Breaking News
कृषि विश्वविद्यालय के निखिल को ICAR परीक्षा में चौथी रैंक:विक्रम को दसवां स्थान मिला, कुलपति ने छात्रों को दी बधाई

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। पशुपालन संकाय के छात्र निखिल मौर्या ने देशभर में चौथा और विक्रम बिसेन ने दसवां स्थान हासिल किया क्या जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुधवार 23 सितंबर को दी गई। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों छात्रों को बधाई दी। कुलपति ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अच्छी रैंक लाना छात्रों की मेहनत और लगन का सबूत है। इस सफलता से उन्हें देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में परास्नातक शिक्षा के लिए प्रवेश मिलेगा। साथ ही, नियमानुसार फेलोशिप का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा और शोध कार्य में मदद मिलेगी। निखिल मौर्या और विक्रम बिसेन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। इस मौके पर अधिष्ठाता डॉ. नमिता जोशी, लीगल सेल प्रभारी डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. डी. नियोगी, निदेशक प्लेसमेंट सेल डॉ. सत्यव्रत सिंह और सह अधिष्ठाता डॉ. जे.पी. सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *