Breaking News
लखनऊ में युवक पर तलवार-बेसबॉल से हमला:भागने पर स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, दो बार कुचलने के प्रयास

लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में एक युवक ने पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने पहले तलवार और बेसबॉल के बल्ले से उस पर हमला किया। जान बचाकर भागने पर काली स्कॉर्पियो से उसे टक्कर मारी और दो बार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पीड़ित ने चार नामजद सहित पांच पर केस दर्ज कराया है। गौरभीट चौराहा, फैजुल्लागंज निवासी हर्षित सिन्हा पुत्र अमर ज्योति सिन्हा ने पुलिस से शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे प्रशांत शुक्ला का फोन आया। उसने मिलने के लिए बुलाया। हर्षित के वहां पहुंचने पर प्रशांत के साथ प्रज्ज्वल मिश्रा, पियूष यादव और दो अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि हर्षित के पहुंचते ही प्रशांत ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसे पहले ही जान से मारने की बात कही गई थी और दद्दा के कहने पर उसकी बेल कराई गई थी। आरोप है कि इसके बाद प्रशांत ने लोहे की तलवार से, जबकि प्रज्ज्वल और पियूष ने लकड़ी के बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। दो अन्य आरोपियों ने भी उसे घेर लिया। भागकर बचने की कोशिश की तो स्कॉर्पियो से मारी टक्कर हर्षित ने बताया दबंगों से अपनी जान बचाने के लिए वह चिल्लाते हुए मेंहदी लॉन की तरफ भागा। इसी दौरान आरोपियों ने काली स्कॉर्पियो (UP 32 RJ 1125) से पीछे से उसे तेज टक्कर मार दी। जिससे हर्षित वहीं गिर गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की नीयत से वाहन दो बार उसके ऊपर चढ़ाया गया। हर्षित का कहना है कि आरोपियों को जब लगा कि वह मर चुका है, तो वे स्कॉर्पियो लेकर मौके से भाग गए। जाते समय आरोपियों को यह कहते हुए सुना कि दद्दा को सूचना दे देना कि हर्षित का काम कर दिया है। पीड़ित का घायल अवस्था में इलाज चल रहा है मैं मामले में मड़ियां इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *