फर्रुखाबाद में 12 से अधिक मोहल्लों की बिजली रही गुल:भोलेपुर और लकूला उपकेंद्रों पर मरम्मत काम हुआ, गर्मी में परेशान हुए लोग
फर्रुखाबाद में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। भोलेपुर और लकूला विद्युत उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते 12 से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल रही, जिससे गर्मी में लोग परेशान हुए। हालांकि शाम को आपूर्ति सुचारू हो सकी। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भोलेपुर स्थित नए उपकेंद्र से जुड़े नेकपुर 84, केशवनगर सहित तीन अन्य मोहल्लों में करीब तीन घंटे तक आपूर्ति रोकी। वहीं, लकूला विद्युत केंद्र से जुड़े लगभग सात मोहल्लों में शाम तक बिजली नहीं थी। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें मरम्मत कार्य और केबल बदलने या फाल्ट ठीक करने की जानकारी मिली। लकूला उपकेंद्र से जुड़े कादरी गेट के उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि शुक्रवार को भी करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कायमगंज में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। यहां एक चूहे के मशीनों में घुस जाने से द्वितीय फाइटर की इनकमिंग लाइन में फाल्ट हो गया था, जिसके कारण तीन घंटे तक शहर सहित देहात क्षेत्र की बिजली गुल रही। कमालगंज विकासखंड में आंधी और बारिश के कारण फाल्ट होने से 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त करने के बाद ही आपूर्ति बहाल की।

