दिल्ली में औरैया के युवक की हत्या:अपने ससुराल में रुका था, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में कुदरकोट कस्बा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अनीस पुत्र जहूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। यह घटना गगन सिनेमा के मुख्य द्वार के पास बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद अनीस मंगलवार शाम दिल्ली गए थे। देर रात उनकी हत्या की सूचना मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मृतक मोहम्मद अनीस अपने पीछे पत्नी आशी, दो बेटियां अनबिया और पन्नों, तथा पांच माह के बेटे अली हैदर को छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई घटना से पूरे कस्बे में दुख का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अमर बहादुर ने बताया कि युवक पंजाब में नौकरी करने जा रहा था और दिल्ली में अपनी ससुराल में रुका हुआ था।

