Breaking News
चलती कार से वर्चुअल पेशी में जुड़ा वकील:दिल्ली हाईकोर्ट ने ₹1 लाख जुर्माना लगाया, कहा- कोर्ट की गरिमा से समझौता नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने चलती कार से वर्चुअल पेशी में शामिल होने वाले वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया। जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला ने 28 सितंबर को दिए आदेश में कहा कि वर्चुअल सुनवाई की सुविधा सराहनीय है, लेकिन इससे कोर्ट की गरिमा और कार्यवाही में बाधा नहीं आनी चाहिए। कोर्ट ने वकील को यह जुर्माना एक हफ्ते के भीतर दिल्ली हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी में जमा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक दिन में 70 से ज्यादा मामलों पर सुनवाई करनी होती है। ऐसे में सुनवाई के दौरान बैकग्राउंड का शोर और चलती गाड़ी की हलचल बाधा डालती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का हवाला कोर्ट ने बताया कि हाईकोर्ट के इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस एंड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूल्स के तहत वकीलों को गाड़ियों से सुनवाई में शामिल होने से बचना चाहिए। ऐसा तभी करें, जब बहुत जरूरी हो। इसके लिए परमिशन भी लें। जस्टिस शुक्ला ने कहा कि यह शर्त केवल कागजों में लिखने के लिए नहीं है। इसका मकसद यह तय करना है कि वकील वर्चुअल माध्यम से भी ऐसी जगह से पेश हों, जहां कोर्ट का काम सही तरीके से चल सके। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में ऐसी कोई असाधारण परिस्थिति नहीं थी। इसलिए वकील का चलती कार से पेशी से जुड़ना नियमों का उल्लंघन था।

बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन:दिल्ली में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देने वाली बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का आज उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग से दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 जैसी परियोजनाएं दिल्ली में आवागमन को सुगम बनाने के साथ लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सरकार का जोर ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर है, जिनसे राजधानी में कनेक्टिविटी मजबूत हो और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का जोर रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आधुनिक और बेहतर कनेक्टिविटी वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी में ऐसी परियोजनाओं को गति मिल रही है, जिनका उद्देश्य लोगों के आवागमन को आसान बनाना और शहरी परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाना है। बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 के उद्घाटन को दिल्ली के सड़क एवं परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

लेडी सेक्रेटरी को पीटने वाले ASI का बेटा अरेस्ट:पानीपत पुलिस ने लॉ स्टूडेंट दोस्त भी पकड़ा, पिता फरार; पुत्रवधू के कपड़े फाड़ने के आरोप

पानीपत पुलिस ने TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट में दो युवकों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान मारपीट करने के मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस के एएसआई पुरुषोत्तम के बेटे कृष (21) और उसके दोस्त दीपांशु (22) के रूप में हुई है। मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि कृष की आढ़त की दुकान है, जबकि दीपांशु लॉ स्टूडेंट है। मुख्य आरोपी एएसआई की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह दिल्ली के राजौरी गार्डन में तैनात है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी रविवार को महिला सचिव एकता बंसल के घर में घुस आए थे और परिवार के साथ मारपीट की थी। लेडी सचिव ने दावा किया था कि आरोपियों ने उनकी बहू के कपड़े फाड़े और 2 साल की पोती को भी पीटा था। पुलिस ने इस मामले में एएसआई, उसकी पत्नी, बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला सचिव के साथ मारपीट का पूरा मामला जानिए… डीएसपी बोले- दो आरोपी अरेस्ट, बाकी की तलाश जारी डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पड़ोसी हैं। दोनों के बीच काफी समय पहले रास्ते में आने-जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपी पक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 190, 191(3), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें एएसआई पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी रीना, बेटे कृष के अलावा दीपांशु कुंडू, दीपांशु और सात्विक शर्मा के नाम शामिल है। अभी दो आरोपियों कृष और दीपांशु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के एएसआई की गिरफ्तारी के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जा रही है, जो भी जांच में फैक्ट आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें… पानीपत TDI सिटी में महिला सचिव को रॉड-डंडों से पीटा:बोली- बहू के कपड़े फाड़े, 2 साल की बच्ची को पीटा; दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे कैरेक्टरलेस कहता पानीपत के TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव के परिवार पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी और दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पुरुषोत्तम वत्स अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुसा और मारपीट करने लगा। (पूरी खबर पढ़ें)

SIR पर कल I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:ऑनलाइन जुड़ेंगे उद्धव, DMK-AAP ने बनाई दूरी; 3 साल में 8वीं बार जुटेंगे विपक्षी दल

दिल्ली में कल विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के दूसरे नेता पहुंचेंगे। वहीं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। पार्टी सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी 2 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में DMK और AAP का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद DMK और कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आए थे। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने पर कांग्रेस और AAP के बीच भी मतभेद बढ़ गए थे। AAP का कहना रहा है कि जहां कांग्रेस होगी, वहां वह शामिल नहीं होगी। I.N.D.I.A. ब्लॉक की पिछले 3 सालों के दौरान यह 8वीं बैठक होगी। वहीं इस साल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 8 जून को SIR और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमें AAP और DMK शामिल नहीं हुई थी। लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश सपा ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर को लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, अखिलेश की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बारे में बात भी हुई है। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि अखिलेश पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तता का जिक्र किया था। बैठक में ममता, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी के बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। 27 सितंबर: केजरीवाल से मिले बेबी, कहा- मैंने बैठक का न्योता नहीं दिया सीपीआई(एम) महासचिव बेबी ने केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा था कि कांग्रेस INDIA ब्लॉक की बैठक को लेकर पार्टियों के बीच समन्वय का काम देख रही है। मैंने अरविंद केजरीवाल को बैठक के लिए न्योता नहीं दिया है। बेबी के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाने की जरूरत है। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करने की बात कही है। बेबी ने कहा कि उन्होंने INDIA ब्लॉक से बाहर की पार्टियों को भी पत्र लिखा है। संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है। AAP-DMK पिछली बैठक में नहीं आए, लेकिन जॉइंट लेटर पर साइन किए INDIA ब्लॉक की बैठक करीब साढ़े तीन महीने बाद हो रही है। इससे पहले 8 जून की बैठक में 23 दल शामिल हुए थे। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। AAP और DMK इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने 28 जून को CJI सूर्यकांत को जॉइंट लेटर भेजा था। इसमें चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। AAP और DMK ने भी इस जॉइंट लेटर पर साइन किए थे। I.N.D.I.A. ब्लॉक की 7 मीटिंग, पहली नीतीश ने बुलाई थी 1. 23 जून 2023, पटना: नीतीश ने पहली बैठक की अगुआई की, 15 दल शामिल हुए विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसकी मेजबानी बिहार के तत्कालीन CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में 15 विपक्षी दल शामिल हुए थे। इसका मकसद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना था। इस बैठक के बाद विपक्षी दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने और आगे की रणनीति पर चर्चा जारी रखने का फैसला किया था। 2. 17-18 जुलाई 2023, बेंगलुरु: गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. तय हुआ, 26 दल जुटे विपक्षी गठबंधन की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी। इसमें 26 विपक्षी दल शामिल हुए थे। इसी बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. यानीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस तय किया गया था। 3. 31 अगस्त-1 सितंबर 2023, मुंबई: 5 कमेटियां बनीं, चुनावी रणनीति तैयार हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर 2023 को मुंबई में हुई थी। बैठक में गठबंधन के कामकाज के लिए 5 कमेटियां बनाई गई थीं। इनमें कैंपेन, कोऑर्डिनेशन/स्ट्रैटजी, मीडिया, सोशल मीडिया और रिसर्च कमेटी शामिल थीं। 4. 19 दिसंबर 2023, दिल्ली: ममता ने PM फेस के लिए खड़गे का नाम सुझाया I.N.D.I.A. की चौथी बैठक 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अशोका होटल में हुई थी। बैठक में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सुझाया था। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया था। बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए थे। हालांकि, PM फेस के सवाल पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ था। 5. 13 जनवरी 2024, वर्चुअल: सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा, खड़गे चेयरपर्सन बने I.N.D.I.A. ब्लॉक की पांचवीं बैठक 13 जनवरी 2024 को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के नेता जुड़े थे। मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का चेयरपर्सन बनाने पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका। बैठक में सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई थी। उस समय JDU भी I.N.D.I.A. ब्लॉक का हिस्सा था और सीट शेयरिंग में देरी पर नाराजगी जता रहा था। 6. 1 जून 2024, दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा I.N.D.I.A. ब्लॉक की छठी बैठक 1 जून 2024 को दिल्ली में हुई थी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई थी। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हुए थे। 7. 8 जून 2026, दिल्ली: 23 दल जुटे, SIR और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा I.N.D.I.A. ब्लॉक की सातवीं बड़ी बैठक 8 जून 2026 को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई थी। इसमें 23 विपक्षी दल शामिल हुए थे। बैठक में SIR, चुनावी प्रक्रिया और आगे की रणनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। ——————————– यह खबर भी पढ़ें… SIR में स्थानीय अफसरों की शक्तियां बढ़ाने की मांग, महाराष्ट्र CEO का आयोग को लेटर, ECINet में बदलाव की मांग; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। इसमें वोटर लिस्ट से जुड़े ECINet सॉफ्टवेयर में 4 बदलाव की मांग की गई है। चोकलिंगम ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों को कानून के मुताबिक फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

पुलिसकर्मी ने युवक की गर्दन पकड़कर खींचा:झज्जर का युवक बोला- बाइक पर बदमाश बैठाकर फोटो खींचना चाहते थे; चाबी नहीं देने पर गालियां दीं

दिल्ली की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे झज्जर के युवक ने रोहतक STF के पुलिसकर्मियों पर बाइक की चाबी मांगने और विरोध करने पर हाथापाई का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी उसकी बाइक पर एक बदमाश को बैठाकर फोटो खींचना चाहते थे। चाबी देने से मना करने पर उसकी गर्दन पकड़कर झटका मारा गया और गाली-गलौज की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक की गर्दन पकड़ता दिखाई दे रहा है। युवक ने इस मामले को लेकर कंझावला थाने में शिकायत दी है। वहीं, इंस्पेक्टर योगी का कहना है कि वे केवल मदद के लिए बाइक मांगने गए थे। आरोप लगाने वाले युवक गुलशन ने दैनिक भास्कर रिपोर्टर को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिसकर्मियों का व्यवहार देखकर अब वह पुलिस भर्ती की तैयारी नहीं करेगा। पहले जानिए युवक ने क्या बताया… अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…
इंस्पेक्टर योगी बोले- ‘मदद के लिए बाइक लेने गए थे’ मामले को लेकर इंस्पेक्टर योगी से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मामला कुछ नहीं था। वे युवक के पास केवल मदद के लिए बाइक लेने गए थे। उन्हें कहीं जाना था, इसलिए युवक से बाइक मांगी गई थी। हालांकि वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर योगी यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि वे किसी मिशन पर हैं। दिल्ली पुलिस ने रोहतक STF से संपर्क किया कंझावला दिल्ली पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर साहिल ने बताया कि मामले में रोहतक STF से संपर्क किया गया है। शिकायतकर्ता को थाने में मामले की जानकारी के लिए बुलाया गया है। शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हीं को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।