Breaking News
नियोजित सफाई कर्मियों को उनका हक दिलवाया: विनोद इलाहबादी

सफाई कर्मचारी नेताओं का माँ चामुण्डा देवी मन्दिर, बाबरपुर में किया स्वागत
बाबा न्यूज
आगरा। नगर निगम में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका सफाई कर्मचारियों को बढ़कर मिले वेतन से प्रफुल्लित पार्षद कक्ष संख्या 88 भावना एस्टेट सिकन्दरा के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी नेताओं का माँ चामुण्डा देवी मन्दिर, बाबरपुर (माता सीताजी के काल्पनिक गृह स्थान, स्मरणीय है कि इस वर्ष की जनकपुरी इसी क्षेत्र में प्रस्तावित है) में क्षेत्रीय पार्षद वेदप्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में फूलमालायें, पटका और टोपी पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने कहा कि हमने अल्प वेतन पाने बाले सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़वाकर उनको उनका हक दिलवाया है। सफाई कर्मचारियों के अलावा नगर निगम के सभी संवर्गों के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हुई है।
सफाई कर्मचारी नेता सुन्दर बाबू चंचल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए सभी कर्मचारी नेता संघर्षरत रहेंगे। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य स्वच्छता व खाद्य निरीक्षक चन्द्र पाल, सम्राट चौधरी, सुनील पाथौर, अनिल राजौरिया,पप्पू थनवार,योगेश साहू, कान्हा ठाकुर, कुलदीप इलाहाबादी, राजन लालै, मनोज कुमार सेनेट्री सुपरवाइजर, नकुल सिंह सेनेट्री सुपरवाइजर, राहुल विराट, प्रेम कुमार, आशा देवी, काजल देवी, नन्दिनी देवी की उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *