आगरा में कैटरिंग संचालक पर हमला करने वाला गिरफ्तार:5 महीने से था फरार, तमंचा और गाड़ी बरामद
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में मारपीट के बाद तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वो 5 महीने से फरार चल रहा था। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि केटरिंग का काम करने वाले युवक पर 24 दिसंबर 2025 को टीडीआई मॉल के पास भरत ने अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर भरत ने तमंचे से फायर कर दिया। आसपास भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इस मामले में वादी की तहरीर के आधार पर बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। 12 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी भरत पुत्र राजवीर जादौन को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक कार (स्विफ्ट) भी बरामद की गई है।

