मदरसे के दो अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार:राजकीय धन के दुरुपयोग के मामले में दो गिरफ्तारी, तीसरे पर लगा फर्जी मदरसा संचालित करने का आरोप

आजमगढ़ जिले के दो थाना क्षेत्र में मदरसे में खेल किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में दो आरोपियों पर राजकीय धन के गबन का मामला सामने आया है। जिसका खुलासा EOW की जांच में हुआ है। जबकि दूसरा मामला फर्जी मदरसा संचालित करने का है जिसका भी खुलासा स्पेशल एजेंसी की जांच में हुआ था। इस मामले में हुई दो आरोपियों की गिरफ्तारी
राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा लखनऊ के इंस्पेक्टर कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में यह पाया गया था कि मदरसा प्रबंधक रियाज अहमद द्वारा 66000 राजकीय धन का दुरुपयोग किया गया था। इस मामले में शरद यादव और धर्मेंद्र कुमार यादव आरोपित थे जिनकी तलाश की जा रही थी। इन दोनों आरोपियों को अंबारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपियों के विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज हैं। फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर संचालित हो रहा था मदरसा
आजमगढ़ के मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत के मदरसा सत्यापन और जांच के दौरान जिले में बड़ी संख्या में मदरसे मानक के विपरीत पाए गए थे। इसी क्रम में सिधारी थाने में दर्ज मुकदमे में मदरसा इस्लामिया मोहम्मद के प्रबंधक मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी को मुंडा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा जहां से जेल भेजा जायेगा। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *