विधायक भगवान सिंह ने स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का दिया संदेश

मनीष मिश्रा/बाबा न्यूज
खेरागढ़। सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में निरंतर कार्यरत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज द्वारा प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4399 दिनों के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में खेरागढ़ स्थित देवी मां के मंदिर में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाहा थे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं समस्त देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत झाडू लगाकर “स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण, आत्मनिर्भर राष्ट्र के संकल्प तथा भारत की निरंतर प्रगति एवं वैश्विक गौरव के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और विकास का यह स्वर्णिम अध्याय निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे, यही कामना है।
इस अवसर पर श्यामसुंदर पाराशर, कपिल जिंदल, सोबरन सिंह, हरिओम रावत, देवेंद्र वर्मा, मातेंद्र धाकरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विकास कार्यों की गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता : भगवान सिंह कुशवाहा
खेरागढ़। विधानसभा क्षेत्र खेरागढ़ के कस्बा कागारोल और सैयां में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनहित एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही सिकंदरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को प्रदान की जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं का अवलोकन किया।

