Breaking News
केन्द्र सरकार की योजनाओं का आमजन लाभ उठाएं: पक्षालिका सिंह

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन संपर्क अभियान चलाया
इंदे्रश तोमर/ बाबा न्यूज
पिनाहट। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा पिनाहट देहात मंडल में प्रबुद्धजन संपर्क अभियान चलाया गया। इसके तहत कस्बा पिनाहट स्थित शांतिनिकेतन स्कूल में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौर एवं मंडल अध्यक्ष अरुण परिहार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान रनवीर भदौरिया,रिंकू भदौरिया, जगदीश सिंह (पूर्व सैनिक), उदय सिंह (पूर्व शिक्षक), नत्थी सिंह (पूर्व प्रधान) तथा रामसरन सिंह (पूर्व सैनिक) सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के नगला भरी एवं कंकरखेड़ा गांवों में भी जनसंपर्क किया गया। कार्यकतार्ओं ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने पूजा अर्चना किया प्रसाद वितरण
पिनाहट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष और 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम आगरा जनपद के विधानसभा बाह की भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का अपने समर्थकों के साथ भव्य उत्सव मनाया। बुधवार को कस्बा पिनाहट के गतन वाले प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकतार्ओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनके 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की गई।इस अवसर पर विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा दी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही निम्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जनता को सीधा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। विधायक ने लोगों को प्रसाद वितरण किया। प्रधानमंत्री मोदी के दीघार्यु एवं देश के निरंतर विकास की कामना की गई। इस दौरान भगत सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह राठौड़, देवानंद परिहार प्रधान, अजय परिहार, लाल सिंह परिहार, अरुण परिहार, गौरव परिहार, संदीप शर्मा, रामबृजपरिहार, श्याम सुंदर शर्मा, धर्मवीर चौहान, रविंद्र परिहार, पंकज तोमर, धर्मेंद्र भदोरिया, कैप्टन महेश परिहार, चित्रा शर्मा, प्रेम सिंह परिहार, सुनील परिहार आदि मौजूद रहे।

 

 

मानसी गंगा हादसे में मृत किशोरों के परिजनों से मिलीं विधायक पक्षालिका सिंह

गांव कएड़ी पहुंचकर जताई शोक संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
पिनाहट। गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में डूबने से गांव कएड़ी के दो किशोरों की मौत के बाद बुधवार को बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने मृतक किशोरों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि परिवारों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी संपर्क कर पीड़ित परिवारों की मदद सुनिश्चित करने की बात कही।
मानसी गंगा हादसे में दो किशोरों की मौत से गांव कएड़ी में शोक का माहौल बना हुआ है। विधायक के साथ मौजूद लोगों ने भी दिवंगत किशोरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *