Breaking News
समारोह में समाजसेवी सोहनलाल खंडेलवाल पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया

डॉ मुक्ता सिकरवार ने भी काव्य पाठ कर श्रोताओं को खूब लुभाया
बाबा न्यूज़
आगरा। अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा साहित्य शिरोमणि पं दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान समारोह एवं प्रज्ञान विश्वम लोकार्पण समारोह मनाया गया। जिसमें ग्वालियर के वरिष्ठ समाजसेवी सोहनलाल खंडेलवाल पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया गया। अध्यक्षता प्रवीण अग्रवाल ने की। प्रज्ञान पुरुष पं सुरेश नीरव के कुशल मार्गनिर्देशन और संचालन में भव्य कार्यक्रम सिग्नेचर सिटी ग्वालियर में आयोजित किया गया। इस मौके पर मधु मिश्रा की सक्रियता बहुत ही सराहनीय रही। इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ डॉ मुक्ता सिकरवार को भी काव्य पाठ का अवसर मिला। साथ ही उनका अभिनंदन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *