंह (दिल्ली), विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ), डॉ. मधुलिका सिंह (ग्वालियर) और कार्यक्रम संयोजक व आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने माँ शारदे और डॉ. इंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण व समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
सब अतिथियों ने मिलकर डॉ. इंद्र द्वारा रचित देवी चरित्र और डॉ. सुषमा सिंह की पुस्तक समीक्षायन का लोकार्पण किया।
साहित्य साधिका समिति की संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’ और अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मंजू स्वाती ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। सचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने समारोह का संचालन किया। इस दौरान डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. कुसुम चतुवेर्दी, डॉ. मिथिलेश पाठक, डॉ. शेषपाल सिंह, सुशील सरित, अशोक अश्रु, साधना वैद, परमानंद शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. विनोद माहेश्वरी, विजय तिवारी, रवींद्र वर्मा, डॉ. राजेश पाल सिंह धाकरे, डॉ. प्रेरणा आदित्य सिंह और सुधा परिहार सहित तमाम महनीय साहित्यकार और शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

डॉ. इंद्र का साहित्यिक अवदान प्रशंसनीय

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. खुशीराम शर्मा ने कहा कि प्रिय भाई डॉ. इंंद्र पाल सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपनी साधना, लगन और निष्ठा से हिन्दी जगत में श्रेष्ठ साहित्य की रचना की। उनकी हिन्दी सेवा के प्रभाव स्वरूप अनेक लोग साहित्य सृजन में संलग्न हुए।
उन्होंने कहा कि मेरा और डॉ.इंद्र का नागरी प्रचारिणी सभा और हिन्दी के अध्यापन से जुड़ाव के कारण घनिष्ठ संबंध रहा जो नागपुर विश्वविद्यालय से अवकाश ग्रहण कर उनके आगरा आ जाने से पुनर्जीवित हो गया। मैं उनके साहित्यिक अवदान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ।

मुख्य अतिथि दिल्ली की साहित्यकार डॉ. उपासना सिंह ने कहा कि डॉ. इंद्र की पुस्तक ह्यदेवी चरित्रह्ण संस्कृत की ह्यदुर्गा सप्तशतीह्य का काव्यानुवाद होते हुए भी मौलिक रचना का आनन्द प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने कहा कि इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’ ने अपने परिश्रम और अपनी प्रतिभा बल से शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। आपने अपने शिष्यों और अपने साहित्य के माध्यम से हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य की ऐतिहासिक रूप से सेवा की। आपका साहित्यिक अवदान हिंदी साहित्य की धरोहर है।

विशिष्ट अतिथि लखनऊ की साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने कहा कि हिन्दी के श्रेष्ठ सर्जक, नाटककार, समीक्षक एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. इन्द्र पाल सिंह जी की रचनाधर्मिता से साहित्य जगत अपरिचित नहीं है। विशिष्ट अतिथि ग्वालियर की साहित्यकार डॉ. मधूलिका सिंह ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मंच पर ओज की गंगा बहाने वाले मेरे पिताजी जगदीश सिंह परमार मेरी प्रिय मामी सुषमा सिंह के पिताजी डॉ. इंद्रपाल सिंह जी को गोती भाई कहते थे क्योंकि वे भी परमार थे। दोनों एक-दूसरे की कविताओं के प्रशंसक थे। उनके आने पर घर में खूब महफिल जमती थी। साहित्य साधिका समिति की संस्थापक डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि मेरे पिताजी एक देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित, अपने दायित्व निर्वहन के प्रति प्रतिबद्ध संघर्षशील व्यक्ति थे।

साहित्य साधिका समिति की संस्थापक श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’ ने कहा कि पिता वह आशीर्वाद है जिसके कारण हर दुख दूर खड़ा रहता है। पिता वह आकाश है जिसके विस्तृत फलक पर हम बच्चों के सुख सितारों की तरह झिलमिलाते हैं। साहित्य साधिका समिति की अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़ ने इन्द्रपाल सिंह ‘इन्द्र को एक प्रेरक व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि आपने आत्मसम्मान और स्वाभिमान को अपने जीवन में सर्वोपरि स्थान दिया। अन्याय के समक्ष कभी झुके नहीं। संघर्ष करते रहे। छात्रों के हित को सर्वोपरि समझा और छात्रों में सदैव लोकप्रिय रहे। आपके दृढ़ व्यक्तित्व की छाप आपकी रचनाओं में परिलक्षित होती है। उन्होंने बताया कि वह अपने लेखन को स्वयं ही टाइप करते थे। वह टाइपराइटर जिस पर आप टाइप करते थे, आज भी उनकी सुयोग्य पुत्री डॉ. सुषमा सिंह ने सहेज कर रखा है। ये स्मृतियाँ अनुपम और अनमोल होती हैं जो हृदय में समायी होती हैं।

साहित्य साधिका समिति की सचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने कहा कि मांँ मेरी धरती हैं, पिता मेरा आकाश हैं। माँ मेरा जीवन हैं, पिता मेरी श्वास हैं। माँ मेरी ममता हैं, पिता मेरा विश्वास हैं।
इसीलिए मेरे पिता मेरे लिए खास हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नीलम भटनागर ने कहा- “डॉ. इन्द्र पाल सिंह जी की लाड़ली सुषमा। उनसे कविताएँ सुनकर खिली सुषमा.. “पुत्रवधू डॉ. प्रेरणा आदित्य सिंह ने कहा कि मेरे श्वसुर डॉ. इंद्र ने सदा पिता की भूमिका निभाई और वे सदा मुझे व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोत्साहित करते रहे। डॉ. मिथिलेश पाठक ने कहा कि मेरे भैया के परम मित्र डॉ. इन्द्र जीवट वाले जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे और सबके प्रति सहज प्रेम और सहयोग से परिपूर्ण थे।

ताजगंज की जीवंत विरासत अब पहुंचेगी नई पीढ़ी तक

शिक्षकों ने नवाचारपूर्ण शिक्षण में विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
यूनेस्को की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
बाबा न्यूज
आगरा। यूनेस्को की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम ताजमहल से ताजगंज तक, जीवंत विरासत के माध्यम से एक कबूतर की यात्रा कार्यक्रम का समापन दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में किया गया। संस्कृति और कला शिक्षा सप्ताह 2026 के अंतर्गत लगभग 50 नगर निगम के स्कुल और निजी स्कुल के शिक्षकों को डीआईवाई. किट (डू इट योरसेल्फ) की कार्यशाला दी गयी।

यूनेस्को दक्षिण एशिया से प्रतिनिधि स्नेहा बोराटे ने बताया कि ताजगंज में ताज महल विश्व विरासत स्थल के चारों ओर फैला एक ऐतिहासिक इलाका है, कारीगरों, शिल्पकारों और स्थानीय परंपराओं की कई पीढ़ियों का घर है। इनमें पच्चीकारी संगमरमर जड़ाई शिल्प भी शामिल है। यूनेस्को का उद्देश्य है कि ताजगंज की जीवंत विरासत बच्चों की अगली पीढ़ी तक पहुँचे, क्योंकि वही इस विरासत के सबसे स्वाभाविक संरक्षक हैं। ताजगंज में यूनेस्को समुदायों को सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्थाओं के केंद्र को स्थापित कर रहा है।

प्रशिक्षक उषा छाबड़ा व पूजा रत्नाकर ने बताया कि दूसरे दिन का मुख्य जोर शिक्षकों के लिए एक परिचय और क्षमता-निर्माण कार्यशाला पर रहा। इसमें शिक्षकों को कक्षा और सामुदायिक परिवेश में विरासत-आधारित शिक्षण पद्धतियों को एकीकृत करने के तरीके सिखाना रहा। शिक्षकों ने कार्यशाला के व्यावहारिक सत्रों में समझा कि डीआईवाई. किट में शामिल गतिविधियाँ किस प्रकार स्थानीय इतिहास, शिल्प और पहचान से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बन सकती हैं। इस अवसर पर शांतनु जादौन, मनीष राय, अंकित खण्डेलवाल, मानस राय, अश्लेष मित्तल, नवीन कुमार, अश्लेष मित्तल, सुरभि कुमारी आदि मौजूद रहे।

 

हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोषों से गूंजा श्रीजगन्नाथ मंदिर

श्री जगन्नाथ मंदिर में किया दीपदान, बांटी प्रसादी
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ(इस्कॉन) मंदिर में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि शुरूआत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद, परिसर को सैकड़ों दीपकों की रोशनी से जगमगाया गया। समर्पण शाखा के सदस्यों ने अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ दीपदान किया और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के अलौकिक दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर शंखध्वनि और जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में खीर, पुरी और सब्जी का वितरण किया। इस अवसर पर सचिव समीर जैन, वित्त सचिव उमंग गोयल, उत्सव मित्तल, अनुभव अग्रवाल, संजीव दौनेरिया, सोनम मित्तल, पूजा बंसल, मोनिका दौनेरिया, रिंकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

देश को सशक्त स्वस्थ, स्वच्छ बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आएं

 

 


गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, में एनसीसी की छात्राओं ने तंबाकू विरोधी दिवस मनाया
संचालन विद्यालय की एनसीसी आॅफिसर लेफ्टिनेंट सरिता चौहान और प्रधानाचार्य चारु पटेल ने छात्राओं का प्रोत्साहित किया

बाबा न्यूज
आगरा। तंबाकू को ना कहें, जीवन को हां कहें कुछ इसी प्रकार के नारों के साथ वन उत्तर प्रदेश बालिका वाहिनी की एनसीसी इकाई गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर में एनसीसी की छात्राओं ने तंबाकू विरोधी दिवस पर स्लोगन लेखन अभियान,दृश्य प्रचार , नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से बल्केश्वर की स्थानीय जनता को को जागरूक किया। जिसमें 40 से 50 जन समुदाय की भागीदारी रही। एनसीसी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि कैसे आज विद्यालय व शिक्षा संस्थानों में युवा पीढ़ी शौक के रूप में सिगरेट बीड़ी तंबाकू नशे की चीजों को प्रयोग में लेती है बाद में वही चीजें धीरे-धीरे आदत बन जाते हैं और जब आदत बन जाते हैं तब ना जाने कितने परिवार माता पिता बिखरते हैं इससे हमारे समाज में बहुत बड़ी विषमता उत्पन्न होती है क्योंकि युवा पीढ़ी है। हमारे समाज का आधार है। इस प्रकार के सभी नशे वाली चीजों से युवाओं को व अन्य सभी को भी दूर रहना चाहिए। नशे की लत हमारे समाज में एक बीमारी के रूप में व्याप्त हो चुकी है जिसको जड़ से उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की है। देश को सशक्त स्वस्थ व स्वच्छ बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना ही होगा। इस आयोजन का संचालन विद्यालय की एसोसिएट एनसीसी आॅफिसर लेफ्टिनेंट सरिता चौहान के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने सफलतापूर्वक अपना प्रदर्शन प्रदर्शित किया। विद्यालय के सभी आचार्यों की इसमें भूमिका रही। प्रधानाचार्य चारु पटेल ने छात्राओं का प्रोत्साहन किया।