बरेली में नुमाइश का झूला गिरा:तेज आंधी-बारिश में विशप मंडल कॉलेज परिसर में मां-बेटा घायल

बरेली में बुधवार रात विशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में लगी नुमाइश में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक झूला गिर गया। इस हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बच्चे को भर्ती कर लिया गया है। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी गोविंद की पत्नी ज्योति और उनके 11 वर्षीय पुत्र अनमोल नुमाइश घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण झूला गिर गया, जिसकी चपेट में ज्योति और अनमोल आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि अनमोल को अधिक चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद नुमाइश में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *