Breaking News
बुलंदशहर में बेटे ने पिता की हत्या की:शराब पीने से रोकने पर फावड़े से किया हमला

बुलंदशहर में बेटे ने मामूली बात पर अपने ही पिता को बेरहमी से हत्या कर दी। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा का है। यहां शनिवार शाम 5:30 बजे एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर मार डाला। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि पिता ने बेटे को शराब पीने से रोका था। मोहल्ला देवीपुरा में रहने वाले 38 साल की पुष्पेंद्र को शराब पीने की लत थी। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह शराब पीए हुए था और शराब पीने की जिद कर रहा था, जिस पर उसके 68 वर्षीय पिता रामप्रताप ने उसे ऐसा करने से मना किया और समझाने की कोशिश की। पिता की यह नसीहत पुष्पेंद्र को इतनी नागवार गुजरी कि वह आपा खो बैठा। ​घर में रखे धारदार फावड़े को उठाकर पुष्पेंद्र ने अपने बुजुर्ग पिता पर हमला कर दिया। उसने पिता के गले और सिर पर फावड़े से कई वार किए, जिससे रामप्रताप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ​परिजनों में कोहराम, आरोपी बेटा गिरफ्तार ​वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ​सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया- आरोपी बेटा पुष्पेंद्र पुलिस की हिरासत में है। वारदात में इस्तेमाल किया गया आला कत्ल (फावड़ा) बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *